नवागत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ किया संवाद, सभी से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की तथा बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।* *नवागत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ किया संवाद, सभी से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की तथा बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।* नवागत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा आज दिनांक 08.04.2026 को पुलिस कार्यालय पर जनपद के गणमान्य पत्रकार बंधुओं के साथ एक औपचारिक बैठक आयोजित कर संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनपद में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस एवं मीडिया के समन्वय से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
नवागत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ किया संवाद, सभी से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की तथा बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।* *नवागत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ किया संवाद, सभी से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की तथा बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।* नवागत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा आज दिनांक 08.04.2026 को पुलिस कार्यालय पर जनपद के गणमान्य पत्रकार बंधुओं के साथ एक औपचारिक बैठक
आयोजित कर संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनपद में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई
सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस एवं मीडिया के समन्वय से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
- 🌍 बड़ी खबर! US और Iran के बीच 2 हफ्ते का Ceasefire 🤝 🚢 Hormuz Strait खुला 📉 Oil prices में राहत 📈 Markets में उछाल लेकिन असली सवाल… 👉 Peace या सिर्फ Strategy? 😶 Tension अभी भी बरकरार है… 💬 आप क्या सोचते हैं? War रुकेगी या फिर से बढ़ेगी? 👉 Follow करें Shah Times for real analysis 🔗 Link in Comment1
- 🌸🌿🌹जय श्री महाँकाल🌹🌿🌸 *यतो बुद्धिरज्ञाननाशो मुमुक्षो:,* *यत: सम्पदो भक्तसन्तोषिका: स्यु: l* *यतो विघ्ननाशो यत: कार्यसिद्धि:,* *सदा तं गणेशं नमामो भजाम: ll*🌿🌸 *भावार्थ:* जिनकी कृपा से मोक्ष की इच्छा रखने वालों की अज्ञानमय बुद्धि का नाश होता है, जिनसे भक्तों को संतोष पहुंचाने वाली संपदाएं प्राप्त होती है, जिनसे विघ्न- बाधायें दूर हो जाती है और कार्य में सफलता मिलती है, ऐसे श्रीगणेशजी का हम सदैव नमन करते हैं, उनका भजन करते हैं l 🌹🌸🌿द्वादश ज्योतिर्लिंग में तीसरे उज्जैन स्थित स्वयंभू बाबा महाँकाल का आज प्रातः 4 बजे प्रारम्भ भस्मारती श्रृंगार दर्शन - दिनाँक 08 अप्रैल , 2026, बुधवार 🌹🌸🌿जय श्री महाँकाल🌿🌸🌹1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच नहर पटरी पर स्थित लालूखेड़ी मार्ग अचानक बीच से धराशायी हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह मार्ग दो जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता माना जाता है, जिसके बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी यह सड़क इसी स्थान पर कट गई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण एक बार फिर मार्ग ध्वस्त हो गया। नहर में पानी का दबाव और हाल ही में हुई बारिश को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देते हुए जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने, नहर को नियंत्रित करने तथा किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। नहर टूटने और सड़क धंसने से आसपास के किसानों की खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही है।3
- सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप! करीब 20 लोगो नें निहत्थे सोते परिवार पर अचानक किया जानलेवा हमला, एक दर्जन के करीब महिला पुरुष हुए है घायल, एक का आई सी यू मे उपचार जारी!1
- मुजफ्फरनगर में सदर तहसील परिसर में चल रहे भाकियू (अराजनीतिक) के धरने के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने कुलसवीर पर चरथावल क्षेत्र में गैस प्लांट पर मिट्टी भराई और खनन मामले में आर्थिक लेन-देन करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। धरना स्थल पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। फिलहाल घटना के बाद धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।1
- मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड चरथावल क्षेत्र के ग्राम दुधली स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने मौसम की अनिश्चितता और संभावित बारिश के बीच मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की और तौल के लिए केंद्र पर लाए, लेकिन वहां तौल की कोई व्यवस्था नहीं मिली। मजबूरन उन्हें गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वापस ले जाना पड़ा। नाराज किसानों ने समिति के प्रबंध निदेशक (एमडी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तौल केंद्र को जानबूझकर सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि एक ओर वे बेमौसम बारिश के खतरे से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी केंद्रों की अव्यवस्था उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तौल प्रक्रिया शुरू कर उन्हें राहत दी जाए।2
- मथुरा में अष्टयाम लीला महोत्सव, CM योगी का संबोधन मथुरा में आयोजित सीताराम निकुंज अष्टयाम लीला महोत्सव में योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लेकर संबोधन किया। उन्होंने कहा कि भारत के मध्यकाल में विदेशी आक्रांताओं के दौर में सनातन धर्म पर संकट के बीच सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक नई धारा का उदय हुआ, जिसने जनचेतना को जागृत किया। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज को पावन तीर्थ बताते हुए कहा कि यहां आयोजित महाकुंभ और कुंभ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जहां करोड़ों श्रद्धालु जुटते हैं।1
- Post by Anuj Gangwaliya1
- Post by Vijay rathi1