logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में हल्बा समाज ने दिखाई एकजुटता विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और युवतियां शामिल हुए। शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर समाजजनों ने एकता, अखंडता और सामाजिक विकास का संदेश दिया।

6 hrs ago
user_Tomesh Rana
Tomesh Rana
Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में हल्बा समाज ने दिखाई एकजुटता विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और युवतियां शामिल हुए। शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर समाजजनों ने एकता, अखंडता और सामाजिक विकास का संदेश दिया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप का राजस्थान दौरा,खाटू श्याम मंदिर के किए दर्शन और गुरुकुल का किया भ्रमण जगदलपुर। राजस्थान प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर एवं लगभग 800 वर्ष पुराने रिवालाधाम स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कोटपुतली में स्वामी गणेशानन्द जी महाराज द्वारा संचालित गुरुकुल,गौशाला एवं आयुर्वेदिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की प्राचीन और गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान है। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में विश्वस्तरीय शिक्षा के केंद्र रहे हैं, जहां विदेशों से भी विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे।
    3
    बस्तर सांसद महेश कश्यप का राजस्थान दौरा,खाटू श्याम मंदिर के किए दर्शन और गुरुकुल का किया भ्रमण
जगदलपुर। राजस्थान प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर एवं लगभग 800 वर्ष पुराने रिवालाधाम स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कोटपुतली में स्वामी गणेशानन्द जी महाराज द्वारा संचालित गुरुकुल,गौशाला एवं आयुर्वेदिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की प्राचीन और गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान है। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में विश्वस्तरीय शिक्षा के केंद्र रहे हैं, जहां विदेशों से भी विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय कवासी लखमा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय कवासी लखमा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया
    user_Damru ram thakur
    Damru ram thakur
    Photographer Tongpal, Sukma•
    11 hrs ago
  • कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में गूंजा “एक तीर, एक कमान” का जयकारा, विधायक नीलकंठ टेकाम रैली में हुए शामिल विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम समाजजनों के साथ रैली में शामिल हुए और “एक तीर, एक कमान” का जयकारा लगाते हुए आदिवासी समाज की एकता, गौरव एवं संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान वीर नारायण गेंदसिंह सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पूजा-अर्चना कर नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, समाज प्रमुख श्रवण मरकाम, अंजोरी नेताम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    1
    कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में गूंजा “एक तीर, एक कमान” का जयकारा, विधायक नीलकंठ टेकाम रैली में हुए शामिल
विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम समाजजनों के साथ रैली में शामिल हुए और “एक तीर, एक कमान” का जयकारा लगाते हुए आदिवासी समाज की एकता, गौरव एवं संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान वीर नारायण गेंदसिंह सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पूजा-अर्चना कर नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, समाज प्रमुख श्रवण मरकाम, अंजोरी नेताम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पुराने मीटर बहाल करने की मांग शहर जिला कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापक जनसंपर्क सह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व और नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया की अगुवाई में घाटपदमुर मंडल के ग्राम नेगीगुड़ा सहित विभिन्न बस्तियों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया। लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर वापस लगाने की मांग को लेकर आवेदन फॉर्म भरे। जनता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। बिना सहमति के जबरन मीटर लगाने को अधिकारों का हन बताया गया। सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। स्मार्ट मीटर से केवल कंपनियों को फायदा हो रहा है। जब तक पुराने मीटर बहाल नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। संतोष सेठिया ने '400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना' फिर शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग न मानने पर उग्र जन-आंदोलन किया जाएगा। अभियान में दयाराम कश्यप, भोजराज नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
    4
    स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पुराने मीटर बहाल करने की मांग
शहर जिला कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापक जनसंपर्क सह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व और नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया की अगुवाई में घाटपदमुर मंडल के ग्राम नेगीगुड़ा सहित विभिन्न बस्तियों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया।
लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर वापस लगाने की मांग को लेकर आवेदन फॉर्म भरे। जनता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। बिना सहमति के जबरन मीटर लगाने को अधिकारों का हन बताया गया।
सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। स्मार्ट मीटर से केवल कंपनियों को फायदा हो रहा है। जब तक पुराने मीटर बहाल नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। संतोष सेठिया ने '400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना' फिर शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग न मानने पर उग्र जन-आंदोलन किया जाएगा। अभियान में दयाराम कश्यप, भोजराज नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • मुरा गांव में किसान की धान फसल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, सरपंच की अगुवाई में कार्रवाई धमतरी। ग्राम पंचायत मुरा (दरबा) में किसान द्वारा बोई गई धान की फसल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान की फसल को कथित तौर पर ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच की अगुवाई में नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व जुलाई-अगस्त के दौरान भी ग्राम मुरा में सरपंच की अगुवाई में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर किसान की बोई हुई धान फसल को क्षति पहुंचाए जाने का आरोप सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मौके पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल किसान की फसल को किस आधार पर और किसके आदेश पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में संबंधित किसान, ग्राम पंचायत और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
    1
    मुरा गांव में किसान की धान फसल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, सरपंच की अगुवाई में कार्रवाई
धमतरी। ग्राम पंचायत मुरा (दरबा) में किसान द्वारा बोई गई धान की फसल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान की फसल को कथित तौर पर ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच की अगुवाई में नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व जुलाई-अगस्त के दौरान भी ग्राम मुरा में सरपंच की अगुवाई में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर किसान की बोई हुई धान फसल को क्षति पहुंचाए जाने का आरोप सामने आने से मामला गंभीर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मौके पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल किसान की फसल को किस आधार पर और किसके आदेश पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में संबंधित किसान, ग्राम पंचायत और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • फरसगांव में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 163 को हिरासत में लेकर की जा रही है पुछताछ कोंडागांव जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरसगांव पुलिस ने नगर के सभी 15 वार्डों सहित थाना क्षेत्र में व्यापक कांबिंग एवं शिनाख्ती अभियान चलाया। पुलिस ने 21 टीमों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 163 संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया।
    1
    फरसगांव में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 163 को हिरासत में लेकर की जा रही है पुछताछ
कोंडागांव जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरसगांव पुलिस ने नगर के सभी 15 वार्डों सहित थाना क्षेत्र में व्यापक कांबिंग एवं शिनाख्ती अभियान चलाया। पुलिस ने 21 टीमों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 163 संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.