Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के आरके पुरम स्थित सत्या निकेतन में लगातार बारिश के बीच चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। दमकल, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मलबे से लोगों के मदद के लिए पुकारने की बात कही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। #Delhi #SatyaNiketan #BuildingCollapse #DelhiRain #BreakingNews #RescueOperation #DelhiNews
SpeakupJharkhand
दिल्ली के आरके पुरम स्थित सत्या निकेतन में लगातार बारिश के बीच चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। दमकल, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मलबे से लोगों के मदद के लिए पुकारने की बात कही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। #Delhi #SatyaNiketan #BuildingCollapse #DelhiRain #BreakingNews #RescueOperation #DelhiNews
More news from झारखंड and nearby areas
- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे राज्य सरकार के सभी दफ्तर रांची: नगर विकास एवं आवास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार (छह सितंबर) की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर राज्य सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी संकल्प के अनुसार छह और सात सितंबर को राज्य भर में राजकीय शोक मनाया जायेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. सात सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवंगत मंत्री के सम्मान में सात सितंबर (सोमवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को दफ्तर बंद रखने से संबंधित औपचारिक आदेश निर्गत करने को कहा गया है.1
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जताया गहरा शोक रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।1
- बुढ़मू पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नगड़ी की जमीन को लेकर किया बड़ा ऐलान1
- रामगढ़ के गोला में XUV गाड़ी में तस्करी के तीन मवेशी बरामद , आक्रोश1
- फर्जी राशन कार्ड वालों की बढ़ी मुश्किल, सरकार ने भेजा नोटिस... फर्जी राशन कार्ड वालों की बढ़ी मुश्किल, सरकार ने भेजा नोटिस... नाम नहीं हटाया तो होगी वसूली1
- सुधीव्य कुमार सोनू, झारखंड राज्य शिक्षा मंत्री का आज निधन हो गया पिछले 4 वर्षों में तिसरा निधन शिक्षा मंत्री का आख़िर क्या कारण है1
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और 7 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 🇮🇳🕊️ #SudivyaKumarSonu #Jharkhand #RajkiyaShok #HemantSoren #JharkhandNews #SpeakUpJharkhand #BreakingNews1
- विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस की धूम, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व केक कटिंग से बढ़ी समारोह की रौनक रांची: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेवरी विकास रांची में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को याद किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक कटिंग के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के निदेशक राधा चरण सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सही निर्णय लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार एवं शुभकामना कार्ड भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य को एक सही आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साह और उमंग का माहौल रहा और समारोह अनुशासन, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, विकास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव प्रसाद सिंह, सुमन कुमारी, डॉ. ए.पी. सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल अनूपा खलखो, अनुपमा सुरिन, प्रतिमा कुमारी, बेबी कुमारी, ऐलिस अट्टा, हनी कुमारी, एस.के. तिवारी, असलम जावेद, पूजा कुमारी, इरशाद अंसारी, नाज़िश अंसारी, दिव्या कुमारी सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- शिक्षक दिवस पर सेवा भारती ने बालिकाओं के बीच बांटे 100 आम के पौधे शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राम कृष्णा एकेडमी, सिदरोल, बुढ़मू, रांची में सेवा भारती के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती रांची विभाग के संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता ने की। नारी सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा भारती की ओर से विद्यालय की 100 बालिकाओं के बीच आम के फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर नाथ मिश्रा एवं आईएफएस सुनील कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के पांच शिक्षकों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं नागपुरी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश प्रसाद गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रशांत, अनिवेश मिश्रा, मनीष, संतोष एवं कृष्णा साहू समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1