कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार लखीमपुर-खीरी। महिलाओं से कुंडल छिनैती की लगातार सामने आई दो घटनाओं का कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने महज कुछ दिनों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो कुंडल और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को राजापुर चौकी क्षेत्र में नहरिया के पास तथा 13 अगस्त को सुभाषनगर मोहल्ले में देवकली रोड पर महिलाओं से कुंडल छिनैती की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम ने घटनास्थलों के साथ शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध मोटरसाइकिलों की पहचान और नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देउवापुर नहर पटरी से दो मुख्य आरोपियों तथा घटनाओं की रेकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश वर्मा, चांद बाबू उर्फ मटरू और रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु/सोने के कुंडल, घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP31CE7492) तथा सीटी-100 मोटरसाइकिल (UP31BF6032) बरामद की हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तेज सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अमरजीत, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल उमेश मिश्रा और कांस्टेबल महताब आलम शामिल रहे। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और पुलिस की सतर्कता के जरिए दो वारदातों का खुलासा कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी खीरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है।
कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार लखीमपुर-खीरी। महिलाओं से कुंडल छिनैती की लगातार सामने आई दो घटनाओं का कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने महज कुछ दिनों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो कुंडल और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को राजापुर चौकी क्षेत्र में नहरिया के पास तथा 13 अगस्त को सुभाषनगर मोहल्ले में देवकली रोड पर महिलाओं से कुंडल छिनैती की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम ने घटनास्थलों के साथ शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
संदिग्ध मोटरसाइकिलों की पहचान और नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देउवापुर नहर पटरी से दो मुख्य आरोपियों तथा घटनाओं की रेकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश वर्मा, चांद बाबू उर्फ मटरू और रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु/सोने के कुंडल, घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP31CE7492) तथा सीटी-100 मोटरसाइकिल (UP31BF6032) बरामद की हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तेज सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अमरजीत, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल उमेश मिश्रा और कांस्टेबल महताब आलम शामिल रहे। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और पुलिस की सतर्कता के जरिए दो वारदातों का खुलासा कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी खीरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है।
- यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन, देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर जगाया देशभक्ति का भाव 16/08/2026 पलिया नगर के प्रेसीडेंट पार्क में यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट, डाॅ. पुष्पा अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं पलिया विधायक रोमी साहनी की धर्मपत्नी डाॅली साहनी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पावनी मेहरोत्रा ने देशगीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। वहीं भावना गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने 'ढोल बाजे' गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर हरियाली तीज की खुशियों में रंग भर दिया। विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए गए नाट्य मंचन ने भी अतिथियों एवं उपस्थित महिला मंडल का मन मोहा। समिति अध्यक्ष बीना गुप्ता ने महिलाओं को हरियाली तीज के पर्व के बारे में जानकारी देते हुए इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं समिति की महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली, दांपत्य सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़ा है। उन्होंने पर्व की परंपराओं एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी। समिति की कोषाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला ने भी हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में समिति सदस्याओं सहित सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं। बीना गुप्ता एवं दीपशिखा गुप्ता ने महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।4
- झांकी में श्मशान में भस्म उड़ाते हुए भगवान शिव के तांडव नृत्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। झांकी देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही क्षेत्र के सुक्खनपुरवा, महुआ, गोविंदपुरी वार्ड, कटहा, ढखेरवा खालसा, परागी पुरवा, मोहनलाल पुरवा, चूराटांडा समेत कई गांवों से भी दर्जनों कांवड़ यात्राएं बाबा लिलौटीनाथ और गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुईं। वहीं सिंगाही कलां और पोखरी गांव से श्रद्धालुओं ने गोला गोकर्णनाथ के लिए डाक कांवड़ भी रवाना की। रकेहटी गांव से निकली विशाल कांवड़ यात्रा में करीब तीन से चार हजार कांवड़ियों और ग्रामीणों के शामिल होने का अनुमान है। यात्रा रवाना होने से पहले कस्बे में कांवड़ियों का तिलक-चंदन लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा के साथ समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता, जगत नरायन गुप्ता, देवेंद्र पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र तिवारी, संजय गुप्ता, आशीष कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, पप्पू, रामगोपाल, आशू, रवि और शानू समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को फूल मालाएं पहनाईं। सभी ने कांवड़ियों की सकुशल यात्रा और वापसी की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। डीजे और भक्ति गीतों के बीच शिवभक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों के लिए जलपान और अन्य व्यवस्थाएं भी कीं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। निघासन कोतवाली के दारोगा राजवीर सिंह और पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर बॉर्डर टू बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही।1
- स्वतंत्रता दिवस पर AIMIM जिला कार्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा लखीमपुर खीरी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से जिला कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता AIMIM जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने की। निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शब्बीर अहमद, शाकिर अली, आसिफ जैदी, अशरफ जैदी, मुजीबुर रहमान खान, हनीफ खान, इरफान, शादाब और अमीनुद्दीन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। देश की एकता और भाईचारे का दिया संदेश इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता, आपसी भाईचारा और लोकतांत्रिक व्यवस्था है। देश की तरक्की के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। हमें संविधान की रक्षा करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और समानता की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद करें और समाज के बीच आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं। महिलाओं और कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी की रक्षा केवल सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अपना योगदान दे। देश की खुशहाली और अमन-चैन की कामना कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।1
- संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल हादसे का लाइव वीडियो सामने आया1
- कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार लखीमपुर-खीरी। महिलाओं से कुंडल छिनैती की लगातार सामने आई दो घटनाओं का कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने महज कुछ दिनों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो कुंडल और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को राजापुर चौकी क्षेत्र में नहरिया के पास तथा 13 अगस्त को सुभाषनगर मोहल्ले में देवकली रोड पर महिलाओं से कुंडल छिनैती की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम ने घटनास्थलों के साथ शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध मोटरसाइकिलों की पहचान और नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देउवापुर नहर पटरी से दो मुख्य आरोपियों तथा घटनाओं की रेकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश वर्मा, चांद बाबू उर्फ मटरू और रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु/सोने के कुंडल, घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP31CE7492) तथा सीटी-100 मोटरसाइकिल (UP31BF6032) बरामद की हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तेज सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अमरजीत, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल उमेश मिश्रा और कांस्टेबल महताब आलम शामिल रहे। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और पुलिस की सतर्कता के जरिए दो वारदातों का खुलासा कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी खीरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है।2
- संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर प्रथम संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर प्रथम लखीमपुर-खीरी। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में रविवार, 16 अगस्त को एक दिवसीय संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। मेले में लखीमपुर संकुल के विद्या भारती द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नमंच एवं विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिताएं शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विज्ञान के प्रति अपनी रुचि और ज्ञान का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, लखीमपुर-खीरी विनोद कुमार मिश्रा तथा अध्यक्ष सम्भाग निरीक्षक, सीतापुर सम्भाग, भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश अवरीश जी रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिप्रा बाजपेई ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि संकुल प्रमुख डा. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं विज्ञान मेले के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विनोद कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मनोबल को सदैव ऊंचा रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राघव जी, सह क्षेत्रीय सेवा प्रमुख, निधि द्विवेदी, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख तथा मुनेन्द्र दत्त शुक्ला, पूर्णकालिक प्रशिक्षण प्रमुख ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं संकुल स्तर पर विद्यालयों की सामूहिक उपलब्धियों में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, लखीमपुर ने प्रथम स्थान, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) ने द्वितीय स्थान तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यू.पी. बोर्ड) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन सत्र में श्री सुरेश जी, पूर्णकालिक प्रान्तीय शैक्षिक प्रमुख, ने विजेता विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अवरीश जी ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने गुणों और संस्कारों के माध्यम से समाज को प्रकाशमान करने का कार्य करें। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई ने अतिथियों एवं निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष रश्मि बाजपेई, प्रबन्धक चन्द्र भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष तुषार गर्ग, सदस्य विमल अग्रवाल, सीमा साहनी एवं ममता अग्रवाल, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर (सीबीएसई बोर्ड) के अध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर (यू.पी. बोर्ड) के उपाध्यक्ष रवि भूषण साहनी, संकुल के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याएं, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विज्ञान मेले के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।4
- विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ लखीमपुर गोला मार्ग निकल रहे कावड़िया पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा लिलौटीनाथ और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के जलाभिषेक का उत्साह लगातार जारी है। रविवार को रकेहटी कस्बे से विशाल कांवड़ पदयात्रा रवाना हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। पूरा कस्बा हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। निघासन ढखेरवा सड़क मार्ग भगवा रंग से रंग गया। कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कांवड़ यात्रा में जेसीबी पर सवार बाबा भोलेनाथ तांडव नृत्य और भगवान शिव, शुक्र और शनिश्चर की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में श्मशान में भस्म उड़ाते हुए भगवान शिव के तांडव नृत्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। झांकी देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। रकेहटी के अलावा क्षेत्र के सुक्खनपुरवा, महुआ, गोविंदपुरी वार्ड, कटहा, ढखेरवा खालसा, परागी पुरवा, मोहनलाल पुरवा, चूराटांडा समेत कई गांवों से भी दर्जनों कांवड़ यात्राएं बाबा लिलौटीनाथ और गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुईं। वहीं सिंगाही कलां और पोखरी गांव से श्रद्धालुओं ने गोला गोकर्णनाथ के लिए डाक कांवड़ भी रवाना की। पूर्व विधायक समेत लोगों ने किया कांवड़ियों का स्वागत रकेहटी गांव से निकली विशाल कांवड़ यात्रा में करीब तीन से चार हजार कांवड़ियों और ग्रामीणों के शामिल होने का अनुमान है। यात्रा रवाना होने से पहले कस्बे में कांवड़ियों का तिलक-चंदन लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा के साथ समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता, जगत नरायन गुप्ता, देवेंद्र पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र तिवारी, संजय गुप्ता, आशीष कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, पप्पू, रामगोपाल, आशू, रवि और शानू समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को फूल मालाएं पहनाईं। सभी ने कांवड़ियों की सकुशल यात्रा और वापसी की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। डीजे और भक्ति गीतों के बीच शिवभक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों के लिए जलपान और अन्य व्यवस्थाएं भी कीं।1
- ग्राम पंचायत भानपुर सचिवालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ग्राम पंचायत भानपुर सचिवालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत भानपुर के सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अरुणा देवी प्रधान, पति - रामपाल राज, कम्प्यूटर ऑपरेटर गीता देवी, पुरुषोत्तम राजपूत, मंजीत राजपूत, सफाई कर्मचारी रुद्रनारायण वर्मा, ऋषिकांत राज व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शहीदों को नमन किया और तिरंगे को सलामी दी। रिपोर्ट: मुनेश कुमार राज जिला - लखीमपुर खीरी1
- *कोतवाली सदर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा दी गयी बाइट।* *कोतवाली सदर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा दी गयी बाइट।*1