अमरोहा में श्रावण माह में गोकशी की सूचना पर जोया में हंगामा, बजरंग दल ने लगाया पुलिस पर मामला दबाने का आरोप अमरोहा। जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के इकबाल नगर में शनिवार को गोकशी की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार, जोया के जंगल में ईख के खेत से गोवंश का सिर मिलने की बात सामने आने के बाद बजरंग दल और गौरक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने गोतस्करों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बजरंग दल और गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश का सिर जोया चौकी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गोवंश का सिर मिलने की घटना को दबाने का आरोप भी लगाया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और मामले की जांच जारी है।
अमरोहा में श्रावण माह में गोकशी की सूचना पर जोया में हंगामा, बजरंग दल ने लगाया पुलिस पर मामला दबाने का आरोप अमरोहा। जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के इकबाल नगर में शनिवार को गोकशी की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार, जोया के जंगल में ईख के खेत से गोवंश का सिर मिलने की बात सामने आने के बाद बजरंग दल और गौरक्षक दल के कार्यकर्ता मौके
पर पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने गोतस्करों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बजरंग दल और गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश का सिर जोया चौकी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस
ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गोवंश का सिर मिलने की घटना को दबाने का आरोप भी लगाया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और मामले की जांच जारी है।
- उत्तराखंड में शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने घर पर क्या डिटेल शेर सिंह का आरोप है कि मेरा एनकाउंटर करने आए थे1
- अमरोहा पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार अमरोहा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बछरायूं पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की चोरी की मोटरसाइकिलें, उनके पार्ट्स, छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को ग्राम देहरी बुजुर्ग निवासी प्रीतम सिंह से घेरकुण्डा के जंगल मार्ग पर मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने की घटना के संबंध में थाना बछरायूं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने शनिवार को बछरायूं-घेरकुण्डा मार्ग स्थित तोमड़ा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छीनने की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की नहर पटरी सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग करके बेचते थे। बरामद मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स भी बिक्री के लिए ले जाए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबिन निवासी मोहउद्दीनपुर, मनीष निवासी मोहउद्दीनपुर, रोहित निवासी मोहनपुर, दीपक निवासी शहबाजपुर तथा रोहित निवासी नसीरपुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी अमरोहा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक बिना पहियों की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक चेसिस, पांच टायर, चार सीटें, दो पेट्रोल टंकियां, एक साइलेंसर, मोटरसाइकिलों के विभिन्न पार्ट्स, औजारों से भरा कट्टा तथा घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के विरुद्ध पूर्व से भी चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1