कुर्रा गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध कुरूद। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार पिछले करीब 5 वर्षों से दूसरे धर्म को मानता था, जिसके बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के दावों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कुर्रा गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध कुरूद। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार पिछले करीब 5 वर्षों
से दूसरे धर्म को मानता था, जिसके बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बीच अंतिम
संस्कार की प्रक्रिया को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के दावों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- कुर्मी समाज द्वारा राजिम में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन, 54 प्रतिभागी हुए शामिल राजिम :- कुर्मी समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशव्यापी छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रतिभागियों के लिए राजिम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय 12 से 02 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के कुर्मी समाज के 54 प्रतिभावान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के द्वारा आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग के सांसद दुर्ग विजय बघेल द्वारा घोषित की गई है। द्वितीय पुरस्कार 17 हजार रुपए अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग प्रीतपाल सिंह बेलचंदन के द्वारा,तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा,चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए व पंचम पुरस्कार 9 हजार रुपए समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात आने वाले 5 अन्य मेधावी प्रतिभागियों को 3-3 हजार प्रति प्रतिभागी सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। *नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने दिया भविष्य निर्माण का संदेश* परीक्षा के सफल समापन के उपरांत आयोजित मार्गदर्शन सत्र में राजिम नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को समाज, राष्ट्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। इसके अलावा डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने भी प्रतिभागियों को रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वे पूर्ण रूप से तैयार होंगे। ऐसे आयोजन से युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा और आने वाले समय में अन्य समाज भी इस आयोजन से प्रेरणा लेंगे। आयोजन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। परीक्षा प्रभारी के रूप में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा एवं केंद्राध्यक्ष के रूप में मनीष देव वर्मा ने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक आशीष दिल्लीवार, पर्यवेक्षक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, शंकर वर्मा, दशरथ वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा और देवेंद्र वर्मा,सोहनलाल वर्मा,विजयमणि वर्मा ,गोपालराम वर्मा,ज्ञानचंद वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।3
- योग-संगीत शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल, डेढ़ महिने के बाद भी प्रक्रिया अधर में लटके है।1
- *✰तीर्थ यात्रा और जल चढ़ाने से क्या शिव जी प्रसन्न हो सकते हैं?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰तीर्थ यात्रा और जल चढ़ाने से क्या शिव जी प्रसन्न हो सकते हैं?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- फरसगांव: विश्व आदिवासी दिवस पर चिंगनार में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक के साथ हुआ पौधरोपण विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के युवा, युवतियां, महिलाएं, बच्चे और सियान-सजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में समाजजनों ने अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास का संदेश दिया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। चिंगनार में विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया।1
- कुरूद में आरएसएस की प्रभात फेरी, स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण कर दिया एकजुटता का संदेश कुरूद में आरएसएस की प्रभात फेरी, स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण कर दिया एकजुटता का संदेश कुरूद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा, कुरूद द्वारा प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से प्रभात फेरी निकाली जाती है। इसी क्रम में शनिवार 8 अगस्त 2026 को सुबह 5:45 बजे स्वयंसेवक कारगिल चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी में आरएसएस के स्वयंसेवक एवं अन्य नागरिक शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अनुशासन, सामाजिक एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया। नगर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। केशव प्रभात शाखा द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली इस प्रभात फेरी में स्वयंसेवकों की नियमित सहभागिता रहती है। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करना बताया गया।3
- कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में हल्बा समाज ने दिखाई एकजुटता विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और युवतियां शामिल हुए। शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर समाजजनों ने एकता, अखंडता और सामाजिक विकास का संदेश दिया।1
- विकासखण्ड पलारी ग्राम पंचायत गुमा में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें छोटे बच्चों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और सैंकड़ों की संख्या में लोगों उपस्थित रहे। बलौदा बाजार जिला के विकास खंड पलारी ग्राम पंचायत गुमा में विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विकासखण्ड पलारी ग्राम पंचायत गुमा में आदिवासी समुदाय के द्वारा लगातार 4 सालों से मनाया जा रहा है सैंकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे आदिवासी समुदाय के द्वारा अपने आराध्य देव जय बुढ़ा देव के पुजा अर्चना कर महिला एवं छोटे छोटे बच्चों ने कलश यात्रा निकाली गई और डि जे धून में बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चों ने नाचते हुए और जय बुढ़ा देव कि जय कारा लगाते हुए गांव के सभी गली में भ्रमण किया आदिवासी समुदाय के सदस्य ने बताया गया हमारे समाज के लोग जल जंगल जमीन को बचाये रखने में बहुत योगदान है ऐसे कई वीरो ने हमारे समाज हि नहि देश और अपने प्रदेश के लिए कार्य किए हुए हैं जिसे हमारे समाज हि नहि अन्य समाज के लोग भी याद करते हैं भगवान बीरझा मुंडा जो आदिवासी समुदाय से हैं जो हमारे देश के आदिवासी के प्रेरणा स्त्रोत है बहुत बड़ी योगदान दिया है जिसे अभी भी उसके जयंती मनाई जाती है आदिवासी छत्तीसगढ़ में अपना अलग ही पहचान बना रखा हुआ है अपना कला संस्कृति से छत्तीसगढ़ में संजोए रखा हुआ है आदिवासी दिवस पर गांव समस्त ग्रामवासी भी बड़ी जनसंख्या में उपस्थित थे।4
- नरसिंहपुर में दहला देने वाली घटना: स्कूल से अगवा कर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुरः गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 8 वर्षीय बालिका को स्कूल से झूठ बोलकर बुलाने और जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी निर्ममता से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने रातभर खुद कमान संभाली और पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अनिल यादव को धर दबोचा। 5 अगस्त 2026 को मृतका स्कूल से यह कहकर निकली थी... नरसिंहपुर में दहला देने वाली घटना: स्कूल से अगवा कर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुरः गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 8 वर्षीय बालिका को स्कूल से झूठ बोलकर बुलाने और जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी निर्ममता से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने रातभर खुद कमान संभाली और पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अनिल यादव को धर दबोचा। 5 अगस्त 2026 को मृतका स्कूल से यह कहकर निकली थी कि उसके पिता ने बुलाया है, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। सर्च ऑपरेशन: परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और वैज्ञानिक संसाधनों की मदद से रातभर जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद गांव से करीब 1.5 किमी दूर झाड़ियों से बालिका का शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनिल यादव की पहचान हुई, जिसे पुलिस ने भागने के प्रयास के.....#Dainik News1