*प्रेस विज्ञप्ति* *"देसोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार को मिलेगी ऐतिहासिक पहचान, शिबू सोरेन के भव्य स्मारक का होगा अनावरण, किनामाड चौक अब ‘स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ के नाम से जाना जाएगा": लाल मोती नाथ शाहदेव* लातेहार, 1 अगस्त। झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं जननायक देसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 4 अगस्त को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित किनामाड चौक पर उनके भव्य स्मारक एवं प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण के बाद यह ऐतिहासिक स्थल “स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में शनिवार को लातेहार जिला मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लातेहार को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है।किनामाड़ चौक पर देसोम गुरु शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा एवं स्मारक का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो आने वाली पीढ़ियों को झारखंड आंदोलन के इतिहास और देसोम गुरु के संघर्षों की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को आयोजित होने वाला यह समारोह केवल प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक देसोम गुरु शिबू सोरेन को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर भी होगा। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही किनामाड़ चौक की पहचान “स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक” के रूप में स्थापित होगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि समारोह में राज्यसभा सांसद माननीय वैद्यनाथ राम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला एवं केंद्रीय नेतृत्व, जिला कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिले भर के कार्यकर्ता, देसोम गुरु के समर्थक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने हेतु संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 4 अगस्त को आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर झारखंड आंदोलन के महानायक देसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। साभार! *ज़िला कमिटी लातेहार*
*प्रेस विज्ञप्ति* *"देसोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार को मिलेगी ऐतिहासिक पहचान, शिबू सोरेन के भव्य स्मारक का होगा अनावरण, किनामाड चौक अब ‘स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ के नाम से जाना जाएगा": लाल मोती नाथ शाहदेव* लातेहार, 1 अगस्त। झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं जननायक देसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 4 अगस्त को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित किनामाड चौक पर उनके भव्य स्मारक एवं प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण के बाद यह ऐतिहासिक स्थल “स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में शनिवार को लातेहार जिला मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिमा अनावरण समारोह की
तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लातेहार को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है।किनामाड़ चौक पर देसोम गुरु शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा एवं स्मारक का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो आने वाली पीढ़ियों को झारखंड आंदोलन के इतिहास और देसोम गुरु के संघर्षों की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को आयोजित होने वाला यह समारोह केवल प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक देसोम गुरु शिबू सोरेन को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर भी होगा। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही किनामाड़ चौक की पहचान “स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक” के रूप में स्थापित
होगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि समारोह में राज्यसभा सांसद माननीय वैद्यनाथ राम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला एवं केंद्रीय नेतृत्व, जिला कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिले भर के कार्यकर्ता, देसोम गुरु के समर्थक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने हेतु संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 4 अगस्त को आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर झारखंड आंदोलन के महानायक देसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। साभार! *ज़िला कमिटी लातेहार*
- लातेहार CM स्कूल में हाई वोल्टेज ड्रामा एक पक्ष का आरोप है कि स्कूल में दिए जाने वाले खाने की दाल में सांप गिरने की बात कही सांप को निकाल कर वही दाल छात्राओं को परोस दी गई, जिससे कई छात्राएं बीमार पड़ गईं। वहीं दूसरे पक्ष की छात्राओं ने इसे पूरी तरह से झूठ और प्रधानाध्यापिका को बदनाम करने की साजिश बताया। लातेहार मुख्यालय स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति ज्योत्सना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, इसी दौरान छात्राओं के दो गुट आमने-सामने आ गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही जमकर तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामला सिर्फ अनुशासन का नहीं, बल्कि मिड-डे मील में सांप और कीड़े मिलने के गंभीर आरोपों छात्रों के द्वारा लगाया गया तो वही प्रधानाध्यापिका ने डीईओ कार्यालय में (30 )तीस हजार रुपये की मंथली वसूली के आरोप तक पहुंच गया है। पूरा स्कूल परिसर मानो रण क्षेत्र में बदल गया दरअसल पूरा मामला गुरुवार को सैकड़ो बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कई शिकायत लेकर लातेहार उपायुक्त से मिलने समाहरणालय पहुंचे1
- *पलामू में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, शहर थाना पुलिस ने 2.690 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार*1
- पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों की बातें सुनकर हिल जाएगी सरकार छात्रों ने कहा हम लोगों का केवल भविष्य बर्बाद हो रहा है अब हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं1
- लातेहार JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार लातेहार JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने लातेहार समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी राज्यव्यापी और इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने लातेहार के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भाजपा के राजीव रंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र से खेल की नई पहचान की ओर बढ़ा बोदा, 4 अगस्त तक चलेगी प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता नक्सल प्रभावित क्षेत्र से खेल की नई पहचान की ओर बढ़ा बोदा, 4 अगस्त तक चलेगी प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता चंदवा। जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत बोदा पंचायत स्थित खेल मैदान में शनिवार को प्रतिष्ठित बीएफसी बोदा फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य जुनेद अनवर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, झामुमो युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव, झामुमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नौशाद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, पंचायत समिति सदस्य सुशीला टोपनो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जुनेद अनवर ने कहा कि एक समय नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला बोदा अब खेल प्रतिभाओं के कारण नई पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीएफसी बोदा की टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसे और भव्य स्वरूप मिलने की शुभकामनाएं दीं। पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से लगातार इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति लोगों की गहरी रुचि का प्रमाण है। वहीं आरपीएफ निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा ने युवाओं से खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे युवा अपराध और सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। झामुमो नेता नौशाद आलम ने कहा कि जनसहयोग के बल पर आने वाले वर्षों में बोदा में इससे भी बड़े स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान, भव्य आतिशबाजी तथा अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मुकाबला गत वर्ष की विजेता जूनियर स्टार हरिहरपुर और भगत ब्रदर्स के बीच खेला गया, जिसमें जूनियर स्टार हरिहरपुर ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता 4 अगस्त तक चलेगी। समापन समारोह में नागपुरी एवं झारखंडी लोक संस्कृति के लोकप्रिय गायक क़यूम अब्बास सहित कई प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सज्जाद अंसारी, समर अंसारी, कलीम अंसारी, बबलू राही, सिराज अंसारी, मोहम्मद मुस्लिम, जसीम अंसारी, महफ़ूज़, अर्जुन, बसंत, मनोज सहित बोदा के अनेक युवाओं एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही4
- ग्रामीण स्तर पर खेल का आयोजन होने से प्रतिभा लिखरती है: जुनैद अनवर केंद्रीय सदस्य झारखंड मुक्ति मोर्चा । लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड अंतर्गत बोधा ग्राम पंचायत में बोधा फुटबॉल क्लब के माध्यम से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार की दोपहर 2:30 बजे से किया गया है। आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में दर्जनों टीमों ने भाग लिया है। फुटबॉल मैच के उद्घाटन मौके पर कई राजनीतिक दिग्गज पुलिस पदाधिकारी अधिकारी एवं समाजसेवियों ने भाग लिया है।1
- राशन कार्डधारियों से जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम की अपील लातेहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने अहर्ता नहीं रखने या अयोग्य राशन कार्डधारियों से राशन कार्ड तत्काल डिलीट कराने की अपील की है। यदि स्वयं डिलीट नहीं हो रहा हो तो प्रज्ञा केंद्र से हटवा लें। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- लोकतंत्र का निर्माण अंधभक्ति से नहीं होता.😱 #shorts #shortvideo #puja #youtubeshorts #ranchi #news1