रतोचा–चतराणी सड़क की दयनीय हालत पर ग्रामीण चिंतित, आपदा में भूस्खलन से टूटा कई गांवों का संपर्क ग्रामीणों की मांग शीघ्र को सड़क व बैली ब्रिज निर्माण कार्य भुंतर, 16 अप्रैल।रतोचा–चतराणी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी चिंता का माहौल बना हुआ है। गत वर्ष आई आपदा के दौरान रतोचा व धारा के बीच हुए भूस्खलन ने सड़क मार्ग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों को रोजमर्रा का घरेलू सामान, राशन और आवश्यक वस्तुएं पीठ पर उठाकर ले जानी पड़ रही हैं। बीमार और बुजुर्ग लोगों की आवाजाही भी बेहद मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने से बच्चों को स्कूल आनाजाना, किसानों की आजीविका और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। क्षेत्र में वाहन आवाजाही बंद होने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। समस्या के समाधान को लेकर कुछ दिन पहले ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार से भी मिला और सड़क बहाली की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आई है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। स्थानीय निवासी झावे राम व ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से सड़क अवरुद्ध होने के कारण किसानों व बागवानों की हालत बहुत खराब हो गई हैं। इन्होंने बताया पुल निर्माण कार्य तो चला हुआ है लेकिन बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कार्य में तेजी लाए तथा रतोचा व धारा के बीच अस्थायी बैली ब्रिज का निर्माण शीघ्र किया जाए ताकि क्षेत्र के गांवों की आवाजाही बहाल हो सके।

- Post by Munishkoundal1
- जोगिंदर नगर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत 🔥 | 2 दिन में सप्लाई नहीं तो 18 अप्रैल को विशाल प्रदर्शन | Kushal Bhardwaj1
- सुजानपुर उप मंडल सुजानपुर में इन दोनों गैस की किल्लत चल रही है जिसके चलते सुजानपुर गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस एजेंसी के बाहर ताला लगाकर अंदर कार्य कर रहे थे जिसके चलते लोगों ने इसका विरोध जताया है। लोगों ने बताया कि फरवरी माह से उनके यहां पर गाड़ी नहीं पहुंची है जिसके चलते आज मैं सुजानपुर गैस एजेंसी पहुंचे थे लेकिन गैस एजेंसी के बाहर ताला लगाकर कर्मचारी अंदर कार्य कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य पर विरोध जिताया है1
- Post by Dev Raj Thakur1
- मजदूर युनियनों ने निरस्त किए गए श्रम कानूनों को बहाल करने को लेकर आवाज बुलंद की है। इन युनियनों का कहना है कि श्रम कानूनों को बहाल करने को करने को लेकर कई बार मांग उठाई गई है, लेकिन केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। जिसके चलते मजदूर वर्ग में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबद्ध यूनियन ने रेलवे टनल साइट महावाली में एनसीआर नोएडा, फरीदाबाद, पलवल, गंगुवाल के संघर्षरत मजदूरों के समर्थन में जोरदार रौष रैली निकाली। रैली के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली में मुख्य रूप से मांग उठाई गई कि निरस्त किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल कर उन्हें सख्ती से लागू किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कोड मजदूरों के हित में नहीं हैं, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मजदूर वर्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसके अलावा रैली में यह भी मांग की गई कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारें तुरंत हस्तक्षेप करें और मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सके। रैली को कांग्रेस नेता विजय शर्मा, सीटू के जिला सचिव बलबीर सिंह, पॉल, प्रधान अमृतलाल, सचिव प्रदीप ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया।1
- कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू बोले पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में बनेगी रणनीति बोले महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा सेक रही राजनीतिक रोटियां1
- Post by Himachal Update 24 News1
- रिवालसर बैसाखी मेला 2026 | अंतिम दिन विशाल दंगल | दिल्ली के मोंटी बने विजेता | तहसीलदार सुभाष ठाकुर ने किया समापन1
- सुजानपुर होली मेला संपन्न होने के बाद मेला ग्राउंड को साफ नहीं किया गया जिसके चलते प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है इसके साथ-साथ मैदान के भीतर गंदगी फैलाने इसकी सुंदरता को नष्ट करने को लेकर भी एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है यह जानकारी मेला एवं उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने गुरुवार को कार्यालय में मेला ग्राउंड की सफाई को लेकर उनसे मिलने आए विशेष प्रतिनिधि मंडल के सामने दी है अधिकारी ने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद मेला ग्राउंड की सफाई हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया किया इसको लेकर नोटिस जारी किया गया है इसके साथ-साथ 19 अप्रैल तक मेला ग्राउंड पूरी तरह साफ होगा उसके बाद में गड्ढा भरपाई का कार्य शुरू किया जाएगा अधिकारी से मिलने आए विशेष प्रतिनिधिमंडल की ओर से कविंदर गुप्ता ने जानकारी देते हैं बताएं कि हम तमाम लोगों से सुजानपुर शहर के रहने वाले हैं और मैदान की दुर्दशा को लेकर बेहद चिंतित है मैदान जो सुजानपुर और उसके साथ-साथ पूरे प्रदेश का आकर्षण का केंद्र था आज पूरी तरह खून के आंसू हो रहा है मैदान की सफाई हो गड्ढा भरपाई का कार्य हो मैदान के भीतर फिर से मखमली खास लहराती नजर आए तमाम बातों को लेकर उप मंडल अधिकारी से बातचीत की है जिस पर उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल तक मेला ग्राउंड को साफ कर दिया जाएगा लेकिन हम लोगों ने प्रशासन को 2 दिन और दिए हैं कि 19 अप्रैल तक मेला ग्राउंड साफ कर दिया जाए इसके बाद अगर ऐसा नहीं होता है तो सुजानपुर के लोग संबंधित विषय पर आक्रोशित होकर प्रशासन का घेराव करेगे,1