Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौज में किसानों को राहत का ऐलान
गौतम कश्यप
कन्नौज में किसानों को राहत का ऐलान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गौ रक्षा टीम ने बुलडोजर की मदद से गाय को गड्ढे में गड़ाया1
- नवाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सिरोली गांव के दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सिरोली निवासी सौरभ (32 वर्ष) पुत्र राजबहादुर और प्रति मोहन (26 वर्ष) पुत्र सतेंद्र सिंह बुधवार दोपहर नवाबगंज से अपना काम निपटाकर कार से वापस अपने गांव सिरोली लौट रहे थे। नवाबगंज से सिरोली की ओर जाते समय ग्राम बांसमई मोड़ पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नवाबगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने के एसएसआई राम सिंह अपनी टीम के साथ, जिसमें कमल गंगवार और हर्षित चौहान शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंचे। एम्बुलेंस को भी सूचित किया गया। एम्बुलेंस चालक दल सिंह और ईएमटी रजनीश ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रति मोहन यादव को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।3
- Post by CITY NEWS1
- इटावा के ताखा और ऊसराहार क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों की जांच पर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेता प्रशांत कुमार यादव ने प्रशासन पर खानापूर्ति और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जांच में पक्षपात किया जा रहा है और कथित वसूली के आधार पर कार्रवाई तय हो रही है। संयुक्त टीम ने कई क्लीनिकों में कमी पाई, लेकिन कुछ को क्लीन चिट मिलने पर सवाल उठे हैं। मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी दावा किया गया है। प्रशासन ने जांच को निष्पक्ष बताया है, लेकिन अब यह मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है।1
- यहां की रस्ता वबहुत खराब है कृपया रस्ता सही करने की कृपया करे धन्यवाद 🙏🙏 मेरा सभी अधिकारी को मेरी बिनती है कृपया ये रस्ता सही करने की कृपया करे हमे बहुत दिक्कत होते है यहां से निकलने में 🙏1
- शादी की तैयारियों के माहौल के बीच घर से लापता तीन वर्षीय मासूम बच्ची घायल अवस्था में गांव के बाहर मिली बोरे में बंद राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। घर में चल रही शादी समारोह की तैयारियों के बीच घर से एक तीन साल की मासूम बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पूरी रेट खोजबीन में लगे परिजनों और ग्रामीणों को लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बुधवार को लापता बच्ची गांव से करीब 3 सौ मीटर दूर एक डिग्री कॉलेज के निकट झाड़ियों के बीच एक बोरे में बंद मरणासन्न अवस्था में आवागमन कर रहे ग्रामीणों को मिली। बच्ची के सर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। उपरोक्त सनसनीखेज मामले को लेकर फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल का सिलसिला शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डुडवा बुजुर्ग निवासी सानू के घर इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। शानू के बड़े भाई की बेटी की बारात आगामी 7 अप्रैल को आनी है। परिवार के सदस्य शादी कार्यक्रम में व्यस्त थे, इसके अलावा बीते मंगलवार की सायं जब शानू की पत्नी अपने कार्य से बाजार गईं थी, तभी तीन साल की मासूम बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। बाजार से लौटी बच्ची की मां को जब मासूम नजर नहीं आई तो अन्य परिजनों से जानकारी की गई लेकिन किसी को बच्ची को कोई खबर नहीं थी। बच्ची के लापता होने से परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूँछ ताँछ की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका पर परिजनों द्वारा मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। बुधवार की सुबह जब गांव के ग्रामीण नित्यक्रिया हेतु खेतों की ओर निकले तो उनको किसा बच्चे के रोने कि सुगबुगाहट लगी। निकट जाकर जब ग्रामीणों ने देखा तो एक बंद बोरे से आवाज आती सुनाई दी। डरे सहमे ग्रामीणों ने जब निकट जाकर देखा और बोरे को खोला तो दंग रह गए, ग्रामीणों को उसमें मौजूद मासूम बच्ची मिली। यह वही मासूम थी जिसकी तलाश एक दिन पूर्व से गांव में लापता होने के बाद से की जा रही थी।बच्ची की हालत मरणासन्न स्थित में थी। घटनाक्रम को खबर गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीणों के अलावा बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जानकारी पर स्थानीय पुलिस बल भी इस दौरान मौके पर पहुंच गया। पिता ने जैसे ही अपनी बच्ची को देखा तो चिपटकर गले लगा लिया वहीं मासूम भी पिता के गले से लगकर सिमट गई। इस दौरान बच्ची की हालत ठीक नहीं थी, उसके सर और चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे। बेसुध हालत में मिली बच्ची की स्थित को देख पुलिस ने उसे उपचार/डाक्टरी परीक्षण हेतु परिजनों के साथ हॉस्पिटल भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस की माने तो पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। इस पर गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि, फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना मुझपुरवा चौकी प्रभारी विनोद कुमार कश्यप को सौंपी गई है। मामले कि जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरों की तलाश सी भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कथित तौर पर पता चला है कि, सीसीटीवी में एक युवक बच्ची को ले जाते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। गांव में घटित घटना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप का माहौल साफ नजर आ रहा था। पूरे मामले में अपहरण या रंजिश या फिर किसी अनहोनी घटना को अंजाम दिया जाना क्या है घटना का सच, अभी सवालिया निशान बन हुआ है। पुलिस की जांच पड़ताल और स्पष्टीकरण के बाद ही घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।1
- कानपुर स्कूल चलो अभियान एवं संचारी नियंत्रण अभियान की शुरुआत। बेनाझाबर स्थित कंपोजिट विद्यालय में अभियान कार्यक्रम आयोजित। डीएम ने क्लास फर्स्ट के बच्चे का स्कूल फॉर्म भर किया नामांकन। मंच से बच्चों को किताबों की किट देकर अभियान की शुरुआत। आज से सभी परिषदीय विद्यालयों में अखबार पढ़ स्कूल की शुरुआत करेंगे बच्चे। सीएमओ ने संचारी रोग अभियान की कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दिलाई शपथ। डीएम, सीडीओ,एडी हेल्थ, सीएमओ,अपर नगर आयुक्त, डीआईओएस, बीएसए समेत अधिकारी रहे मौजूद।1
- फर्रुखाबाद:- *फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी* फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर से आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें सीडीओ विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, डीएमओ नौशाद अली,नगरपालिका ईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे जनपद में संचालित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान वर्ष 2017 से प्रदेशभर में नियमित रूप से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मच्छर जनित एवं अन्य संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव हेतु जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। यह अभियान केवल सरकारी प्रयास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आम नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, नियमित रूप से सफाई रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- Post by CITY NEWS1