खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई. खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर किया सघन निरीक्षण खैरथल तिजारा जिले में रक्षाबंधन त्यौहार पर विशेष अभियान के तहत डॉ.अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल तिजारा के दिशा निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ततारपुर चौराहा एवं उसके आसपास क्षेत्र में खाद्य पदार्थ की मिलावट को लेकर विशेष अभियान चलाया और सघन निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से कलाकंद दूध चीनी निर्मित,मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार ततारपुर चौराहा से बर्फी मावा मिठाई और मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार ततारपुर गांव से डोडा बर्फी का सैंपल लिया गया। सैंपल लेने के बाद खाद्य कारोबारी को साफ सफाई और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों की जानकारी देते हुए उनके अनुसरण करने के दिशा निर्देश जारी किए गए। खाद नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा लैब में भिजवा दिए गए हैं खाद्य नमूनों की रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह और सुभाष यादव मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई. खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर किया सघन निरीक्षण खैरथल तिजारा जिले में रक्षाबंधन त्यौहार पर विशेष अभियान के तहत डॉ.अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल तिजारा के दिशा निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ततारपुर चौराहा एवं उसके आसपास क्षेत्र में खाद्य पदार्थ की मिलावट को लेकर विशेष अभियान चलाया
और सघन निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से कलाकंद दूध चीनी निर्मित,मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार ततारपुर चौराहा से बर्फी मावा मिठाई और मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार ततारपुर गांव से डोडा बर्फी का सैंपल लिया गया। सैंपल लेने के बाद खाद्य कारोबारी को साफ
सफाई और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों की जानकारी देते हुए उनके अनुसरण करने के दिशा निर्देश जारी किए गए। खाद नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा लैब में भिजवा दिए गए हैं खाद्य नमूनों की रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह और सुभाष यादव मौजूद रहे।
- खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है! यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है! उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा! विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व उस्मान खान को तिजारा विधानसभा से इमरान खान, संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी, टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव, विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी शिवचरण गुप्ता, रामचंदर जाटव, बी.पी. सुमन किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है! बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!1
- Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana1
- खैरथल वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान खैरथल। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खैरथल की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी निशा बालानी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। निशा बालानी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की जरूरतों को लेकर लोगों से संवाद कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान निशा बालानी ने मतदाताओं को अपने चुनावी एजेंडे और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए वार्ड के बेहतर विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिलते हुए निशा बालानी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वार्ड में लोगों से संपर्क करती और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं।1
- डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से मुफ्त यात्रा1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा2
- आंखों में मोतियाबिंद हों चश्मा लगा हो आंखों में पानी आना लाली रहना खारिश हो नज़र कमजोर हो दूर पास है की। 75686281432
- *टपूकड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, करीब 220 किलो मिठाई कराई नष्ट* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा कस्बे में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर टीम टपूकड़ा कस्बे पहुंची। त्योहारी सीजन के दौरान बाहर से आकर ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिठाइयों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विक्रेता भी सामने आए, जिनके पास खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक फूड रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी खोहरी खुर्द, टपूकड़ा की दुकान से कलाकंद, रसगुल्ला एवं बर्फी के खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को अग्रिम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में दुर्गंध एवं फफूंद पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 220 किलो मिठाइयों को नष्ट करवाया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।3