Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में नकली घी बनाने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़। मौके से 60 किलो तैयार नकली घी और संदिग्ध रसायन (एसेंस) हुआ बरामद। रेड करने गयी टीम को रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और नकली घी के रैपर भी मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग एंव औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्रवाई से हुआ खुलासा। घी निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए शुरू की गई लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई। जहाँगीराबाद क्षेत्र के लोहरा गांव में चल रहा था नकली घी बनाने का धंधा।
Qtv.Uttarpradesh news channel
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में नकली घी बनाने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़। मौके से 60 किलो तैयार नकली घी और संदिग्ध रसायन (एसेंस) हुआ बरामद। रेड करने गयी टीम को रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और नकली घी के रैपर भी मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग एंव औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्रवाई से हुआ खुलासा। घी निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए शुरू की गई लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई। जहाँगीराबाद क्षेत्र के लोहरा गांव में चल रहा था नकली घी बनाने का धंधा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलन्दशहर (नरसेना): जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव वनभोरा में बीते शनिवार को हुई हिंसक घटना में अब एक नया मोड़ सामने आया है। हमारे चैनल पर प्रमुखता से दिखाई गई इस खबर के बाद, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक द्वारा पड़ोसियों पर हमला करने और कई लोगों के घायल होने का मामला सामने आया था, अब दूसरे पक्ष (आरोपी पक्ष) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। क्या है आरोपी पक्ष का दावा? आरोपी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना स्पष्टीकरण दिया गया है। वीडियो में पक्ष रखते हुए बताया गया कि यह पूरा विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि अवैध अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से चल रहा है। दावा किया गया है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह मामला पहले से ही संबंधित विभागों और माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष ने घटना के पीछे के कारणों को भूमि विवाद से जोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रहे हैं। जहाँ पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं अब इस 'नये मोड़' के बाद पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है, यह देखने वाली बात होगी। देखिये वनभोरा से यह विशेष रिपोर्ट...1
- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने छोटे भाई अपने पैर में स्वयं को गोली मारी। जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर। क्योंकि छोटे भाई को फसाने की नियत से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों द्वारा बाटा गया कि दोनों भाइयों में काफी समय से संपत्ति को लेकर के विवाद चल रहा है विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ खुर्जा देहात में शिकायत नहीं की है और आपस में विवाद करते रहते हैं जिसमें आज मिथुन सोलंकी द्वारा सुबह को पैर में गोली मार दी गई है जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है डॉक्टर द्वारा बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खुर्जा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाइयों के आपसी विवाद के चलते कभी थाना पर कोई शिकायत पत्र नहीं दिया और आज सुबह अपने आप को मिथुन द्वारा अपने पैर में 315 के तमंचे से गोली मार ली है।1
- बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर मना जश्न। ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता, जमकर हुई आतिशबाजी। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर दी जीत की बधाई। विधायक मीनाक्षी सिंह ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद बताया। बाइट मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा1
- टांग में गोली मारते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में मिथुन परिवार के लोगों को धमकाते हुए खुद को गोली मारता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, मामले की जांच जारी है। बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी का मामला।1
- बुलन्दशहर : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने छोटे भाई अपने पैर में स्वयं को गोली मारी जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया क्योंकि छोटे भाई को फसाने की नियत से पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दोनों भाइयों में काफी समय से सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ खुर्जा देहात में शिकायत नहीं की है और आपस में विवाद करते रहते हैं जिसमें मिथुन सोलंकी द्वारा सुबह को पैर में गोली मार दी गई है जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है जब इस सम्बन्ध में सीओ शोभित कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र के ग्राम धरानी में गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में पाया गया कि पैतृक सम्पत्ति विवाद के चलते कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं अपने पैर में गोली मार ली घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तथा असलहे की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है ।1
- यूपी बुलंदशहर के खुर्जा देहात में हुए विमला देवी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा। कान के कुंडल, पाजेब और नकदी लूटने के बाद की गई थी विमला की हत्या। पुलिस ने हत्यारोपी ममता को गिरफ्तार कर किया विमला हत्याकांड का खुलासा। गांव-गांव सेनेटरी पैड बेचने के बहाने रेकी करती थी आरोपी ममता। लूट का विरोध करने पर ममता ने की थी विमला देवी की हत्या की वारदात। आरोपी महिला से लूटे गए कुंडल, पाजेब और नकद 6500 रुपये बरामद। खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता। बाइट -- एसपी देहात अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर2
- बुलंदशहर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री भक्त माल कथा का पूरा आयोजन बुलंदशहर के सितारगंज मंदिर में हरी नाम संकीर्तन मंडल के तड़ीपन में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्री भक्त माल कथा श्रीमद् भागवत कथा के साथ संत सम्मेलन का आयोजन होना है 20 में से एक जून तक यह कार्यक्रम चलेगा1
- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल1
- बुलंदशहर: खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़। पुलिस की गोली से 50-50 हजार के इनामी रिंकू सैनी और भारत सैनी घायल। आरोपियों की निशानदेही पर डीबीआर बरामदगी के लिए गई थी पुलिस। जिम में बर्थडे पार्टी में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना में शामिल थे रिंकू और भारत। DIG कलानिधि नैथानी ने दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, ज़िन्दा/खोखा कारतूस और एक डीबीआर बरामद। अस्पताल भेजे गए शातिर, खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम की मुंडाखेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हुई।1