Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने #जालौन के #कोंच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया #रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने #जालौन के #कोंच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
Dev Patel
रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने #जालौन के #कोंच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया #रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने #जालौन के #कोंच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *➡️ जनपद कानपुर देहात की सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्यवाही से आम जनमानस के 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।* जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई । सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों तथा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए । टीमों के सतत प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप कुल 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) बरामद किए गए । आज दिनांक 06.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान सतत रूप से संचालित किए जाते रहेंगे । अपने गुमशुदा मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया । *बरामद किये गये मोबाइलों का विवरण-* कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/- रूपये) *बरामद करने वाली पुलिस टीम-* सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क ।1
- *सिकंदरा कानपुर देहात- घाटमपुर मार्ग का 4 लेन होने का आगाज* जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में फोर लाइन की मांग उठाई गई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में उत्साह की लहर देखने को मिली।आखिर वो सुबह आ ही गई ज़ब माननीय ने सड़क चौड़ीकरण की आवाज उठाई।सिकंदरा - घाटमपुर मार्ग है हाइवे 46 माननीय ने जनपद के विकास मे मील का पत्थर साबित होने वाली स्टेट हाइवे 46 के चौड़ीकरण की आवाज उठाई।एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने विधान परिषद मे उठाई आवाज। स्टेट हाइवे 46 के फोरलेन के साथ चौड़ीकरण का लाभ जनपद के अलावा कानपुर नगर और फतेहपुर को भी मिलेगा। *व्यापार के साथ साथ आम आदमी को भी मिलेगा लाभ लोगो की यात्रा भी होंगी सुगम। *दुर्घटनाओ पर भी लगेगा अंकुश*1
- हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।1
- सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, युवती बोली- ‘मैं बालिग हूं और राकेश के साथ खुश हूं’ उरई। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने और उसके साथ खुश होने की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवती ने अपना नाम मधु बताया है। उसने कैमरे के सामने बयान देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बालिग (वयस्क) है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। युवती ने युवक का नाम राकेश बताते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से उसके साथ रह रही है और इस फैसले से बेहद खुश है। "मैं बालिग हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। मैं राकेश के साथ अपनी मर्जी से गई हूं और उसके साथ बहुत खुश हूं। — मधु (वायरल वीडियो में दिए बयान के अनुसार) सुरक्षा और परिजनों के विरोध की आशंका अक्सर देखा जाता है कि इस प्रकार के मामलों में प्रेमी युगल परिजनों के विरोध, पुलिस कार्रवाई या संभावित खतरे से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इस वीडियो के माध्यम से भी युवती ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। पुलिस जांच की संभावना वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है या युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है, तो वीडियो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने #जालौन के #कोंच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया #रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने #जालौन के #कोंच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।2
- सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।1