Shuru
Apke Nagar Ki App…
दस फुट लंबे अजगर का रोमांचक रेस्क्यू #महोबा :- जनपद के थाना खरेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारी में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने करीब दस फुट लंबे अजगर को खेतों के पास देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों की भीड़ के बीच वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अजगर संभवतः भोजन की तलाश में आबादी की ओर आ गया था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जंगली जीव के दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo
Nitendra Jha

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जय श्री राम जय बागेश्वर धाम सरकार 🙏 साधु जी सीता राम 🙏4
- Post by Anurag Shrivas1
- बांदा बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरा1
- बागेश्वर धाम में 15 फरवरी को 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर धाम परिसर में भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसे समाज सेवा और सनातन संस्कारों का महापर्व बताया। वर-वधू पक्ष के लिए भोजन, आवास और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। “दहेज पंडाल” में प्रत्येक कन्या को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा। साथ ही दिव्य दरबार का आयोजन भी होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह बुंदेलखंड का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।1
- बांदा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है… इसी क्रम में अतर्रा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर पालिका के सामने, कस्बा अतर्रा से मनोज नाम के अभियुक्त को दबोचा गया… जिसके पास से एक थैले में रखे 22 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- कांग्रेस कार्यालय में पद यात्रा मनरेगा बचाओ संग्राम की हुई बैठक कांग्रेस1
- छतरपुर | केन–बेतवा लिंक परियोजना को लेकर बिजावर में हुए विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे ग्रामीणों पर बल प्रयोग करना निंदनीय है। “गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” कहते हुए उन्होंने सीधे तौर पर बिजावर थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की। गगन यादव का आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्षता की बजाय दमनात्मक रवैया अपनाया, जिससे हालात और बिगड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इस बीच प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है, लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।1
- यूपी बांदा में वोटर लिस्ट से नाम काटने पर सियासत गरम सपा का तहसील घेराव, मुस्लिम समाज को टारगेट करने का आरोप — निष्पक्ष जांच की मांग1