Shuru
Apke Nagar Ki App…
नितीश भारद्वाज
More news from बिहार and nearby areas
- जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने किया तीज व्रत देखें -1
- Prashant Kishor के बयान से बिहार की सियासत में मचा हड़कंप! RJD पर पैसा लेकर MLC Ticket Prashant Kishor के बयान से बिहार की सियासत में मचा हड़कंप! RJD पर पैसा लेकर MLC Ticket देने का आरोप!1
- भोजपुर मे जमीरा पुल के पास सांसद व मंत्री के पुतले फूंका1
- 🙏 विश्वकर्मा पूजा पर समाजसेवी प्रधान जी ने दी शुभकामनाएं 🙏 📍 भोजपुर | आरा सदर प्रखंड | गंगाहर पंचायत भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत गंगाहर पंचायत के समाजसेवी प्रधान जी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। 🙏 विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏 #विश्वकर्मापूजा #गंगाहर #आरा #भोजपुर #समाजसेवी #शुभकामनाएं #जनताकीआवाजआराज़न्यूज़1
- बिहार को दीये की रोशनी से ज्यादा एक ऐसी नीति की जरूरत है, जो हर साल आने वाली बाढ़ के अंधेरे से स्थायी मुक्ति दिला सके। राज + नीति = राजनीति। लेकिन क्या हमने सिर्फ राज करने के चक्कर में नीति को ही भुला दिया है? अब तो देखकर ऐसा ही लगता है। राज ही सर्वोपरि है, नीति नहीं! उन्हें खुद कहना चाहिए था— “मेरे लिए दीया नहीं, सेवा का संकल्प जलाइए। यह संकल्प हो कि बिहार की बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।” क्योंकि बाढ़ से तबाह लोगों के सामने दीया जलाना कहीं न कहीं एक तरह का उपहास-सा लगता है। जिन लोगों को अपना घर, खेत और जीवन फिर से खड़ा करने में महीनों लग जाएंगे, जिनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा है और जिन्हें मालूम है कि कुछ महीनों बाद फिर बाढ़ लौट सकती है—उनके सामने हम दीया जला रहे हैं? बिहार को दीये की रोशनी से ज्यादा एक ऐसी नीति की जरूरत है, जो हर साल आने वाली बाढ़ के अंधेरे से स्थायी मुक्ति दिला सके।1
- 🚨 तीन दिन पहले की नाराजगी खत्म, डीएम से मिले मुखिया संघ के पदाधिकारी—बाढ़ राहत और विकास पर हुई अहम चर्चा आरा। तीन दिन पहले जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं होने को लेकर मुखिया संघ भोजपुर और जिला प्रशासन के बीच बनी नाराजगी आज हुई मुलाकात के बाद खत्म होती नजर आई। जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा से मुखिया संघ भोजपुर के अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में मुखिया गणों ने मुलाकात की। मुखिया संघ की ओर से पंचायत स्तर पर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं और राहत व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। बैठक में प्रशासन और मुखिया संघ के बीच आपसी समन्वय के साथ पंचायतों के विकास एवं आपदा राहत कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद मुखिया संघ और जिला प्रशासन के बीच तीन दिन पहले बनी दूरी खत्म होने के साथ ही पंचायतों के विकास और बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर सकारात्मक माहौल बनने की बात सामने आई।1
- तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान आरा/भोजपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक नेता ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "आप सब जानते हैं कि तेजस्वी जी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसको वो वाकई में निभा नहीं पाते। जब सदन में रहना होता है तो वो विदेश भ्रमण पर रहते हैं।" उन्होंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान चिराग पासवान जी दो-दो बार हाजीपुर गए हैं और लगातार 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम चला रहे हैं। नेता ने बताया कि हाल ही में बिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी चिराग पासवान जी ने छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी मांगों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाया। वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपकी ही पार्टी के बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर जी बाढ़ग्रस्त इलाके में देखने तक नहीं गए और उनका पुतला भी जलाया गया, तो उन्होंने कहा - "उनके ऊपर बहुत सारी जवाबदेही है। वो फोन के माध्यम से, अपने संगठन के माध्यम से और प्रशासनिक पदाधिकारियों के माध्यम से बाढ़ राहत में लगे हुए होंगे और समय मिलेगा तो जरूर आएंगे।" उन्होंने कहा कि जंगल राज तेजस्वी यादव के परिवार के राज में बिहार में चला है और हमारी पार्टी का विकास का काम तेजी से हो रहा है।1
- Post by नितीश भारद्वाज1