नई अरवड़ में बूथ संख्या 52 पर मतदान बहिष्कार, दूसरी बार वार्ता बाद मतदाता राजी, किया मतदान शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार फुलिया कला तहसील के नई अरवड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान बूथ संख्या 52 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की गैरमौजूदगी देखी गई। बूथ संख्या 52 के मतदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि अरवड़ बांध की नहर से तालाब में पानी लाने के लिए पाइप रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की। मौके पर फूलिया कला उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, दो पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी अरवड़ कस्बे में मौजूद रहकर ग्रामीणों से समझाइश की अधिकारियों से ग्रामीणों की एक बार वार्ता विफल रही। दूसरी बार वापिस वार्ता कर अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण बाकी है और मतदान करने पहुंचे।
नई अरवड़ में बूथ संख्या 52 पर मतदान बहिष्कार, दूसरी बार वार्ता बाद मतदाता राजी, किया मतदान शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार फुलिया कला तहसील के नई अरवड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान बूथ संख्या 52 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की गैरमौजूदगी देखी गई। बूथ संख्या 52 के मतदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि अरवड़ बांध की नहर से तालाब में पानी लाने के लिए पाइप रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की। मौके पर फूलिया कला उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, दो पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी अरवड़ कस्बे में मौजूद रहकर ग्रामीणों से समझाइश की अधिकारियों से ग्रामीणों की एक बार वार्ता विफल रही। दूसरी बार वापिस वार्ता कर अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण बाकी है और मतदान करने पहुंचे।
- नई अरवड़ में बूथ संख्या 52 पर मतदान बहिष्कार, दूसरी बार वार्ता बाद मतदाता राजी, किया मतदान शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार फुलिया कला तहसील के नई अरवड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान बूथ संख्या 52 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की गैरमौजूदगी देखी गई। बूथ संख्या 52 के मतदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि अरवड़ बांध की नहर से तालाब में पानी लाने के लिए पाइप रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की। मौके पर फूलिया कला उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, दो पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी अरवड़ कस्बे में मौजूद रहकर ग्रामीणों से समझाइश की अधिकारियों से ग्रामीणों की एक बार वार्ता विफल रही। दूसरी बार वापिस वार्ता कर अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण बाकी है और मतदान करने पहुंचे।1
- 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव भीलवाड़ा में रचने जा रहा है सनातन आस्था का नया इतिहास! 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव, जिसमें मेवाड़ धणी श्री चारभुजा नाथ की भव्य ऐतिहासिक बारात का आगमन होगा। आयोजन की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। देखिए, इस भव्य धार्मिक आयोजन की पूरी खबर!4
- बिलिया कलां गांव में तेज बारिश हुई जिसके कारण पूरा बिलिया कलां गांव कश्मीर में बदला hamirgarh setr ke pas biliya kalan gav me tej baris hui jike karan gav me chote chote bharf ke padne ke karn pura gav bana Kasmir ye biliya kalan gav me peli bar esa huaa hai1
- बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग मतदाताओं ने निभाई पंचायती राज चुनाव 2026 में भागीदारी किया मतदान मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा आसींद पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है वही सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई तो कही पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाता भी अपना मत डालते हुए नजर आए, आसींद मंजूर 94138895964
- आठ दिन के उपचार के बाद स्वस्थ हुआ घायल स्ट्रीट डॉग, शिव मंदिर के पास छोड़ा बेगू / रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले स्ट्रीट डॉग का आठ दिन तक उपचार किया गया। स्वस्थ होने पर बुधवार सुबह 11 बजे उसे पुनः शिव मंदिर के पास छोड़ दिया गया। पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के सिर पर गहरी चोट लगी थी और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। इसकी सूचना सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप को मिलने पर उसे अस्थायी शेल्टर होम ले जाया गया। अगले दिन बेहतर उपचार के लिए कोटा भेजा गया। आठ दिन के उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे रावतभाटा लाया गया। विनीता प्रदीप ने बताया कि डॉग के सिर पर गहरा घाव था, जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि किसी लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाई गई हो। उन्होंने कहा कि बेजुबान जीवों के साथ क्रूरता करना गंभीर मामला है। उन्होंने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर और नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर का आभार जताते हुए कहा कि शेल्टर होम शुरू होने से बेसहारा एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को बेहतर आश्रय और उपचार मिल सकेगा। मनीष गिरी ने बताया कि वर्तमान में अस्थायी शेल्टर होम में एक वानर और दो स्ट्रीट डॉग का उपचार जारी है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें भी उनकी पूर्व लोकेशन पर छोड़ा जाएगा।2
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा का महिला स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण शिविर हुआ आयोजित बूंदी मे बैंक ऑफ़ बड़ौदा का महिला स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण शिविर शहर के गणगौर रिसोर्ट में सशक्त नारी सशक्त समाज के धय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम बैंक ऑफ़ बड़ौदा कोटा क्षेत्र जयपुर अंचल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना उद्योग लगाने एवं कार्य करने तथा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करीबन 5 करोड रुपए के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महा प्रबंधक एवं राजस्थान प्रमुख सुश्री परिमिता मिश्रा रही, अध्यक्षता कोटा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में कोटा रीजन में संचालित महिला सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।4
- शाहपुरा कस्बे के रामनगर में चोरी की वारदात शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार कस्बे के रामनगर में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारीनुसार बच्चखेड़ा निवासी पारस गोखरू के रामनगर स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गोखरू कल रात्रि 8 बजे भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए थे, और रात्रि 12 बजे बाद लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। सूचना पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित के अनुसार मकान से करीब 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ " पुर में बजरी माफिया का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर हलवाई की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश संतोषी माता मंदिर रोड पर हुआ हादसा, पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया महात्मा गांधी चिकित्सालय; पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबार को संरक्षण देने के आरोप ? भीलवाड़ा/पुर। (राजकुमार गोयल) "ब्रेकिंग न्यूज़ " पुर में बजरी माफिया का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर हलवाई की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश संतोषी माता मंदिर रोड पर हुआ हादसा, पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया महात्मा गांधी चिकित्सालय; पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबार को संरक्षण देने के आरोप ? भीलवाड़ा/पुर। (राजकुमार गोयल) उपनगर पुर में चुंगी नाका के पास संतोषी माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश शर्मा, निवासी बलाई खेड़ा, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना ने क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन, तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद पूर्व पार्षद मुकेश बैरवा ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से मुकेश शर्मा को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, हादसे में मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर नियंत्रण करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन से जुड़े वाहन आए दिन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में बनी रहती है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अवैध बजरी कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो क्या ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद नहीं मिल सकती थी? हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र जांच और आधिकारिक पुष्टि होना आवश्यक है। आखिर कब जागेगा प्रशासन? इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा? यदि सड़कों पर भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों की मांग है कि संतोषी माता मंदिर रोड सहित पूरे पुर क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही हुई या नहीं। पुलिस और खनन विभाग की जवाबदेही तय हो क्षेत्रवासियों ने मांग उठाई कि अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित नाकाबंदी, वाहनों की जांच और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान, चालक और वाहन के दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि जांच में अवैध खनन या परिवहन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पुलिस और खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। एक परिवार की खुशियां उजड़ीं, अब कार्रवाई का इंतजार मुकेश शर्मा की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक व्यक्ति की जान जाने की इस घटना ने सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन पर नियंत्रण की आवश्यकता को फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता मिले और दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी गंभीरता से कार्रवाई करते हैं, या फिर यह घटना भी कुछ दिनों बाद फाइलों में सिमटकर रह जाएगी। नोट: ट्रैक्टर की पहचान, चालक की स्थिति और अवैध बजरी परिवहन से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1