Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरसगांव में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 163 को हिरासत में लेकर की जा रही है पुछताछ कोंडागांव जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरसगांव पुलिस ने नगर के सभी 15 वार्डों सहित थाना क्षेत्र में व्यापक कांबिंग एवं शिनाख्ती अभियान चलाया। पुलिस ने 21 टीमों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 163 संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया।
बंकिम साना
फरसगांव में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 163 को हिरासत में लेकर की जा रही है पुछताछ कोंडागांव जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरसगांव पुलिस ने नगर के सभी 15 वार्डों सहित थाना क्षेत्र में व्यापक कांबिंग एवं शिनाख्ती अभियान चलाया। पुलिस ने 21 टीमों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 163 संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में हल्बा समाज ने दिखाई एकजुटता विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और युवतियां शामिल हुए। शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर समाजजनों ने एकता, अखंडता और सामाजिक विकास का संदेश दिया।1
- स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पुराने मीटर बहाल करने की मांग शहर जिला कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापक जनसंपर्क सह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व और नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया की अगुवाई में घाटपदमुर मंडल के ग्राम नेगीगुड़ा सहित विभिन्न बस्तियों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया। लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर वापस लगाने की मांग को लेकर आवेदन फॉर्म भरे। जनता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। बिना सहमति के जबरन मीटर लगाने को अधिकारों का हन बताया गया। सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। स्मार्ट मीटर से केवल कंपनियों को फायदा हो रहा है। जब तक पुराने मीटर बहाल नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। संतोष सेठिया ने '400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना' फिर शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग न मानने पर उग्र जन-आंदोलन किया जाएगा। अभियान में दयाराम कश्यप, भोजराज नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।4
- विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय कवासी लखमा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया1
- गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, रायपुर जंगल सफारी में चल रहा उपचार गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, रायपुर जंगल सफारी में चल रहा उपचार धमतरी। गंगरेल वन क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले भारतीय अजगर (Python molurus) का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उपचार कराया। 8 अगस्त को मिले अजगर को वन परिक्षेत्र कार्यालय लाकर पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके सिर, पूंछ और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव मिले। प्रारंभिक जांच में चोटें किसी कठोर वस्तु या पत्थर से लगने की आशंका जताई गई। डॉ. मयंक पटेल ने अजगर का प्राथमिक उपचार कर आवश्यक दवाएं दीं, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर रही। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रधान और डिप्टी रेंजर राकेश तिवारी की मौजूदगी में उपचार की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। बेहतर चिकित्सा और विशेषज्ञ निगरानी के लिए शनिवार रात अजगर को रायपुर के जंगल सफारी भेज दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रेस्क्यू अभियान में सर्प मित्र नीरज पांडेय ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घायल या संकटग्रस्त वन्यजीव मिलने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।2
- ये स्थान सुकमा कलेक्टर कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर है सड़क पर गढ्ढे या गड्ढों पर सड़क कुछ कहा नही जा सकता ये स्थान सुकमा कलेक्टर कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर है सड़क पर गढ्ढे या गड्ढों पर सड़क कुछ कहा नही जा सकता1
- कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में गूंजा “एक तीर, एक कमान” का जयकारा, विधायक नीलकंठ टेकाम रैली में हुए शामिल विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम समाजजनों के साथ रैली में शामिल हुए और “एक तीर, एक कमान” का जयकारा लगाते हुए आदिवासी समाज की एकता, गौरव एवं संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान वीर नारायण गेंदसिंह सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पूजा-अर्चना कर नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, समाज प्रमुख श्रवण मरकाम, अंजोरी नेताम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।1
- मुरा गांव में किसान की धान फसल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, सरपंच की अगुवाई में कार्रवाई धमतरी। ग्राम पंचायत मुरा (दरबा) में किसान द्वारा बोई गई धान की फसल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान की फसल को कथित तौर पर ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच की अगुवाई में नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व जुलाई-अगस्त के दौरान भी ग्राम मुरा में सरपंच की अगुवाई में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर किसान की बोई हुई धान फसल को क्षति पहुंचाए जाने का आरोप सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मौके पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल किसान की फसल को किस आधार पर और किसके आदेश पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में संबंधित किसान, ग्राम पंचायत और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय श्री कवासी लखमा जी ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय श्री कवासी लखमा जी ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया1
- कुर्रा गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध कुरूद। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार पिछले करीब 5 वर्षों से दूसरे धर्म को मानता था, जिसके बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के दावों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।3