logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुर गौशाला में अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, गौमाताओं को अर्पित किया छप्पन भोग पलोड़ परिवार की पहल, दीपक भारद्वाज बोले—ऐसे आयोजनों से बढ़ेगी गौसेवा के प्रति जनभागीदारी पुर/भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर गौशाला में अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, गौमाताओं को अर्पित किया छप्पन भोग पलोड़ परिवार की पहल, दीपक भारद्वाज बोले—ऐसे आयोजनों से बढ़ेगी गौसेवा के प्रति जनभागीदारी पुर/भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर स्थित SBGSS गौशाला में पंकज पलोड़ के पुत्र नक्श पलोड़ के जन्मदिन पर अनूठे अंदाज में गौसेवा की गई। इस अवसर पर गौमाताओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। आयोजन में विभिन्न प्रकार की सब्जियां, अनाज, आलू, हरा चारा, गुड़ की लापसी और पांच-छह प्रकार की रोटियां सहित अनेक व्यंजन परोसे गए। इस अवसर पर प्रदीप पलोड़, समाजसेवी, वार्ड नंबर 1 के पार्षद योगेश सोनी, श्याम भारद्वाज, गोपाल टेलर, जय हो संस्थान के मंत्री सुनील हिंगड़, दीपक भारद्वाज, शुभम लोयमा, छोटू गाडरी, पीयूष विष्णोई, बलवीर विष्णोई, नारायण अठारिया, सांवर गाडरी सहित पलोड़ परिवार के सदस्य एवं गौसेवक उपस्थित रहे। गौभक्त दीपक भारद्वाज ने बताया कि पुर गौशाला में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। ऐसे कार्यक्रम समाज में गौसेवा और जीवदया के प्रति नई प्रेरणा जगाते हैं तथा गौसेवकों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य खुशी के अवसरों पर निराश्रित और बीमार गोवंश की सेवा के लिए चारा, खाकला एवं आवश्यक आहार की व्यवस्था कर सहयोग करें। इससे गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि खुशियों के अवसरों को गौसेवा से जोड़कर मनाना एक सराहनीय सामाजिक पहल है। ऐसे आयोजनों से बेजुबान गोवंश को सहारा मिलेगा और समाज में करुणा, सहयोग एवं मानवता का संदेश प्रसारित होगा।

22 hrs ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
22 hrs ago

पुर गौशाला में अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, गौमाताओं को अर्पित किया छप्पन भोग पलोड़ परिवार की पहल, दीपक भारद्वाज बोले—ऐसे आयोजनों से बढ़ेगी गौसेवा के प्रति जनभागीदारी पुर/भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर गौशाला में अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, गौमाताओं को अर्पित किया छप्पन भोग पलोड़ परिवार की पहल, दीपक भारद्वाज बोले—ऐसे आयोजनों से बढ़ेगी गौसेवा के प्रति जनभागीदारी पुर/भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर स्थित SBGSS गौशाला में पंकज पलोड़ के पुत्र नक्श पलोड़ के जन्मदिन पर अनूठे अंदाज में गौसेवा की गई। इस अवसर पर गौमाताओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। आयोजन में विभिन्न प्रकार की सब्जियां, अनाज, आलू, हरा चारा, गुड़ की लापसी और पांच-छह प्रकार की रोटियां सहित अनेक व्यंजन परोसे गए। इस अवसर पर प्रदीप पलोड़, समाजसेवी, वार्ड नंबर 1 के पार्षद योगेश सोनी, श्याम भारद्वाज, गोपाल टेलर, जय हो संस्थान के मंत्री सुनील हिंगड़, दीपक भारद्वाज, शुभम लोयमा, छोटू गाडरी, पीयूष विष्णोई, बलवीर विष्णोई, नारायण अठारिया, सांवर गाडरी सहित पलोड़ परिवार के सदस्य एवं गौसेवक उपस्थित रहे। गौभक्त दीपक भारद्वाज ने बताया कि पुर गौशाला में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। ऐसे कार्यक्रम समाज में गौसेवा और जीवदया के प्रति नई प्रेरणा जगाते हैं तथा गौसेवकों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य खुशी के अवसरों पर निराश्रित और बीमार गोवंश की सेवा के लिए चारा, खाकला एवं आवश्यक आहार की व्यवस्था कर सहयोग करें। इससे गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि खुशियों के अवसरों को गौसेवा से जोड़कर मनाना एक सराहनीय सामाजिक पहल है। ऐसे आयोजनों से बेजुबान गोवंश को सहारा मिलेगा और समाज में करुणा, सहयोग एवं मानवता का संदेश प्रसारित होगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव भीलवाड़ा में रचने जा रहा है सनातन आस्था का नया इतिहास! 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव, जिसमें मेवाड़ धणी श्री चारभुजा नाथ की भव्य ऐतिहासिक बारात का आगमन होगा। आयोजन की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। देखिए, इस भव्य धार्मिक आयोजन की पूरी खबर!
    4
    20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव
भीलवाड़ा में रचने जा रहा है सनातन आस्था का नया इतिहास! 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव, जिसमें मेवाड़ धणी श्री चारभुजा नाथ की भव्य ऐतिहासिक बारात का आगमन होगा।
आयोजन की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। देखिए, इस भव्य धार्मिक आयोजन की पूरी खबर!
    user_KUMAR PRAVEEN SEN
    KUMAR PRAVEEN SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बिलिया कलां गांव में तेज बारिश हुई जिसके कारण पूरा बिलिया कलां गांव कश्मीर में बदला hamirgarh setr ke pas biliya kalan gav me tej baris hui jike karan gav me chote chote bharf ke padne ke karn pura gav bana Kasmir ye biliya kalan gav me peli bar esa huaa hai
    1
    बिलिया कलां गांव में तेज बारिश हुई जिसके कारण पूरा बिलिया कलां गांव कश्मीर में बदला 
hamirgarh setr ke pas biliya kalan gav me tej baris hui jike karan gav me chote chote bharf ke padne ke karn pura gav bana Kasmir ye biliya kalan gav me peli bar esa huaa hai
    user_Chhotu gurjar
    Chhotu gurjar
    Hameergarh, Bhilwara•
    18 hrs ago
  • नई अरवड़ में बूथ संख्या 52 पर मतदान बहिष्कार, दूसरी बार वार्ता बाद मतदाता राजी, किया मतदान शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार फुलिया कला तहसील के नई अरवड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान बूथ संख्या 52 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की गैरमौजूदगी देखी गई। बूथ संख्या 52 के मतदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि अरवड़ बांध की नहर से तालाब में पानी लाने के लिए पाइप रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की। मौके पर फूलिया कला उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, दो पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी अरवड़ कस्बे में मौजूद रहकर ग्रामीणों से समझाइश की अधिकारियों से ग्रामीणों की एक बार वार्ता विफल रही। दूसरी बार वापिस वार्ता कर अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण बाकी है और मतदान करने पहुंचे।
    1
    नई अरवड़ में बूथ संख्या 52 पर मतदान बहिष्कार, दूसरी बार वार्ता बाद मतदाता राजी, 
किया मतदान 
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
फुलिया कला तहसील के नई अरवड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान बूथ संख्या 52 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की गैरमौजूदगी देखी गई।
बूथ संख्या 52 के मतदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि अरवड़ बांध की नहर से तालाब में पानी लाने के लिए पाइप रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की।
मौके पर फूलिया कला उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, दो पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी अरवड़ कस्बे में मौजूद रहकर ग्रामीणों से समझाइश की अधिकारियों से ग्रामीणों की एक बार वार्ता विफल रही।
दूसरी बार वापिस वार्ता कर अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण बाकी है और मतदान करने पहुंचे।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राशमी में चुनावी रण तैयार, अब मतदाताओं की बारी,तीन निर्दलीयों ने खींचे कदम, 15 वार्डों में 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला,12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला राशमी। पंचायत समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद राशमी के 15 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। तीन निर्दलीयों के नाम वापस लेने के बाद अब 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 37 पर्चे वैध पाए गए थे, जबकि 12 आवेदन निरस्त हुए थे। सोमवार को नाम वापसी के दौरान वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी मीना, वार्ड 4 से जगदीश और वार्ड 13 से रूकमणी ने नाम वापस ले लिए। वहीं, वार्ड 14 में अनुराधा पोरवाल के दो नामांकन वैध पाए गए, लेकिन उन्हें एक ही प्रत्याशी माना गया। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 33 रह गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही चुनावी रण सज गया है और अब निगाहें मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं। *12 वार्डों में सीधा मुकाबला* वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 15 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। इन वार्डों में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं का भरोसा हासिल करने की चुनौती रहेगी। *3 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला* वार्ड 5 में भाजपा और कांग्रेस के साथ आरएलपी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। वार्ड 11 और 14 में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। खासकर वार्ड 14 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं अनुराधा पोरवाल की मौजूदगी मुकाबले को रोचक बना सकती है। अनुराधा ने पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण अब वे निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीत पाता है, इसका फैसला मतदान के बाद ही होगा।
    1
    राशमी में चुनावी रण तैयार, अब मतदाताओं की बारी,तीन निर्दलीयों ने खींचे कदम, 15 वार्डों में 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला,12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला
राशमी। पंचायत समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद राशमी के 15 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। तीन निर्दलीयों के नाम वापस लेने के बाद अब 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 37 पर्चे वैध पाए गए थे, जबकि 12 आवेदन निरस्त हुए थे। सोमवार को नाम वापसी के दौरान वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी मीना, वार्ड 4 से जगदीश और वार्ड 13 से रूकमणी ने नाम वापस ले लिए। वहीं, वार्ड 14 में अनुराधा पोरवाल के दो नामांकन वैध पाए गए, लेकिन उन्हें एक ही प्रत्याशी माना गया। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 33 रह गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही चुनावी रण सज गया है और अब निगाहें मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं।
*12 वार्डों में सीधा मुकाबला*
वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 15 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। इन वार्डों में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं का भरोसा हासिल करने की चुनौती रहेगी।
*3 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला*
वार्ड 5 में भाजपा और कांग्रेस के साथ आरएलपी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। वार्ड 11 और 14 में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
खासकर वार्ड 14 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं अनुराधा पोरवाल की मौजूदगी मुकाबले को रोचक बना सकती है। अनुराधा ने पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण अब वे निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।
चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीत पाता है, इसका फैसला मतदान के बाद ही होगा।
    user_Yas News Channel S L Aacharya
    Yas News Channel S L Aacharya
    Court reporter रश्मि, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • एसपी धर्मेन्द्र सिंह की अभिनव पहल, डिजिटल पोर्टल से आसान होगी पुलिस जनसुनवाई। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। आमजन को पुलिस जनसुनवाई से जुड़ी जानकारी सहजता से उपलब्ध कराने और अनावश्यक आवागमन से राहत दिलाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस ने डिजिटल पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में तैयार पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अधिकारियों की उपलब्धता, जनसुनवाई का समय, कक्ष संख्या और पुलिस अधिकारियों के संपर्क विवरण जान सकेंगे। इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों का समय और खर्च बचेगा तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में डिजिटल पुलिसिंग और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में चित्तौड़गढ़ के युवा उद्यमियों कुश शर्मा (संस्थापक) एवं लव शर्मा (सह-संस्थापक), ChittorTech ने विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर से निकलने से पहले पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई के लिए उपलब्धता, समय और कक्ष संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों की उपलब्धता और जनसुनवाई से संबंधित जानकारी रियल-टाइम में अपडेट होने की व्यवस्था से नागरिकों को ताजा स्थिति जानने और अनावश्यक यात्रा से बचने में मदद मिलेगी। पोर्टल पर जिले के थानाधिकारियों (एसएचओ), पुलिस उपाधीक्षकों एवं साइबर सेल के संपर्क नंबर, सीयूजी मोबाइल नंबर, लैंडलाइन, आधिकारिक ईमेल और सीधे व्हाट्सएप चैट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के प्रति जागरूकता के लिए जानकारी तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 की सुविधा भी दी गई है। जिले के पुलिस थानों, वृत्ताधिकारी कार्यालयों एवं चौकियों पर क्यूआर कोड लगाने की योजना है, जिससे नागरिक मोबाइल से स्कैन कर पोर्टल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
    1
    एसपी धर्मेन्द्र सिंह की अभिनव पहल, डिजिटल पोर्टल से आसान होगी पुलिस जनसुनवाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। आमजन को पुलिस जनसुनवाई से जुड़ी जानकारी सहजता से उपलब्ध कराने और अनावश्यक आवागमन से राहत दिलाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस ने डिजिटल पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में तैयार पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अधिकारियों की उपलब्धता, जनसुनवाई का समय, कक्ष संख्या और पुलिस अधिकारियों के संपर्क विवरण जान सकेंगे। इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों का समय और खर्च बचेगा तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में डिजिटल पुलिसिंग और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में चित्तौड़गढ़ के युवा उद्यमियों कुश शर्मा (संस्थापक) एवं लव शर्मा (सह-संस्थापक), ChittorTech ने विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर से निकलने से पहले पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई के लिए उपलब्धता, समय और कक्ष संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों की उपलब्धता और जनसुनवाई से संबंधित जानकारी रियल-टाइम में अपडेट होने की व्यवस्था से नागरिकों को ताजा स्थिति जानने और अनावश्यक यात्रा से बचने में मदद मिलेगी।
पोर्टल पर जिले के थानाधिकारियों (एसएचओ), पुलिस उपाधीक्षकों एवं साइबर सेल के संपर्क नंबर, सीयूजी मोबाइल नंबर, लैंडलाइन, आधिकारिक ईमेल और सीधे व्हाट्सएप चैट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के प्रति जागरूकता के लिए जानकारी तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 की सुविधा भी दी गई है। जिले के पुलिस थानों, वृत्ताधिकारी कार्यालयों एवं चौकियों पर क्यूआर कोड लगाने की योजना है, जिससे नागरिक मोबाइल से स्कैन कर पोर्टल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    37 min ago
  • आठ दिन के उपचार के बाद स्वस्थ हुआ घायल स्ट्रीट डॉग, शिव मंदिर के पास छोड़ा बेगू / रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले स्ट्रीट डॉग का आठ दिन तक उपचार किया गया। स्वस्थ होने पर बुधवार सुबह 11 बजे उसे पुनः शिव मंदिर के पास छोड़ दिया गया। पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के सिर पर गहरी चोट लगी थी और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। इसकी सूचना सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप को मिलने पर उसे अस्थायी शेल्टर होम ले जाया गया। अगले दिन बेहतर उपचार के लिए कोटा भेजा गया। आठ दिन के उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे रावतभाटा लाया गया। विनीता प्रदीप ने बताया कि डॉग के सिर पर गहरा घाव था, जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि किसी लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाई गई हो। उन्होंने कहा कि बेजुबान जीवों के साथ क्रूरता करना गंभीर मामला है। उन्होंने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर और नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर का आभार जताते हुए कहा कि शेल्टर होम शुरू होने से बेसहारा एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को बेहतर आश्रय और उपचार मिल सकेगा। मनीष गिरी ने बताया कि वर्तमान में अस्थायी शेल्टर होम में एक वानर और दो स्ट्रीट डॉग का उपचार जारी है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें भी उनकी पूर्व लोकेशन पर छोड़ा जाएगा।
    2
    आठ दिन के उपचार के बाद स्वस्थ हुआ घायल स्ट्रीट डॉग, शिव मंदिर के पास छोड़ा
बेगू / रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले स्ट्रीट डॉग का आठ दिन तक उपचार किया गया। स्वस्थ होने पर बुधवार सुबह 11 बजे उसे पुनः शिव मंदिर के पास छोड़ दिया गया।
पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के सिर पर गहरी चोट लगी थी और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। इसकी सूचना सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप को मिलने पर उसे अस्थायी शेल्टर होम ले जाया गया। अगले दिन बेहतर उपचार के लिए कोटा भेजा गया। आठ दिन के उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे रावतभाटा लाया गया।
विनीता प्रदीप ने बताया कि डॉग के सिर पर गहरा घाव था, जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि किसी लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाई गई हो। उन्होंने कहा कि बेजुबान जीवों के साथ क्रूरता करना गंभीर मामला है। उन्होंने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर और नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर का आभार जताते हुए कहा कि शेल्टर होम शुरू होने से बेसहारा एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को बेहतर आश्रय और उपचार मिल सकेगा।
मनीष गिरी ने बताया कि वर्तमान में अस्थायी शेल्टर होम में एक वानर और दो स्ट्रीट डॉग का उपचार जारी है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें भी उनकी पूर्व लोकेशन पर छोड़ा जाएगा।
    user_दुर्गालाल बोहरा
    दुर्गालाल बोहरा
    Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भूटान के बुद्ध गोल्डन टेंपल में विधायक कोठारी ने किए दर्शन क्षेत्रवासियों को दिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27अक्टूबर भूटान के बुद्ध गोल्डन टेंपल में विधायक कोठारी ने किए दर्शन क्षेत्रवासियों को दिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27अक्टूबर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपनी टीम के साथ भूटान स्थित बुद्ध गोल्डन टेंपल के दर्शन किए। प्राचीन नाम शिवालय ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से प्रसिद्ध इस आध्यात्मिक स्थल पर दर्शन कर विधायक कोठारी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और भूटान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का संदेश क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया। विधायक कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि यह प्राकृतिक स्थल अनूठा, अद्भुत और आध्यात्मिक प्रेरणा से ओतप्रोत है। यहां पहुंचकर मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा के संचय के साथ ही श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को आनंद और आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं आपसी सद्भाव, आस्था और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने तथा जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देते हैं। विधायक कोठारी के सानिध्य में हुए इस दर्शन कार्यक्रम में गौ वत्स श्री लाल जी महाराज, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिक्षाविद् विवेक निमावत, समाजसेवी देवी लाल गुर्जर तथा ज्ञान प्रकाश रांका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने आध्यात्मिक स्थल के दर्शन कर शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
    1
    भूटान के बुद्ध गोल्डन टेंपल में विधायक कोठारी ने किए दर्शन 

क्षेत्रवासियों को दिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27अक्टूबर
भूटान के बुद्ध गोल्डन टेंपल में विधायक कोठारी ने किए दर्शन 
क्षेत्रवासियों को दिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27अक्टूबर                               भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपनी टीम के साथ भूटान स्थित बुद्ध गोल्डन टेंपल के दर्शन किए। प्राचीन नाम शिवालय ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से प्रसिद्ध इस आध्यात्मिक स्थल पर दर्शन कर विधायक कोठारी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और भूटान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का संदेश क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया।
विधायक  कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि यह प्राकृतिक स्थल अनूठा, अद्भुत और आध्यात्मिक प्रेरणा से ओतप्रोत है। यहां पहुंचकर मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा के संचय के साथ ही श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को आनंद और आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति कराता है।
उन्होंने कहा कि भारत और भूटान की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं आपसी सद्भाव, आस्था और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने तथा जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
विधायक कोठारी के सानिध्य में हुए इस दर्शन कार्यक्रम में गौ वत्स श्री लाल जी महाराज, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिक्षाविद् विवेक निमावत, समाजसेवी देवी लाल गुर्जर तथा  ज्ञान प्रकाश रांका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने आध्यात्मिक स्थल के दर्शन कर शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ " पुर में बजरी माफिया का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर हलवाई की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश संतोषी माता मंदिर रोड पर हुआ हादसा, पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया महात्मा गांधी चिकित्सालय; पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबार को संरक्षण देने के आरोप ? भीलवाड़ा/पुर। (राजकुमार गोयल) "ब्रेकिंग न्यूज़ " पुर में बजरी माफिया का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर हलवाई की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश संतोषी माता मंदिर रोड पर हुआ हादसा, पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया महात्मा गांधी चिकित्सालय; पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबार को संरक्षण देने के आरोप ? भीलवाड़ा/पुर। (राजकुमार गोयल) उपनगर पुर में चुंगी नाका के पास संतोषी माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश शर्मा, निवासी बलाई खेड़ा, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना ने क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन, तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से मुकेश शर्मा को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, हादसे में मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर नियंत्रण करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन से जुड़े वाहन आए दिन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में बनी रहती है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो क्या ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद नहीं मिल सकती थी? हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र जांच और आधिकारिक पुष्टि होना आवश्यक है। आखिर कब जागेगा प्रशासन? इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा? यदि सड़कों पर भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों की मांग है कि संतोषी माता मंदिर रोड सहित पूरे पुर क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही हुई या नहीं। पुलिस और खनन विभाग की जवाबदेही तय हो क्षेत्रवासियों ने मांग उठाई कि अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित नाकाबंदी, वाहनों की जांच और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान, चालक और वाहन के दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि जांच में अवैध खनन या परिवहन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पुलिस और खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। एक परिवार की खुशियां उजड़ीं, अब कार्रवाई का इंतजार मुकेश शर्मा की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक व्यक्ति की जान जाने की इस घटना ने सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन पर नियंत्रण की आवश्यकता को फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता मिले और दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी गंभीरता से कार्रवाई करते हैं, या फिर यह घटना भी कुछ दिनों बाद फाइलों में सिमटकर रह जाएगी। नोट: ट्रैक्टर की पहचान, चालक की स्थिति और अवैध बजरी परिवहन से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ "                                                                        पुर में बजरी माफिया का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर हलवाई की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

संतोषी माता मंदिर रोड पर हुआ हादसा, पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया महात्मा गांधी चिकित्सालय; पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबार को संरक्षण देने के आरोप ?

भीलवाड़ा/पुर। (राजकुमार गोयल) 
"ब्रेकिंग न्यूज़ "                                                                        पुर में बजरी माफिया का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर हलवाई की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
संतोषी माता मंदिर रोड पर हुआ हादसा, पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया महात्मा गांधी चिकित्सालय; पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबार को संरक्षण देने के आरोप ?
भीलवाड़ा/पुर। (राजकुमार गोयल) उपनगर पुर में चुंगी नाका के पास संतोषी माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश शर्मा, निवासी बलाई खेड़ा, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना ने क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन, तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से मुकेश शर्मा को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, हादसे में मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर नियंत्रण करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन से जुड़े वाहन आए दिन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में बनी रहती है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो क्या ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद नहीं मिल सकती थी? हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र जांच और आधिकारिक पुष्टि होना आवश्यक है।
आखिर कब जागेगा प्रशासन?
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा? यदि सड़कों पर भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
ग्रामीणों की मांग है कि संतोषी माता मंदिर रोड सहित पूरे पुर क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही हुई या नहीं।
पुलिस और खनन विभाग की जवाबदेही तय हो
क्षेत्रवासियों ने मांग उठाई कि अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित नाकाबंदी, वाहनों की जांच और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान, चालक और वाहन के दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि जांच में अवैध खनन या परिवहन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएं।
इसके साथ ही पुलिस और खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
एक परिवार की खुशियां उजड़ीं, अब कार्रवाई का इंतजार
मुकेश शर्मा की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक व्यक्ति की जान जाने की इस घटना ने सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन पर नियंत्रण की आवश्यकता को फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता मिले और दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी गंभीरता से कार्रवाई करते हैं, या फिर यह घटना भी कुछ दिनों बाद फाइलों में सिमटकर रह जाएगी।
नोट: ट्रैक्टर की पहचान, चालक की स्थिति और अवैध बजरी परिवहन से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.