Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग मतदाताओं ने निभाई पंचायती राज चुनाव 2026 में भागीदारी किया मतदान मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा आसींद पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है वही सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई तो कही पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाता भी अपना मत डालते हुए नजर आए, आसींद मंजूर 9413889596
आसींद मंजूर
बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग मतदाताओं ने निभाई पंचायती राज चुनाव 2026 में भागीदारी किया मतदान मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा आसींद पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है वही सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई तो कही पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाता भी अपना मत डालते हुए नजर आए, आसींद मंजूर 9413889596
More news from Bhilwara and nearby areas
- बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग मतदाताओं ने निभाई पंचायती राज चुनाव 2026 में भागीदारी किया मतदान मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा आसींद पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है वही सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई तो कही पर दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाता भी अपना मत डालते हुए नजर आए, आसींद मंजूर 94138895964
- कुएं में गिरे तेंदुए को चारपाई से किया रेस्क्यू ;डेढ़ घंटे में निकला बाहर घटना टॉडगढ़ रावली अभ्यारण बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की भीम: घटना ब्यावर जिले के टॉडगढ़ रावली अभ्यारण के बाहनहेड़ा के काजलवास गांव की है जहां खेत पर बने कुएं में लेपर्ड के गिरे होने की सूचना मिली थी। खेत का मालिक मोटर स्टार्ट करने कुए के पास गया तो कुएं में लेपर्ड नजर आया। उसने राजसमंद वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर संरक्षण वन्य जीव राजसमंद डीएफओ डॉक्टर रामानंद भास्कर ने रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम में शामिल शूटर सुरेंद्र सिंह शेखावत वनरक्षक अटल सिंह पन्नालाल कुमावत और गणपत नाथ और अन्य सदस्य शामिल थे। टीम सदस्य के मुताबिक सुबह मंगलवार करीब 11:30 बजे हम मौके पर पहुंच चुके थे। लेपर्ड कुएं में था इसलिए उसे ट्रैकुलाइज नहीं किया जा सकता था। बेहोश होकर उसके पानी में डूबने का खतरा था। ऐसे में बिना ट्रैकूलाइज के बाहर निकालना तय किया। हमने गांव वालों की मदद ली और मौके पर चारपाई मंगाई। चारपाई को रसियो से बांधकर कुएं में लटका दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड चारपाई पर चढ़ गया। टीम मेंबर ने चारपाई को समानांतर ऊपर खींचकर लेपर्ड को बचा लिया। दूसरी टीम जाल लेकर खड़ी थी। चारपाई के उपर आने के बाद जाल से लेपर्ड को कवर कर लिया और बार निकाल कर पिंजरे में शिफ्ट कर लिया।1
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश पंचायतीराज आम चुनाव 2026 एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश ब्यावर , 27 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मंगलवार को पटेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायती राज मतदान के लिए नियुक्त एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को उनके दायित्वों, निर्वाचन नियमों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान 86 एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट को पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव से संबंधित मतदान प्रक्रिया, मतदान दलों की समय पर पहुँच, मतदान केंद्रो पर आवश्यक व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्र, कानून व्यवस्था सहित निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान अपने दायित्वों का निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार निर्वहन करने, निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों में निर्धारित समय-सीमा एवं दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में अवगत कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सभी निर्वाचन अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम-कायदों एवं प्रक्रियाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में अधिकारियों को पूर्ण सजगता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी नियमों, निर्देशों एवं प्रक्रियाओं का गंभीरता से अध्ययन करने तथा प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को प्रभावी रूप से लागू करने के भी निर्देश दिए प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ योगेश भाटी व्यवस्थापक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के नेतृत्व में दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया गया।1
- 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव भीलवाड़ा में रचने जा रहा है सनातन आस्था का नया इतिहास! 20 नवंबर को आयोजित होगा 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव, जिसमें मेवाड़ धणी श्री चारभुजा नाथ की भव्य ऐतिहासिक बारात का आगमन होगा। आयोजन की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। देखिए, इस भव्य धार्मिक आयोजन की पूरी खबर!4
- भूटान के बुद्ध गोल्डन टेंपल में विधायक कोठारी ने किए दर्शन क्षेत्रवासियों को दिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27अक्टूबर भूटान के बुद्ध गोल्डन टेंपल में विधायक कोठारी ने किए दर्शन क्षेत्रवासियों को दिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27अक्टूबर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपनी टीम के साथ भूटान स्थित बुद्ध गोल्डन टेंपल के दर्शन किए। प्राचीन नाम शिवालय ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से प्रसिद्ध इस आध्यात्मिक स्थल पर दर्शन कर विधायक कोठारी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और भूटान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का संदेश क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया। विधायक कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि यह प्राकृतिक स्थल अनूठा, अद्भुत और आध्यात्मिक प्रेरणा से ओतप्रोत है। यहां पहुंचकर मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा के संचय के साथ ही श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को आनंद और आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं आपसी सद्भाव, आस्था और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने तथा जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देते हैं। विधायक कोठारी के सानिध्य में हुए इस दर्शन कार्यक्रम में गौ वत्स श्री लाल जी महाराज, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिक्षाविद् विवेक निमावत, समाजसेवी देवी लाल गुर्जर तथा ज्ञान प्रकाश रांका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने आध्यात्मिक स्थल के दर्शन कर शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।1
- नई अरवड़ में बूथ संख्या 52 पर मतदान बहिष्कार, दूसरी बार वार्ता बाद मतदाता राजी, किया मतदान शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार फुलिया कला तहसील के नई अरवड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के दौरान बूथ संख्या 52 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की गैरमौजूदगी देखी गई। बूथ संख्या 52 के मतदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि अरवड़ बांध की नहर से तालाब में पानी लाने के लिए पाइप रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की। मौके पर फूलिया कला उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, दो पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी अरवड़ कस्बे में मौजूद रहकर ग्रामीणों से समझाइश की अधिकारियों से ग्रामीणों की एक बार वार्ता विफल रही। दूसरी बार वापिस वार्ता कर अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण बाकी है और मतदान करने पहुंचे।1
- बिलिया कलां गांव में तेज बारिश हुई जिसके कारण पूरा बिलिया कलां गांव कश्मीर में बदला hamirgarh setr ke pas biliya kalan gav me tej baris hui jike karan gav me chote chote bharf ke padne ke karn pura gav bana Kasmir ye biliya kalan gav me peli bar esa huaa hai1
- पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के चलते आसींद शंभूगढ़ हुरड्डा में मतदान शुरू मतदाताओं में मतदान को लेकर बड़ा उत्साह का माहौल हर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम आसींद /आसींद पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में आज आसींद पंचायत समिति शंभूगढ़ पंचायत समिति, हुरड़ा पंचायत समिति में जिला परिषद ,पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया है वही मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा सकती हैं वही हर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान तैनात किए हुए हैं ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके आसींद मंजूर 94138895964