Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुटार CHC में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आशा से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज शाहजहांपुर। खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आशाओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिजौरा बिजोरिया निवासी किरन देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शीला देवी और उनके पति सूर्यप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पेट पर लात मारने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता नीतू और रीना ने बीच-बचाव कर किरन देवी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला देवी और सूर्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संदीप मिश्रा
खुटार CHC में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आशा से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज शाहजहांपुर। खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आशाओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिजौरा बिजोरिया निवासी किरन देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शीला देवी और उनके पति सूर्यप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पेट पर लात मारने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता नीतू और रीना ने बीच-बचाव कर किरन देवी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला देवी और सूर्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🔴 नवरात्रि DAY 3: माँ चंद्रघंटा का संदेश—साहस, शक्ति और अधिकार के साथ आगे बढ़ें। 🔴 नवरात्रि DAY 3: माँ चंद्रघंटा का संदेश—साहस, शक्ति और अधिकार के साथ आगे बढ़ें पीलीभीत। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की आराधना के अवसर पर पीलीभीत नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने साहस, शक्ति, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नवरात्रि के तीसरे दिन का विशेष रंग लाल है, जो साहस, ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। माँ चंद्रघंटा की उपासना हमें निर्भीक होकर चुनौतियों का सामना करने और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की प्रेरणा देती है। डॉ. आस्था अग्रवाल का यह संदेश महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा से जुड़ा है। संदेश: साहस के साथ अपनी आवाज़ उठाएँ, अपने अधिकारों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। 🔴 माँ चंद्रघंटा सभी को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।1
- खुटार CHC में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आशा से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज शाहजहांपुर। खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आशाओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिजौरा बिजोरिया निवासी किरन देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शीला देवी और उनके पति सूर्यप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पेट पर लात मारने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता नीतू और रीना ने बीच-बचाव कर किरन देवी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला देवी और सूर्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।1
- पुलिस ने सौ किलो सोने का झांसा देकर जमीन व नकदी हड़पने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर1
- पूरनपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य रामलीला के अवसर पर परंपरागत राम बरात / शिव बरात (शोभायात्रा) अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई पूरनपुर (पीलीभीत)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य रामलीला के अवसर पर परंपरागत राम बरात / शिव बरात (शोभायात्रा) अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। इस अवसर पर पूरा नगर धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया और सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य शोभायात्रा का मार्ग और आकर्षण शोभायात्रा का शुभारंभ पब्लिक इंटर कॉलेज (PIC) से हुआ, जिसके बाद यह नगर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों से होती हुई श्री रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। इस भव्य बरात में विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक एवं खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन मनमोहक झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। जनप्रतिनिधियों का बयान (बाइट/बयान) 1. विधायक बाबूराम पासवान का बयान: शोभायात्रा की अगुआई कर रहे स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान ने राम मंदिर निर्माण और जनता के अपार उत्साह पर खुशी जताते हुए कहा: "अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में माहौल पूरी तरह से राममय हो चुका है। पहले से भी अधिक उत्साह लोगों के अंदर देखने को मिल रहा है। टीवी, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लोग लगातार भगवान राम की महिमा और कथा का आनंद लेते ही हैं, उसके बावजूद धरातल पर इस शोभायात्रा में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोगों के दिलों में आस्था और उत्साह कितना गहरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों व चौराहों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण हुआ है, जिससे आम जनता में भारी प्रसन्नता है।" 2. नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का बयान: नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा: "नगर पालिका द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा के दौरान साफ-सफाई की व्यापक और बेहतर व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा के पूरे रूट पर सफाई कर्मियों की टीम मुस्तैद रही और पानी के टैंकर साथ-साथ चलते रहे ताकि कहीं भी गंदगी न फैले। हमारा लक्ष्य पूरनपुर को पूरी तरह से स्वच्छ और 'ग्रीन पूरनपुर' बनाना है। रामलीला मैदान को भी पूरी तरह साफ-सुथरा करा दिया गया है। नगर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए जल्द ही दो से तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी 'I Love Puranpur' के सेल्फी प्वाइंट/बोर्ड लगाए जाएंगे।" उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहा। विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की मौजूदगी ने स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भरा। समापन स्थल श्री रामलीला मैदान पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जहां देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।1
- शेरपुर फाटक के पास डिवाइडर पर बैठकर युवक ने लगाए नशीले इंजेक्शन, वीडियो वायरल -पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार। पूरनपुर, बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। शेरपुर फाटक के पास डिवाइडर पर बैठकर युवक ने लगाए नशीले इंजेक्शन, वीडियो वायरल -पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार। पूरनपुर, बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।1
- घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।2
- अमरिया में मेला कमेटी के विवाद में गोली लगने से तीन लोगों की मौत। पीलीभीत।अमरिया में मेला कमेटी के दो पक्षों के वीच आय व्यय को लेकर उपजा विवाद मारपीट और गोलीबारी तक जा पहुंचा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।1
- अमरिया में रामलीला कमेटी के विवाद में लगातार फायरिंग, तीन की मौत!1