logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर के सहजनवाँ थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार स्थित अम्बे मैरिज हॉल में एक डीजे संचालक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने डीजे मशीन व गाड़ी में तोड़फोड़ की, और जब पीड़ित ने शिकायत करने की कोशिश की, तो थाने की पुलिस ने कथित तौर पर उसे और उसके भाई को हिरासत में लेकर मारपीट की और उल्टा उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह घटना 20 मई 26 को सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनिका निवासी श्रवण कुमार, जो न्यू लवकुश बाबू हाइटेक डीजे के मालिक हैं, 19 मई की रात करीब 10 बजे अम्बे मैरिज हॉल में बुकिंग पर गए थे। आरोप है कि रूंदौली उर्फ मठिया निवासी आशुतोष त्रिपाठी अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और डीजे पर जबरन गाना बजाने का दबाव बनाने लगा। श्रवण कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए कहा, "तुम साले चमारिया की जात, पाण्डेय का गाना क्यों नहीं लगा रहें।" विरोध करने पर आरोपियों ने श्रवण और उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी बहन को भी अभद्र गालियां दीं। इस दौरान, आरोपियों ने डीजे मशीन, गाड़ी का शीशा और लाइट तोड़ दी, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे। श्रवण कुमार का आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करने के बजाय उन्हें और उनके भाई को थाने में बंद कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से घसीटकर चौकी पर ले जाकर मारपीट की और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं और स्थानीय थाने पर उनकी अच्छी पकड़ है, जिसके चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित श्रवण कुमार ने आशुतोष त्रिपाठी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और डीजे व गाड़ी में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सहजनवाँ पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। अब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

5 hrs ago
user_रवि चन्द्र पत्रकार
रवि चन्द्र पत्रकार
Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गोरखपुर के सहजनवाँ थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार स्थित अम्बे मैरिज हॉल में एक डीजे संचालक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने डीजे मशीन व गाड़ी में तोड़फोड़ की, और जब पीड़ित ने शिकायत करने की कोशिश की, तो थाने की पुलिस ने कथित तौर पर उसे और उसके भाई को हिरासत में लेकर मारपीट की और उल्टा उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह घटना 20 मई 26 को सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनिका निवासी श्रवण कुमार, जो न्यू लवकुश बाबू हाइटेक डीजे के मालिक हैं, 19 मई की रात करीब 10 बजे अम्बे मैरिज हॉल में बुकिंग पर गए थे। आरोप है कि रूंदौली उर्फ मठिया निवासी आशुतोष त्रिपाठी अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और डीजे पर जबरन गाना बजाने का दबाव बनाने लगा। श्रवण कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए कहा, "तुम साले चमारिया की जात, पाण्डेय का गाना क्यों नहीं लगा रहें।" विरोध करने पर आरोपियों ने श्रवण और उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी बहन को भी अभद्र गालियां दीं। इस दौरान, आरोपियों ने डीजे मशीन, गाड़ी का शीशा और लाइट तोड़ दी, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे। श्रवण कुमार का आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करने के बजाय उन्हें और उनके भाई को थाने में बंद कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से घसीटकर चौकी पर ले जाकर मारपीट की और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं और स्थानीय थाने पर उनकी अच्छी पकड़ है, जिसके चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित श्रवण कुमार ने आशुतोष त्रिपाठी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और डीजे व गाड़ी में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सहजनवाँ पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। अब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर के सहजनवाँ थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार स्थित अम्बे मैरिज हॉल में एक डीजे संचालक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने डीजे मशीन व गाड़ी में तोड़फोड़ की, और जब पीड़ित ने शिकायत करने की कोशिश की, तो थाने की पुलिस ने कथित तौर पर उसे और उसके भाई को हिरासत में लेकर मारपीट की और उल्टा उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह घटना 20 मई 26 को सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनिका निवासी श्रवण कुमार, जो न्यू लवकुश बाबू हाइटेक डीजे के मालिक हैं, 19 मई की रात करीब 10 बजे अम्बे मैरिज हॉल में बुकिंग पर गए थे। आरोप है कि रूंदौली उर्फ मठिया निवासी आशुतोष त्रिपाठी अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और डीजे पर जबरन गाना बजाने का दबाव बनाने लगा। श्रवण कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए कहा, "तुम साले चमारिया की जात, पाण्डेय का गाना क्यों नहीं लगा रहें।" विरोध करने पर आरोपियों ने श्रवण और उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी बहन को भी अभद्र गालियां दीं। इस दौरान, आरोपियों ने डीजे मशीन, गाड़ी का शीशा और लाइट तोड़ दी, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे। श्रवण कुमार का आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करने के बजाय उन्हें और उनके भाई को थाने में बंद कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से घसीटकर चौकी पर ले जाकर मारपीट की और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं और स्थानीय थाने पर उनकी अच्छी पकड़ है, जिसके चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित श्रवण कुमार ने आशुतोष त्रिपाठी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और डीजे व गाड़ी में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सहजनवाँ पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। अब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।
    1
    गोरखपुर के सहजनवाँ थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार स्थित अम्बे मैरिज हॉल में एक डीजे संचालक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने डीजे मशीन व गाड़ी में तोड़फोड़ की, और जब पीड़ित ने शिकायत करने की कोशिश की, तो थाने की पुलिस ने कथित तौर पर उसे और उसके भाई को हिरासत में लेकर मारपीट की और उल्टा उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह घटना 20 मई 26 को सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनिका निवासी श्रवण कुमार, जो न्यू लवकुश बाबू हाइटेक डीजे के मालिक हैं, 19 मई की रात करीब 10 बजे अम्बे मैरिज हॉल में बुकिंग पर गए थे। आरोप है कि रूंदौली उर्फ मठिया निवासी आशुतोष त्रिपाठी अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और डीजे पर जबरन गाना बजाने का दबाव बनाने लगा। श्रवण कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए कहा, "तुम साले चमारिया की जात, पाण्डेय का गाना क्यों नहीं लगा रहें।" विरोध करने पर आरोपियों ने श्रवण और उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी बहन को भी अभद्र गालियां दीं। इस दौरान, आरोपियों ने डीजे मशीन, गाड़ी का शीशा और लाइट तोड़ दी, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे।

श्रवण कुमार का आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करने के बजाय उन्हें और उनके भाई को थाने में बंद कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से घसीटकर चौकी पर ले जाकर मारपीट की और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं और स्थानीय थाने पर उनकी अच्छी पकड़ है, जिसके चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पीड़ित श्रवण कुमार ने आशुतोष त्रिपाठी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और डीजे व गाड़ी में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सहजनवाँ पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। अब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह कार्रवाई त्योहार से पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के उद्देश्य से की गई है।
    1
    गोरखपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह कार्रवाई त्योहार से पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के उद्देश्य से की गई है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिनाँक 25.05.2026 को संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा बाजार और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त किया। इस गस्त का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अप्रिय स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया। संवाद के दौरान, महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गस्त बढ़ाने और सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले अथवा भ्रामक अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा, सुरेंद्र कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    4
    दिनाँक 25.05.2026 को संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा बाजार और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त किया। इस गस्त का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अप्रिय स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

संवाद के दौरान, महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गस्त बढ़ाने और सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले अथवा भ्रामक अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा, सुरेंद्र कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लगातार परेशान है। जंगल धूसड़ चौराहे से महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कई दिनों से भारी जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस मार्ग के जरिए आसपास के कई गांव शहर से जुड़ते हैं, और लोग चिकित्सा क्षेत्र व महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज तक पहुंचते हैं। जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा होने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान और न ही किसी अन्य अधिकारी ने इस पर ध्यान दिया है, जिसके चलते लोगों को मजबूरी में इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बेतालगढ़ बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य राहगीरों को भी इस गंदगी और पानी के बीच से निकलने में खासी परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, आए दिन लोग इस जलभराव में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि जंगल धूसड़ क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और उनका आवागमन सुरक्षित हो सके। गोरखपुर में इस जलभराव के कारण जनता पूरी तरह बेहाल है और राहगीर नाले के पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
    3
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लगातार परेशान है। जंगल धूसड़ चौराहे से महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कई दिनों से भारी जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस मार्ग के जरिए आसपास के कई गांव शहर से जुड़ते हैं, और लोग चिकित्सा क्षेत्र व महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज तक पहुंचते हैं। जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा होने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान और न ही किसी अन्य अधिकारी ने इस पर ध्यान दिया है, जिसके चलते लोगों को मजबूरी में इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बेतालगढ़ बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य राहगीरों को भी इस गंदगी और पानी के बीच से निकलने में खासी परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, आए दिन लोग इस जलभराव में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि जंगल धूसड़ क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और उनका आवागमन सुरक्षित हो सके। गोरखपुर में इस जलभराव के कारण जनता पूरी तरह बेहाल है और राहगीर नाले के पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
    user_G News
    G News
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर में एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, आरोप है कि उनका बिजली मीटर खराब होने के बावजूद विभाग ने उन्हें अचानक भारी-भरकम बिजली बिल भेज दिया है। शिकायत पत्र के माध्यम से उपभोक्ता ने दावा किया है कि इस अप्रत्याशित बिल से उनके और उनके परिवार की चिंता काफी बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहले सामान्य बिल ही आ रहा था, लेकिन हाल में बिल की राशि में अचानक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है, जहाँ उन्होंने एक निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ता ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग इस पूरे प्रकरण पर क्या प्रतिक्रिया देता है और जांच के बाद क्या कदम उठाता है।
    1
    संतकबीरनगर में एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, आरोप है कि उनका बिजली मीटर खराब होने के बावजूद विभाग ने उन्हें अचानक भारी-भरकम बिजली बिल भेज दिया है। शिकायत पत्र के माध्यम से उपभोक्ता ने दावा किया है कि इस अप्रत्याशित बिल से उनके और उनके परिवार की चिंता काफी बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहले सामान्य बिल ही आ रहा था, लेकिन हाल में बिल की राशि में अचानक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है, जहाँ उन्होंने एक निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ता ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग इस पूरे प्रकरण पर क्या प्रतिक्रिया देता है और जांच के बाद क्या कदम उठाता है।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, मेहदावल, बखिरा और बेलहरकला के प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों व विवेचकों के साथ महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसपी ने लंबे समय से लंबित महिला अपराध संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की और अकारण लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच एवं विधिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी, और कहा कि भविष्य में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों जैसे यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर कार्यों को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने पर भी विशेष जोर दिया।
    1
    संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, मेहदावल, बखिरा और बेलहरकला के प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों व विवेचकों के साथ महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान एसपी ने लंबे समय से लंबित महिला अपराध संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की और अकारण लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच एवं विधिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी, और कहा कि भविष्य में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों जैसे यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर कार्यों को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने पर भी विशेष जोर दिया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने T20 क्रिकेट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक या शतक बनाकर संतुष्टि नहीं मिलती। उनका असली सपना T20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है और वह क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने बेझिझक कहा कि उन्हें अर्धशतक का जश्न मनाना खास पसंद नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह T20 में 200 रन बनाना चाहते हैं और गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का लक्ष्य रखते हैं। वह यहां क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड की बात कर रहे थे, जब उन्होंने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज भी T20 इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वैभव को पूरा भरोसा है कि अगर वह किसी मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करें तो 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनकी बेखौफ सोच और 'नर्वस नाइंटी' का दबाव महसूस न करने की क्षमता उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है, क्योंकि वह हमेशा अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहते हैं। उनका यह आत्मविश्वास सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है, उन्होंने पहले भी कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ 175 रन की पारी खेली थी। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के लिए खेलते हुए वह 190 रनों तक पहुँच गए थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब वैभव ने बताया कि उन्होंने अपने राज्य के लिए एक घरेलू मैच में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और 335 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। महज 15 साल की उम्र में इतना आत्मविश्वास, बड़ी सोच और आक्रामक बल्लेबाजी का यह अंदाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बनाने की ओर अग्रसर कर रहा है।
    1
    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने T20 क्रिकेट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक या शतक बनाकर संतुष्टि नहीं मिलती। उनका असली सपना T20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है और वह क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने बेझिझक कहा कि उन्हें अर्धशतक का जश्न मनाना खास पसंद नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह T20 में 200 रन बनाना चाहते हैं और गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का लक्ष्य रखते हैं। वह यहां क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड की बात कर रहे थे, जब उन्होंने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज भी T20 इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वैभव को पूरा भरोसा है कि अगर वह किसी मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करें तो 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनकी बेखौफ सोच और 'नर्वस नाइंटी' का दबाव महसूस न करने की क्षमता उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है, क्योंकि वह हमेशा अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहते हैं।

उनका यह आत्मविश्वास सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है, उन्होंने पहले भी कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ 175 रन की पारी खेली थी। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के लिए खेलते हुए वह 190 रनों तक पहुँच गए थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब वैभव ने बताया कि उन्होंने अपने राज्य के लिए एक घरेलू मैच में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और 335 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

महज 15 साल की उम्र में इतना आत्मविश्वास, बड़ी सोच और आक्रामक बल्लेबाजी का यह अंदाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बनाने की ओर अग्रसर कर रहा है।
    user_क्रिकेट अपडेट्स
    क्रिकेट अपडेट्स
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में आमी नदी के तट पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
    1
    गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में आमी नदी के तट पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.