logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवास से ( साजिद अली ) जिले के नागरिक सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की आयु की बेटियों को एचपीवी टीका लगावाये ====== जिले की शासकीय संस्‍थाओं में किया जा रहा है निःशुल्क टीकाकरण ====== महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 10 स्थानों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय देवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयागंज मंडी, सिविल अस्पताल सोनकच्छ, सिविल अस्पताल खातेगांव, सिविल अस्पताल कन्नौद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, सिविल अस्पताल हाटपीपल्‍या एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द सम्मिलित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम कर करने के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं (जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन अभी तक अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है) को निःशुल्क एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है । सीएमएचओ डॉ. बेक ने बताया कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा कैंसर वह कैंसर है जो गर्भाशय के निचले सिरे में होता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा कैंसर उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस द्वारा जननांग पथ के लगातार संक्रमण के कारण होता है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि अभिभावक अपनी बेटियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं एवं टीकाकरण प्रमाण पत्र भी यू-विन के माध्यम से डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त चिन्हित शासकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर भी पंजीकरण एवं टीकाकरण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आशा कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है। डॉ. तिवारी ने बताया कि टीकाकरण के दिन अभिभावक अपनी बेटी के साथ मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं तथा आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल की मार्कशीट जैसे दस्तावेज साथ लाएं। अभिभावकों की सहमति के पश्चात ही टीका लगाया जाएगा। एचपीवी एक सुरक्षित प्रभावशील और मंहगा टीका है फिलहाल निजी बाजार में इसकी एक खुराक की कीमत लगभग 4 हजार रूपये है। अगर बालिका मासिक धर्म से गुजर रही है तो एचपीवी वैक्सीन लगवाना पूरी तरह सुरक्षित है ऐसा कोई सबूत नहीं है कि एचपीवी टीकाकरण से किसी बालिका की भविष्य की प्रजनन क्षमता प्रभावित होगी यो भविष्य में गर्भधारण में कोई समस्या उत्पन्न होगी। एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक खुराक पर्याप्त है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित आयु वर्ग की बालिकाओं के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें। #CervicalCancer #SwasthNari #dewas #HPVVaccine #देवास Jansampark Madhya Pradesh

15 hrs ago
user_Sajid Ali
Sajid Ali
Journalist देवास नगर, देवास, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
02f9e285-5033-4161-aaa6-298443965bdc

देवास से ( साजिद अली ) जिले के नागरिक सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की आयु की बेटियों को एचपीवी टीका लगावाये ====== जिले की शासकीय संस्‍थाओं में किया जा रहा है निःशुल्क टीकाकरण ====== महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 10 स्थानों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय देवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयागंज मंडी, सिविल अस्पताल सोनकच्छ, सिविल अस्पताल खातेगांव, सिविल अस्पताल कन्नौद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, सिविल अस्पताल हाटपीपल्‍या एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द सम्मिलित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम कर करने के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं (जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन अभी तक अपना 15वां

56599844-b725-4c7c-a9fd-9d0ad904d0db

जन्मदिन नहीं मनाया है) को निःशुल्क एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है । सीएमएचओ डॉ. बेक ने बताया कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा कैंसर वह कैंसर है जो गर्भाशय के निचले सिरे में होता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा कैंसर उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस द्वारा जननांग पथ के लगातार संक्रमण के कारण होता है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि अभिभावक अपनी बेटियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं एवं टीकाकरण प्रमाण पत्र भी यू-विन के माध्यम से डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त चिन्हित शासकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर भी पंजीकरण एवं टीकाकरण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आशा

7a21fcfd-0c4d-490e-9950-6fc692ac275e

कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है। डॉ. तिवारी ने बताया कि टीकाकरण के दिन अभिभावक अपनी बेटी के साथ मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं तथा आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल की मार्कशीट जैसे दस्तावेज साथ लाएं। अभिभावकों की सहमति के पश्चात ही टीका लगाया जाएगा। एचपीवी एक सुरक्षित प्रभावशील और मंहगा टीका है फिलहाल निजी बाजार में इसकी एक खुराक की कीमत लगभग 4 हजार रूपये है। अगर बालिका मासिक धर्म से गुजर रही है तो एचपीवी वैक्सीन लगवाना पूरी तरह सुरक्षित है ऐसा कोई सबूत नहीं है कि एचपीवी टीकाकरण से किसी बालिका की भविष्य की प्रजनन क्षमता प्रभावित होगी यो भविष्य में गर्भधारण में कोई समस्या उत्पन्न होगी। एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक खुराक पर्याप्त है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित आयु वर्ग की बालिकाओं के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें। #CervicalCancer #SwasthNari #dewas #HPVVaccine #देवास Jansampark Madhya Pradesh

More news from Indore and nearby areas
  • सभी ने मिलकर रमजान में रोजा अफ्तार किया।। स्वास्तिक नगर के लोग रहे शामिल
    1
    सभी ने मिलकर रमजान में रोजा अफ्तार किया।। स्वास्तिक नगर के लोग रहे शामिल
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    14 hrs ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • इंदौर: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित पिपलियाहाना मैदान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ खड़ी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। ‘बाबा ट्रैवल्स’ की इस बस से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    1
    इंदौर: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित पिपलियाहाना मैदान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ खड़ी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। ‘बाबा ट्रैवल्स’ की इस बस से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    user_Deepak gehlot
    Deepak gehlot
    Indore Reporter Indore, Madhya Pradesh•
    29 min ago
  • #गुंडे बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की ओर रुपए ले गए
    1
    #गुंडे बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की ओर रुपए ले गए
    user_CK NEWS
    CK NEWS
    पत्रकार Indore, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • *करदाताओं के लिए सुनहरा अवसर* *वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत* *नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को* *संपतिकर व जलकर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट* *करदाता बकाया राजस्व जमा कर शहर हित में करे सहयोग* इंदौर दिनांक 09 मार्च 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि शासन निर्देशानुसार *दिनांक 14 मार्च 2026* को इंदौर के समस्त 22 झोनल कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय व निगम मुख्यालय पर *नेशनल लोक अदालत* आयोजित की जा रही है। *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के समस्त झोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर *दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार नेशनल लोक अदालत* में संपतिकर अधिभार (सरचार्ज) में निम्न शर्ताे पर छूट दी जा रही है। जिनमें संपति कर के ऐसे प्रकरणों जिनमें *संपति* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- (रू पचास हजार) तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट, *संपति कर* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 50,000- (रू. पचास हजार) से अधिक तथा रू 1,00,000- ( रू एक लाख) तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट *संपति कर* के ऐसे प्रकरणो जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 1,00,000- ( रू 1 लाख) से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 10,000- (रू दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत तक की छूट। जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10,000- से अधिक तथा रू. 50,000- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट। जलकर के ऐसे प्रकरण में जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालय पर आयेाजित नेशनल लोक अदालत में दी जाएगी। *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल* ने दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो पर आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु संपतिकरदाता व जलकरदाताओ से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपतिकर व जलकर जमा करावे तथा अधिभार में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करे। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक अदालत 14 मार्च 2026 को करदाताओं की सुविधा के लिए सभी 01 से 22 झोनल कार्यालय / रजिस्ट्रार कार्यालय एवं निगम मुख्यालय स्थित राजस्व विभाग में राजस्व राशि संग्रहण हेतु विशेष प्रबंध करने के लिये निर्देशित किया गया, जिनमें करदाताओं / जनता की सुविधा के लिए सम्पत्तिकर एवं जलकर में अधिभार की छुट की जानकारी एवं देयक राशि के बिल उपलब्ध कराने, करदाताओं / जनता की सुविधा के लिये पेयजल की व्यवस्था कराने. वृद्धजनों/महिलाओं के लिये विशेष काउण्टर एवं बैंठक व्यवस्था कराने, सोशल मिडिया के माध्यम से लोक अदालत का व्यापाक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बताया कि यह वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत होने से अधिभार की छूट प्राप्त कर राजस्व राशि जमा कराने हेतु सभी 01 से 22 झोनों के प्र. सहा. राजस्व अधिकारीयों एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत् वसूली अमले को अधिभार में छूट के बिल जारी कर करदाताओं को उपलब्ध कराने तथा बड़े बकायादारों से सम्पर्क करने तथा झोन क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे की उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व राशि का संग्रहण निगम कोष में प्राप्त हो सके।
    1
    *करदाताओं के लिए सुनहरा अवसर* 
*वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत* 
*नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को* 
*संपतिकर व जलकर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट* 
*करदाता बकाया राजस्व जमा कर शहर हित में करे सहयोग* 
इंदौर दिनांक 09 मार्च 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि शासन निर्देशानुसार *दिनांक 14 मार्च 2026* को इंदौर के समस्त 22 झोनल कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय व निगम मुख्यालय पर *नेशनल लोक अदालत* आयोजित की जा रही है।  
*महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के समस्त झोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर *दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार नेशनल लोक अदालत* में संपतिकर अधिभार (सरचार्ज) में निम्न शर्ताे पर छूट दी जा रही है।  जिनमें संपति कर के ऐसे प्रकरणों जिनमें 
*संपति* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- (रू पचास हजार) तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट,
*संपति कर* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 50,000- (रू. पचास हजार) से अधिक तथा रू 1,00,000- ( रू एक लाख) तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट
*संपति कर* के ऐसे प्रकरणो जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 1,00,000- ( रू 1 लाख) से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जावेगी।
इसके साथ ही जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 10,000- (रू दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत तक की छूट।
जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10,000- से अधिक तथा रू. 50,000- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट। 
जलकर के ऐसे प्रकरण में जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालय पर आयेाजित नेशनल लोक अदालत में दी जाएगी। 
*महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल*  ने दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो पर आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु संपतिकरदाता व जलकरदाताओ से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपतिकर व जलकर जमा करावे तथा अधिभार में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल  एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक अदालत 14 मार्च 2026 को करदाताओं की सुविधा के लिए सभी 01 से 22 झोनल कार्यालय / रजिस्ट्रार कार्यालय एवं निगम मुख्यालय स्थित राजस्व विभाग में राजस्व राशि संग्रहण हेतु विशेष प्रबंध करने के लिये निर्देशित किया गया, जिनमें करदाताओं / जनता की सुविधा के लिए सम्पत्तिकर एवं जलकर में अधिभार की छुट की जानकारी एवं देयक राशि के बिल उपलब्ध कराने, करदाताओं / जनता की सुविधा के लिये पेयजल की व्यवस्था कराने. वृद्धजनों/महिलाओं के लिये विशेष काउण्टर एवं बैंठक व्यवस्था कराने, सोशल मिडिया के माध्यम से लोक अदालत का व्यापाक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होने बताया कि यह वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत होने से अधिभार की छूट प्राप्त कर राजस्व राशि जमा कराने हेतु सभी 01 से 22 झोनों के प्र. सहा. राजस्व अधिकारीयों एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत् वसूली अमले को अधिभार में छूट के बिल जारी कर करदाताओं को उपलब्ध कराने तथा बड़े बकायादारों से सम्पर्क करने तथा झोन क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे की उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व राशि का संग्रहण निगम कोष में प्राप्त हो सके।
    user_Mohan yadav
    Mohan yadav
    Indore, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर
    1
    इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव 
रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 
49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन
विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं
एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा 
बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनता के प्रतिनिधि और समदड़ीया पर क्या बोले साथ दूसरे को मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
    1
    जनता के प्रतिनिधि और समदड़ीया पर क्या बोले साथ दूसरे को मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.