Shuru
Apke Nagar Ki App…
बास कृपाल नगर स्थित पवन कुटी हनुमान मंदिर में मेले का हुआ आयोजन, कस्बे में मनमोहक झांकिया निकाली
सुनील कान्त गोल्डी
बास कृपाल नगर स्थित पवन कुटी हनुमान मंदिर में मेले का हुआ आयोजन, कस्बे में मनमोहक झांकिया निकाली
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुरक्षित मुंडावर का संकल्प: शांति व्यवस्था और गश्त बढ़ाने को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने थाना प्रभारी से की विशेष चर्चा। अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास: मुंडावर पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच सुरक्षा को लेकर बनी सहमति, बढ़ेगा पुलिस का पहरा। भीमराज यादव की पहल: सोडावास-मुंडावर क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए थाना अधिकारी को सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव। अब मुंडावर में गूंजेगा पुलिस का सायरन: उपखंड क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग पर थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता। मुंडावर उपखंड क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भाजपा के जाट बहरोड उपाध्यक्ष भीमराज यादव (करणीकोट) ने मुंडावर थाना प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भीमराज यादव ने इस बात पर जोर दिया कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस का सड़कों पर सक्रिय रहना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गश्त बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकेगी और क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहेगा। मुंडावर थाना प्रभारी ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस "अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास" के मूल मंत्र पर काम कर रही है। थाना अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही गश्त का दायरा बढ़ाया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है।1
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़ी माली, सैनी सहित संबंधित समाजों ने 12 प्रतिशत अलग आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को राजस्थान विधानसभा के घेराव की घोषणा की है। इस आंदोलन में प्रदेशभर से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और सुमन समाज के प्रतिनिधि भरतपुर के गंधार से “जन अधिकार यात्रा” निकालकर जयपुर पहुंचे हैं। यात्रा का नेतृत्व समिति के प्रदेशाध्यक्ष सीपी सैनी कर रहे हैं। मंगलवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि यह यात्रा समाज के अधिकारों और मांगों को लेकर गांव-गांव, कस्बों और शहरों से होते हुए राजधानी पहुंची है। 22 गोदाम से विधानसभा के लिए कूच संगठन महामंत्री विनोद भूदोली ने बताया कि यात्रा बस्सी होते हुए जयपुर घाट की गूणी पहुंच चुकी है। बुधवार को यहां से 22 गोदाम के लिए रवाना होकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है और सरकार से शांतिपूर्ण संवाद की अपेक्षा है। यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। 100 से अधिक सीटों पर निर्णायक मतदाता समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश की 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ। पूर्ववर्ती सरकारों पर भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया गया। प्रमुख मांगें आंदोलनकारियों ने सरकार के समक्ष 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें— माली–सैनी समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण महात्मा ज्योतिबा फुले एवं संत लिखमीदास महाराज की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा महात्मा ज्योतिबा फुले शोध संस्थान की स्थापना ओबीसी वर्ग के लिए विशेष कानून फुले दंपती संग्रहालय निर्माण बागवानी बोर्ड और महाराजा सूरजमल बोर्ड का गठन महात्मा फुले फाउंडेशन की स्थापना फल-सब्जी मंडियों में समाज को प्राथमिकता समाज के नेताओं का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा की जाएगी।1
- #बाड़मेर जिले की रा उ मा वि #जैसार का सनसनीखेज मामला दर्दनाक विडियो वायरल ! बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र को स्कूल प्रशासन के आगे से विद्यालय प्रांगण से बदमाशों ने अपहरण किया और बेरहमी से मारपीट गंभीर घायल कर फेंक दिया , बच्चे के दांत तोड़ दिए और नाखून निकाल लिए फिर भी स्कूल में मौजूद 9 स्टाफ और छात्रों में से किसी ने छुड़ाने की हिम्मत नहीं की ? क्या बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं ? क्या कानून और पुलिस का भय खत्म हो गया है ? यह विडियो शासन प्रशासन के गालों पर करारा तमाशा है । CMO Rajasthan Harish Chaudhary !! #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors1
- ward no 53 ghatal bhiwadi 96492574553
- नौक्षम चौधरी कामां विधानसभा क्षेत्र से बनी विधायिका राजस्थान के विधानसभा में गरजी । कांग्रेसी नेत्री पर जमकर कसती रही तंज2
- बानसूर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए खोहरी हल्का पटवारी अतुल कुमार यादव को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर तहसील में की गई। इंतकाल के लिए मांगी रिश्वत एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर प्रथम चौकी को एक शिकायत मिली थी। परिवादी ने बताया कि उसने और उसकी भाभी ने ग्राम खोहरी में साढ़े पांच बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री 22 जनवरी को हुई थी। पटवारी अतुल यादव इस खरीदी गई भूमि का इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड से रहन का अंकन हटाने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग सही पाई गई। इसके बाद, एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई। एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में पटवारी अतुल कुमार यादव को परिवादी से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। #satyadarshan news harsora @highlight1
- बास कृपाल नगर स्थित पवन कुटी हनुमान मंदिर में मेले का हुआ आयोजन, घोड़े पर सवारी निकली1
- बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रणजीतपुरा गांव कि 13 वर्षीय बालिका वसुंधरा सैन 21 फरवरी को आठवीं बोर्ड कि परीक्षा देने घर से बाहर निकली और लापता हो गई । बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला दुष्कर्मियों ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी । इस घटना क्रम से पुरा मानव समाज एवं सैन समाज को बडी आहत हैं।इस घटना के विरोध में 4 दिन से लगातार बज्जू थाना में प्रदर्शन जारी है । लड़की को न्याय दिलाने के लिए पुर राजस्थान में धरना प्रदर्शन जारी है।बहन वसुंधरा सैन को न्याय दिलाने के लिए आज अलवर में जिला कलेक्टर आफिस में जाकर के कलेक्टर मैडम को ज्ञापन सौंपा जिला अध्यक्ष उत्थान समिति अलवर राकेश सैन एवं जिला अध्यक्ष भारतीय सैन समाज एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अलवर उत्तर धीरज सैन के नेतृत्व में समाज वरिष्ठ लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण सैन कमल सैन नरसी सैन मुकेश सैन असरानी अनिल सैन ओमप्रकाश सैन दिनेश सैन महेश सैन सेकेट्री डूंगर डाक्टर अशोक दीनाराम सैन श्याम सुंदर फौजी हरि सिंह सैन सत्यनारायण सैन प्रमे राज आदि समाज के वरिष्ठ लोगे उपस्थित रहे। दौषियो को जल्द से जल्द एवं कडी से कडी सजा दी जाए जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी । बेटी के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं न्याय होकर रहेगा। बहन वसुंधरा के आरोपियों को फांसी दो फांसी दो।1
- रविकिशन ने कहा, लोग फर्जी केस करते हैं और झूठे आरोप लगाकर FIR करवा देते हैं जिससे लोगों का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ स्थानीय लोगों का कहना है की सांसद महोदय ने इस कानून में उचित बदलाव की मांग की जो न्यायसंगत भी है।1