शिवानी आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव और विदाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सातलखेड़ी कस्बे के शिवानी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह उत्साह और भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और भाषण के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। विद्यालय प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय संचालक हेमराज गोयल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

- रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भटवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक दिल्ली नम्बरी कार भी जब्त की है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेट तोड़ दिए और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी लेने पर कार से 14 किलो साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस दौरान मौके से आरोपी संजू सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी जरनैल सिंह अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।1
- रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है। मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है। रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है । गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित अधिक नुकसान पहुंचा है।2
- कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज1
- रावतभाटा नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी नरपतसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ मार्ग स्थित महुपुरा में सणीता पंचायत भवन के आसपास अतिक्रमण को हटाया गया। करिब एक बीघा सार्वजनिक भूमि रखें पत्थरों को हटाया गया। और दोबारा अतिक्रमण ना करने की दी चेतावनी। अतिक्रमण हटाने वालों में जगदीश चन्द्र, अर्जुन कुमार, प्रकाश सारवन व होमगार्डकर्मी शामिल रहे।1
- Nagar Palika pagal Ho Gai rawatbhata mein1
- .चंदवासा. जिला मन्दसौर. एक ही चट्टान काट कर बनाया गया मंदिर, धर्मराजेश्वर मे लगता है तीन दिनो का मेला, महाशिव रात्रि पर मंदिर को ग्राम पंचायत द्वारा 51 क्वीटल फूलो से सजाया.....1
- मंदसौर जिले के कई हिस्सों में मंगलवार रात्रि 9:00 बजे बाद बारिश का असर देखा जा रहा है शामगढ़ में भी बादल गरज रहे हैं1
- रामगंजमंडी के मोडक पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 किलो 220 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। वही पुलिस ने तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक कार को भी जब्त किया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार कार्यवाहक थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भटवाड़ा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार कुंडल स्थित हनुमान मंदिर के पास खाली स्थान पर खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की। तलाशी लेने पर कार में रखे सात प्लास्टिक कट्टों में 142 किलो 220 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद कार चालक की तलाश की गई, लेकिन वह मौके से फरार मिला। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।1