logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दिल्ली के जंतर-मंतर में 20 जुलाई को आयोजित सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान सामने आए कथित घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र के जरिए इस पूरे मामले की तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद महंत ने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो और दृश्य सामग्री से यह प्रतीत होता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान निहत्थे नागरिकों, विशेषकर छात्रों और युवाओं के साथ कथित रूप से मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को अत्यंत चिंताजनक बताया और कहा कि वायरल वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने तथा घटना के बाद कुछ अधिकारियों के हंसते हुए दिखाई देने के दृश्य पुलिस व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान बिना किसी स्पष्ट पहचान या वर्दी के सादे कपड़ों में हाथों में डंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखे लोगों की मौजूदगी पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग की है कि महिलाओं के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह जांच करने की भी मांग की है कि सादे कपड़ों में व्यक्तियों की तैनाती किसके आदेश से की गई थी और उससे संबंधित आदेश सार्वजनिक किए जाएं। इसके साथ ही, वीडियो में हिंसा करते दिखाई देने वाले सभी लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने और भविष्य में प्रदर्शनों के दौरान बिना पहचान वाले व्यक्तियों की तैनाती पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का शांतिपूर्ण प्रयोग करते समय नागरिकों का असुरक्षित महसूस करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

23 hrs ago
user_M.D. KASIM
M.D. KASIM
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
23 hrs ago

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दिल्ली के जंतर-मंतर में 20 जुलाई को आयोजित सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान सामने आए कथित घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र के जरिए इस पूरे मामले की तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद महंत ने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो और दृश्य सामग्री से यह प्रतीत होता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान निहत्थे नागरिकों, विशेषकर छात्रों और युवाओं के साथ कथित रूप से मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को अत्यंत चिंताजनक बताया और कहा कि वायरल वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने तथा घटना के बाद कुछ अधिकारियों के हंसते हुए दिखाई देने के दृश्य पुलिस व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान बिना किसी स्पष्ट पहचान या वर्दी के सादे कपड़ों में हाथों में डंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखे लोगों की मौजूदगी पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग की है कि महिलाओं के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह जांच करने की भी मांग की है कि सादे कपड़ों में व्यक्तियों की तैनाती किसके आदेश से की गई थी और उससे संबंधित आदेश सार्वजनिक किए जाएं। इसके साथ ही, वीडियो में हिंसा करते दिखाई देने वाले सभी लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने और भविष्य में प्रदर्शनों के दौरान बिना पहचान वाले व्यक्तियों की तैनाती पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का शांतिपूर्ण प्रयोग करते समय नागरिकों का असुरक्षित महसूस करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एमसीबी जिले में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिले में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मनेंद्रगढ़ के खेड़िया तिराहा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और छात्र हितों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। वहीं चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष हाफिज़ मेमन के नेतृत्व में आक्रोश जताया, और एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी की अगुवाई में बड़ी बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसके साथ ही महिला कांग्रेस ने पूर्व जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विपक्षी नेताओं, महिलाओं और छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा की तथा संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों को उठाने वाले प्रतिनिधियों और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिलेभर में एकजुट होकर किए गए इन प्रदर्शनों ने जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठन के संघर्ष को और मजबूत संदेश दिया है।
    4
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एमसीबी जिले में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिले में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान मनेंद्रगढ़ के खेड़िया तिराहा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और छात्र हितों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। वहीं चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष हाफिज़ मेमन के नेतृत्व में आक्रोश जताया, और एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी की अगुवाई में बड़ी बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसके साथ ही महिला कांग्रेस ने पूर्व जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विपक्षी नेताओं, महिलाओं और छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा की तथा संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों को उठाने वाले प्रतिनिधियों और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिलेभर में एकजुट होकर किए गए इन प्रदर्शनों ने जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठन के संघर्ष को और मजबूत संदेश दिया है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के चिरमिरी स्थित हल्दीबाड़ी में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष हाफिज़ मेमन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज़ दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी संविधान और जनाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
    1
    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के चिरमिरी स्थित हल्दीबाड़ी में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष हाफिज़ मेमन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज़ दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी संविधान और जनाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कोतमा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरौध से विकास के तमाम दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। यहाँ बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाँव के लोग पंचायत प्रशासन के खिलाफ अपना भारी आक्रोश जाहिर करते नजर आ रहे हैं। ग्राम खमरौध में बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खोखले वादे और अनदेखी मिलने से लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। इस बदहाली से आक्रोशित जनता ने गाँव की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर पंचायत की कमान संभाल रहे सरपंच पिंकी सिंह और सचिव मोहन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पद पर बैठने के बाद भी पंचायत प्रशासन गाँव की समस्याओं की तरफ से आँखें मूँदकर बैठा है और पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कोतमा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरौध से विकास के तमाम दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। यहाँ बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाँव के लोग पंचायत प्रशासन के खिलाफ अपना भारी आक्रोश जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

ग्राम खमरौध में बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खोखले वादे और अनदेखी मिलने से लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। इस बदहाली से आक्रोशित जनता ने गाँव की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर पंचायत की कमान संभाल रहे सरपंच पिंकी सिंह और सचिव मोहन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पद पर बैठने के बाद भी पंचायत प्रशासन गाँव की समस्याओं की तरफ से आँखें मूँदकर बैठा है और पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जबलपुर से आई एक बेहद प्रेरणादायक खबर में शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाकर हिमांशु सोनी ने सफलता की नई मिसाल कायम की है। डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन उन्होंने कलेक्टर के साथ जनसुनवाई में शामिल होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। हिमांशु सोनी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं। इस जज़्बे को सलाम!
    1
    जबलपुर से आई एक बेहद प्रेरणादायक खबर में शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाकर हिमांशु सोनी ने सफलता की नई मिसाल कायम की है। डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन उन्होंने कलेक्टर के साथ जनसुनवाई में शामिल होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

उनकी यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। हिमांशु सोनी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं। इस जज़्बे को सलाम!
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में चार प्रतिष्ठित निजी संस्थानों के 210 रिक्त पदों के विरुद्ध 105 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बाद प्रारंभिक रूप से 60 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें से अंतिम रूप से 22 अभ्यर्थी चयनित किए गए। इनमें से 8 चयनित अभ्यर्थियों को मेले के दौरान ही मौके पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अंतिम रूप से चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे एवं डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय भी उपस्थित थे।
    3
    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में चार प्रतिष्ठित निजी संस्थानों के 210 रिक्त पदों के विरुद्ध 105 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बाद प्रारंभिक रूप से 60 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें से अंतिम रूप से 22 अभ्यर्थी चयनित किए गए। इनमें से 8 चयनित अभ्यर्थियों को मेले के दौरान ही मौके पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार मेले के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अंतिम रूप से चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे एवं डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय भी उपस्थित थे।
    user_Lavekesh singh dixit
    Lavekesh singh dixit
    Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को अत्यंत गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से सामने आए वीडियो मानवाधिकार उल्लंघन की ओर संकेत करते हैं और महिलाओं के साथ कथित अमानवीय व्यवहार बेहद चिंताजनक है। सांसद ने अपने पत्र में सादे कपड़ों में डंडे लेकर कार्रवाई करते दिखाई देने वाले व्यक्तियों की पहचान कराने और उनकी तैनाती के आदेशों की भी जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, दोषियों को चिन्हित करने और भविष्य में बिना स्पष्ट पहचान वाले व्यक्तियों की तैनाती पर रोक लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    1
    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को अत्यंत गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से सामने आए वीडियो मानवाधिकार उल्लंघन की ओर संकेत करते हैं और महिलाओं के साथ कथित अमानवीय व्यवहार बेहद चिंताजनक है।

सांसद ने अपने पत्र में सादे कपड़ों में डंडे लेकर कार्रवाई करते दिखाई देने वाले व्यक्तियों की पहचान कराने और उनकी तैनाती के आदेशों की भी जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, दोषियों को चिन्हित करने और भविष्य में बिना स्पष्ट पहचान वाले व्यक्तियों की तैनाती पर रोक लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    13 hrs ago
  • नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर चिरमिरी के हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और हल्दीबाड़ी चौक पर पुतला जलाकर अपना कड़ा विरोध जताया।
    1
    नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर चिरमिरी के हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और हल्दीबाड़ी चौक पर पुतला जलाकर अपना कड़ा विरोध जताया।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.