देवास जिले के कन्नौद स्थित गणेश चौक पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 3:35 बजे दुवे परिवार के मकान में अचानक विद्युत फाल्ट की वजह से भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में मकान में रखा घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। रात में गश्त कर रहे पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल और गश्ती दल के आरक्षक अजय व एनसीसी रोहित ने आग जलती देख तुरंत अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस टीम ने मकान में गहरी नींद में सो रहे लोगों को समय रहते जगाकर बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तहजीब काजी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाकर सामान को बाहर करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला और टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता व चौकसी के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के अनेक मकानों को इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से बचा लिया गया।
देवास जिले के कन्नौद स्थित गणेश चौक पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 3:35 बजे दुवे परिवार के मकान में अचानक विद्युत फाल्ट की वजह से भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग ने भयावह रूप
धारण कर लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में मकान में रखा घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। रात में गश्त कर रहे पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल और गश्ती दल के आरक्षक अजय व एनसीसी रोहित ने आग जलती देख तुरंत अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस
टीम ने मकान में गहरी नींद में सो रहे लोगों को समय रहते जगाकर बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तहजीब काजी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाकर सामान को बाहर करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर
ब्रिगेड का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला और टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता व चौकसी के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के अनेक मकानों को इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से बचा लिया गया।
- झिरन्या मार्ग से बाई जगवाड़ा जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इस बदहाली को देखते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई गई है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।1
- आष्टा के सेमनरी रोड निवासी चिंतन वैष्णव ने जैन समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के बाद, अब कार्यवाही के डर से हाथ जोड़कर माफी माँगते हुए नया वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। अपने इस दूसरे वीडियो में युवक हाथ जोड़कर जैन समाज से माफ करने की अपील करता नजर आ रहा है। बीते दिवस युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैन समाज के खिलाफ अमर्यादित वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद से समाज के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया था। मामले में आक्रोशित जैन समाज ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस में शिकायत पहुँचने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी का वीडियो अपलोड किया है।1
- धर्मनगरी आष्टा में वर्ष 2026 के चातुर्मास के लिए दो दिगंबर जैन मुनि संघों का भव्यातिभव्य मंगल प्रवेश हुआ। इंदौर नाका स्थित अरिहंतपुरम से शुरू हुई नगर अगवानी में हजारों श्रद्धालुओं और समाजजनों ने भाग लिया। इंदौर नाका पर दोनों मुनि संघों का मंगल मिलन हुआ, जिसके बाद जयघोषों के साथ विशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ किला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा और धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। इस ऐतिहासिक चातुर्मास के लिए मुनि श्री सागर महाराज, ऐलक श्री मंथन सागर जी महाराज, मुनि श्री अभेद सागर महाराज एवं आष्टा नगर गौरव मुनि श्री अगर्भ सागर महाराज ससंघ का श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन और पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण स्वागत किया। नगर के इतिहास में पहली बार दो मुनि संघों का एक साथ चातुर्मास हो रहा है। नगर प्रवेश के इस पावन अवसर पर अस्पताल चौराहे से परदेशीपुरा तक के मार्ग का नामकरण 'आचार्य विद्यासागर मार्ग' कर इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। मुनि संघ के सानिध्य और विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, चातुर्मास समिति के संयोजक मनोज गोपी सेठी तथा पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने मार्ग का लोकार्पण किया। किला मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा की शुरुआत पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, डॉ. मीना सिंगी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी और पूर्व पार्षद कालू भट्ट द्वारा आदिनाथ भगवान एवं आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र अनावरण से हुई। इस दौरान पंकज व मनोज गोपी सेठी परिवार ने पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया तथा समस्त व्रतीगणों ने शास्त्र भेंट का लाभ लिया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए नगर गौरव मुनि श्री अगर्भ सागर महाराज ने आष्टा को आस्थावान नगरी बताते हुए कहा कि गुरु की आज्ञा और नगरवासियों की प्रबल श्रद्धा के बल पर उन्हें यहां चातुर्मास का सौभाग्य मिला है। मुनि श्री सागर महाराज ने कहा कि सभी समाजों और वर्गों का एकजुट होकर स्वागत करना सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है। मुनि सेवा समिति के संयोजक मनोज गोपी सेठी ने जानकारी दी कि आगामी 2 अगस्त को मानस भवन परिसर में भव्य कलश स्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर संतों का पाद प्रक्षालन किया गया तथा दिगंबर जैन पंचायत समिति व मुनि सेवा संघ के पदाधिकारियों का साफा और मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया।4
- बुरहानपुर जिले में ग्राम बसाली से कुंडिया तक का मार्ग देश की आजादी के बाद से आज तक बेहद खराब और कीचड़ भरा बना हुआ है। खकनार ब्लॉक में तहसील कार्यालय, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन से जुड़ी समस्याओं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बसाली, साईखेड़ा नागझिरी, आमगांव, उसारणी और नांदुरा सहित 7 से ज्यादा गांवों के लोग इसी बदहाल रास्ते से जाने के लिए मजबूर हैं। सातों गांवों के लोगों के लिए किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने या आवश्यक कार्य हेतु इस रास्ते से गुजरना एक बड़े संकट का सामना करने जैसा है। सड़क की बदहाली से परेशान सैकड़ों ग्रामीण आज इस जर्जर रास्ते पर पहुंचे और मार्ग की दुर्दशा दिखाते हुए पक्की सड़क निर्माण की मांग दोहराई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रवि कुमार पटेल ने सड़क न बनने की स्थिति में गंभीर आंदोलन की चेतावनी दी। उनके साथ ही जनपद सदस्य गणेश मावस्कर, उप सरपंच देविदास और नंदु पटेल ने भी आंदोलन की बात को दोहराया।4
- आज मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन के चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हो गए। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए प्रदेशभर के बैंक मित्रों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी जिलों में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों के इंतजार पर टिकी हैं।1
- मध्य प्रदेश के हरदा जिले की रहटगांव थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए भुट्टे की दुकान लगाकर गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 353 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम बरखेड़ी निवासी 35 वर्षीय राजेश सोनी, पिता फूलचंद सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 308/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की जांच जारी है। मामले में रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। रहटगांव थाना क्षेत्र में इस अभियान को सख्ती के साथ चलाया जाएगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।4
- सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' के तहत उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया और लोगों से नशे को "ना" और जीवन को "हाँ" कहने का आह्वान किया।1
- देवास जिले के कन्नौद स्थित गणेश चौक पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 3:35 बजे दुवे परिवार के मकान में अचानक विद्युत फाल्ट की वजह से भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में मकान में रखा घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। रात में गश्त कर रहे पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल और गश्ती दल के आरक्षक अजय व एनसीसी रोहित ने आग जलती देख तुरंत अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस टीम ने मकान में गहरी नींद में सो रहे लोगों को समय रहते जगाकर बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तहजीब काजी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाकर सामान को बाहर करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला और टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता व चौकसी के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के अनेक मकानों को इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से बचा लिया गया।4