logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवरामपुर तेलिया टोला में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे बलिया। विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार 9 अगस्त को मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति द्वारा ग्राम सभा शिवरामपुर, तेलिया टोला में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को राष्ट्रीय गीतों की किताबें, राष्ट्रीय ध्वज, बिल्ला और तिरंगा पट्टा वितरित कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान “गांधी जी अमर रहें”, “जवाहरलाल नेहरू अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “जय भारत” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के “अंग्रेजों भारत छोड़ो” के आह्वान और स्वतंत्रता आंदोलन के महान बलिदानियों को भी याद किया गया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सोशल वर्कर जाकिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर शिवानी पटेल, अंशु पटेल, संगम, मनीषा, शिवम, अदीब खान, नैना, सत्यम, माही, रिया, कृति, अफजल, अरबाज, आमिर, श्याम जी, खुशी और प्रिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे। 📲 आपके गांव या क्षेत्र में भी हुआ कोई खास सामाजिक, सांस्कृतिक या देशभक्ति कार्यक्रम? खबर और फोटो हमारे साथ साझा करें।

6 hrs ago
user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

शिवरामपुर तेलिया टोला में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे बलिया। विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार 9 अगस्त को मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति द्वारा ग्राम सभा शिवरामपुर, तेलिया टोला में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को राष्ट्रीय गीतों की किताबें, राष्ट्रीय ध्वज, बिल्ला और तिरंगा पट्टा वितरित कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान “गांधी जी अमर रहें”, “जवाहरलाल नेहरू अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “जय भारत” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के “अंग्रेजों भारत छोड़ो” के आह्वान और स्वतंत्रता आंदोलन के महान बलिदानियों को भी याद किया गया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सोशल वर्कर जाकिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर शिवानी पटेल, अंशु पटेल, संगम, मनीषा, शिवम, अदीब खान, नैना, सत्यम, माही, रिया, कृति, अफजल, अरबाज, आमिर, श्याम जी, खुशी और प्रिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे। 📲 आपके गांव या क्षेत्र में भी हुआ कोई खास सामाजिक, सांस्कृतिक या देशभक्ति कार्यक्रम? खबर और फोटो हमारे साथ साझा करें।

  • user_Sainik Kumar
    Sainik Kumar
    सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश
    😤
    4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🕯️ सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए उमाशंकर सिंह, जनसेवा में योगदान को किया नमन गड़वार (बलिया)। कस्बा स्थित रामलीला चबूतरा रविवार को पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृतियों से भावुक हो उठा। उनके निधन पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत पूर्व विधायक के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। उनके निधन से समाज और क्षेत्र ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा से जुड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की, जबकि सतीश उपाध्याय ने संचालन एवं संयोजन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। जनहित में किए गए उनके कार्य और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान, मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता, शमीम अंसारी भोला, सोनू गुप्ता और शंकर भारती सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। अंत में उपस्थित लोगों ने उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी श्रद्धा और सम्मान को प्रदर्शित किया। 👍 खबर पसंद आए तो Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और Comment में अपनी राय जरूर बताएं। 🙏 दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन। #बलिया_न्यूज़ 📰 #उमाशंकर_सिंह 🕯️ #गड़वार_बलिया 📍 #श्रद्धांजलि_सभा 🙏 #BalliaNews 🔴
    2
    🕯️ सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए उमाशंकर सिंह, जनसेवा में योगदान को किया नमन
गड़वार (बलिया)। कस्बा स्थित रामलीला चबूतरा रविवार को पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृतियों से भावुक हो उठा। उनके निधन पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत पूर्व विधायक के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। उनके निधन से समाज और क्षेत्र ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा से जुड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की, जबकि सतीश उपाध्याय ने संचालन एवं संयोजन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। जनहित में किए गए उनके कार्य और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान, मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता, शमीम अंसारी भोला, सोनू गुप्ता और शंकर भारती सहित अन्य लोगों ने विचार रखे।
अंत में उपस्थित लोगों ने उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी श्रद्धा और सम्मान को प्रदर्शित किया।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और Comment में अपनी राय जरूर बताएं।
🙏 दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन।
#बलिया_न्यूज़ 📰 #उमाशंकर_सिंह 🕯️ #गड़वार_बलिया 📍 #श्रद्धांजलि_सभा 🙏 #BalliaNews 🔴
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना मनियर को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी मनियर बृजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा दियारा टुकड़ा नं-दो से लगे बिहार बार्डर पर छापामारी करते हुये लगभग 3,000/- लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया । मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। थाना मनियर पुलिस द्वारा शराब की रोकथाम हेतु अभियान प्रचलित है। इस दौरान उ0नि0 ब्रजेश राय थाना प्रभारी,उ0नि0 संजय यादव, उ0नि0 धनन्जय सिंह ,उ0नि0 रमेशचन्द्र यादव, का0 अनुराग यादव,का0 हरेराम गुप्ता,का0 दीपक, का0 सिकेन्द्र गुप्ता, का0 चन्दन गुप्ता, का0 अभिषेक दुबे,का0 सचिन सिंह,का0 हरिओम, का0 रविप्रताप मौर्य ,का0 मुकेश यादव मौजूद रहे।
    1
    बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना मनियर को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी मनियर बृजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा दियारा टुकड़ा नं-दो से लगे बिहार बार्डर पर छापामारी करते हुये लगभग 3,000/- लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया । मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। थाना मनियर पुलिस द्वारा शराब की रोकथाम हेतु अभियान प्रचलित है। 
इस दौरान उ0नि0 ब्रजेश राय थाना प्रभारी,उ0नि0 संजय यादव,	उ0नि0 धनन्जय सिंह ,उ0नि0 रमेशचन्द्र यादव,	का0 अनुराग यादव,का0 हरेराम गुप्ता,का0 दीपक,	का0 सिकेन्द्र गुप्ता,	का0 चन्दन गुप्ता,	का0 अभिषेक दुबे,का0 सचिन सिंह,का0 हरिओम,	का0 रविप्रताप मौर्य ,का0 मुकेश यादव मौजूद रहे।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में हजारों ने किया दुग्धाभिषेक सिसवन (सिवान)सावन के कृष्ण पक्ष एकादशी पर बाबा महेंद्रनाथ धाम मेहंदार में आस्था का सैलाब उमड़ा। यादव समुदाय सहित सारण और यूपी के बलिया से आए हजारों श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच बाबा का दुग्धाभिषेक किया। पुजारियों के अनुसार दोपहर तक शिवलिंग का अरघा दो दर्जन बार दूध से भरा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
    1
    बाबा     महेंद्रनाथ मंदिर में हजारों ने किया दुग्धाभिषेक

सिसवन (सिवान)सावन के कृष्ण पक्ष एकादशी पर बाबा महेंद्रनाथ धाम मेहंदार में आस्था का सैलाब उमड़ा। यादव समुदाय सहित सारण और यूपी के बलिया से आए हजारों श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच बाबा का दुग्धाभिषेक किया। पुजारियों के अनुसार दोपहर तक शिवलिंग का अरघा दो दर्जन बार दूध से भरा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    12 hrs ago
  • Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain
    1
    Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    14 hrs ago
  • आरा के रामना के nps भारत छोड़ो का नारा गुंजा पैदल मार्च के साथ साथ धरना पे बैठे लोग पाठक जी विष्णु आरा से news bihar 24
    1
    आरा के रामना के nps भारत छोड़ो का नारा गुंजा पैदल मार्च के साथ साथ धरना पे बैठे लोग 
पाठक जी विष्णु आरा से 
news bihar 24
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Classified ads newspaper publisher भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज का बड़ा आह्वान, मथुरा चलें संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज का बड़ा आह्वान! “सावन के बाद मथुरा चलें, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए सनातनी एकजुट हों” 🚩 बिहिया में प्रेसवार्ता कर संतश्री ने किया बड़ा ऐलान। मथुरा को लेकर क्या बोले संतश्री? देखिए पूरा वीडियो… #मथुरा #श्रीकृष्णजन्मभूमि #संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी #बिहिया #सनातन #BiharNews #ViralVideo #TodayShahabadNewsLive247
    1
    संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज का बड़ा आह्वान, मथुरा चलें
संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज का बड़ा आह्वान!
“सावन के बाद मथुरा चलें, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए सनातनी एकजुट हों” 🚩
बिहिया में प्रेसवार्ता कर संतश्री ने किया बड़ा ऐलान।
मथुरा को लेकर क्या बोले संतश्री? देखिए पूरा वीडियो…
#मथुरा #श्रीकृष्णजन्मभूमि #संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी #बिहिया #सनातन #BiharNews #ViralVideo #TodayShahabadNewsLive247
    user_Today shahabad News Live 24×7
    Today shahabad News Live 24×7
    Tour operator जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
    1
    एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।
PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली।
अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूर्व विधायक भाई दिनेश के समर्थकों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का किया भव्य स्वागत देखें -
    1
    पूर्व विधायक भाई दिनेश के समर्थकों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का किया भव्य स्वागत देखें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के लिए सबकुछ समर्पित है..हम यही है, आपके बीच जनता के लिए बिहार के लिए सबकुछ समर्पित है..हम यही है, आपके बीच जनता के लिए
    1
    बिहार के लिए सबकुछ समर्पित है..हम यही है, आपके बीच जनता के लिए
बिहार के लिए सबकुछ समर्पित है..हम यही है, आपके बीच जनता के लिए
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.