logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।

13 hrs ago
user_गंगा24ख़बर
गंगा24ख़बर
Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
    1
    एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।
PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली।
अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain
    1
    Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    12 hrs ago
  • road sikayat ke liye panjwar gav ka road
    1
    road sikayat ke liye 
panjwar gav ka road
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    रघुनाथपुर, सीवान, बिहार•
    8 hrs ago
  • 🌾💦 रजवाहा टूटा, 50 एकड़ धान की फसल जलमग्न! 😱 किसानों में मचा हाहाकार 📍 गड़वार के जनऊपुर में नहर टूटने से किसानों की बढ़ी चिंता गड़वार (बलिया)। क्षेत्र के जनऊपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थान के पास रविवार दोपहर रतसर-सुखपुरा रजवाहा अचानक टूट गया। रजवाहा टूटने से देखते ही देखते करीब 50 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। फसल जलमग्न होने से किसानों के सामने भारी नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। 🌾💧 ग्रामीणों के अनुसार रजवाहा टूटने की जानकारी रात में ही विभागीय कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन दूसरे दिन तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। 🚜 ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा नहर टूटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर टूटे हिस्से को बांधने का प्रयास किया, लेकिन लगातार मिट्टी खिसकने के कारण सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते टूटे स्थान की चौड़ाई दो मीटर से अधिक हो गई और पानी खेतों में फैल गया। 👨‍🌾 किसान गिरीश पाण्डेय, उमाशंकर, सुरेंद्र राम, सुदर्शन राम, उतिल गोड़ और राकेश पांडेय ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इसी स्थान पर रजवाहा बार-बार टूट रहा है, जिससे हर साल सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने स्थायी समाधान की मांग की है। 📢 क्या आपके गांव में भी नहर या रजवाहे की ऐसी समस्या है? हमें कमेंट में बताएं और यह खबर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें। 🔔 बलिया की हर स्थानीय खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को Follow/Subscribe जरूर करें। 🌾 #किसान_समस्या 💧 #रजवाहा_टूटा 🚨 #बलिया_न्यूज 📍 #गड़वार 📰 #BalliaNews 👉 “किसानों की आवाज दबनी नहीं चाहिए—खबर शेयर करें, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक बात पहुंचे।” 🌾📢
    2
    🌾💦 रजवाहा टूटा, 50 एकड़ धान की फसल जलमग्न! 😱 किसानों में मचा हाहाकार
📍 गड़वार के जनऊपुर में नहर टूटने से किसानों की बढ़ी चिंता

गड़वार (बलिया)। क्षेत्र के जनऊपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थान के पास रविवार दोपहर रतसर-सुखपुरा रजवाहा अचानक टूट गया। रजवाहा टूटने से देखते ही देखते करीब 50 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। फसल जलमग्न होने से किसानों के सामने भारी नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। 🌾💧
ग्रामीणों के अनुसार रजवाहा टूटने की जानकारी रात में ही विभागीय कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन दूसरे दिन तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
🚜 ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
नहर टूटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर टूटे हिस्से को बांधने का प्रयास किया, लेकिन लगातार मिट्टी खिसकने के कारण सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते टूटे स्थान की चौड़ाई दो मीटर से अधिक हो गई और पानी खेतों में फैल गया।
👨‍🌾 किसान गिरीश पाण्डेय, उमाशंकर, सुरेंद्र राम, सुदर्शन राम, उतिल गोड़ और राकेश पांडेय ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इसी स्थान पर रजवाहा बार-बार टूट रहा है, जिससे हर साल सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
📢 क्या आपके गांव में भी नहर या रजवाहे की ऐसी समस्या है? हमें कमेंट में बताएं और यह खबर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
🔔 बलिया की हर स्थानीय खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को Follow/Subscribe जरूर करें।
🌾 #किसान_समस्या
💧 #रजवाहा_टूटा
🚨 #बलिया_न्यूज
📍 #गड़वार
📰 #BalliaNews
👉  “किसानों की आवाज दबनी नहीं चाहिए—खबर शेयर करें, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक बात पहुंचे।” 🌾📢
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • शिवरामपुर तेलिया टोला में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे बलिया। विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार 9 अगस्त को मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति द्वारा ग्राम सभा शिवरामपुर, तेलिया टोला में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को राष्ट्रीय गीतों की किताबें, राष्ट्रीय ध्वज, बिल्ला और तिरंगा पट्टा वितरित कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान “गांधी जी अमर रहें”, “जवाहरलाल नेहरू अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “जय भारत” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के “अंग्रेजों भारत छोड़ो” के आह्वान और स्वतंत्रता आंदोलन के महान बलिदानियों को भी याद किया गया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सोशल वर्कर जाकिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर शिवानी पटेल, अंशु पटेल, संगम, मनीषा, शिवम, अदीब खान, नैना, सत्यम, माही, रिया, कृति, अफजल, अरबाज, आमिर, श्याम जी, खुशी और प्रिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे। 📲 आपके गांव या क्षेत्र में भी हुआ कोई खास सामाजिक, सांस्कृतिक या देशभक्ति कार्यक्रम? खबर और फोटो हमारे साथ साझा करें।
    1
    शिवरामपुर तेलिया टोला में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
बलिया। विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार 9 अगस्त को मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति द्वारा ग्राम सभा शिवरामपुर, तेलिया टोला में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को राष्ट्रीय गीतों की किताबें, राष्ट्रीय ध्वज, बिल्ला और तिरंगा पट्टा वितरित कर प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान “गांधी जी अमर रहें”, “जवाहरलाल नेहरू अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “जय भारत” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के “अंग्रेजों भारत छोड़ो” के आह्वान और स्वतंत्रता आंदोलन के महान बलिदानियों को भी याद किया गया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सोशल वर्कर जाकिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर शिवानी पटेल, अंशु पटेल, संगम, मनीषा, शिवम, अदीब खान, नैना, सत्यम, माही, रिया, कृति, अफजल, अरबाज, आमिर, श्याम जी, खुशी और प्रिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।
📲 आपके गांव या क्षेत्र में भी हुआ कोई खास सामाजिक, सांस्कृतिक या देशभक्ति कार्यक्रम? खबर और फोटो हमारे साथ साझा करें।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में हजारों ने किया दुग्धाभिषेक सिसवन (सिवान)सावन के कृष्ण पक्ष एकादशी पर बाबा महेंद्रनाथ धाम मेहंदार में आस्था का सैलाब उमड़ा। यादव समुदाय सहित सारण और यूपी के बलिया से आए हजारों श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच बाबा का दुग्धाभिषेक किया। पुजारियों के अनुसार दोपहर तक शिवलिंग का अरघा दो दर्जन बार दूध से भरा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
    1
    बाबा     महेंद्रनाथ मंदिर में हजारों ने किया दुग्धाभिषेक

सिसवन (सिवान)सावन के कृष्ण पक्ष एकादशी पर बाबा महेंद्रनाथ धाम मेहंदार में आस्था का सैलाब उमड़ा। यादव समुदाय सहित सारण और यूपी के बलिया से आए हजारों श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच बाबा का दुग्धाभिषेक किया। पुजारियों के अनुसार दोपहर तक शिवलिंग का अरघा दो दर्जन बार दूध से भरा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    11 hrs ago
  • बलिया में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह; डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने कही बड़ी बात 📍 बलिया बलिया नगर के कदम चौराहा स्थित गणिनाथ मंदिर के सामने एक लॉज में रविवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद बलिया की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद ने की, जबकि संचालन चंद्रहास नंद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद श्रेया कुमारी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार, अनीस कुमार, वैभव कुमार, प्रियांसु कुमार, प्रिन्स कुमार, विवेक कुमार, प्रीति शर्मा, श्रुति कुमारी, कशिश कुमारी, रवी ठाकुर सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुमन नंदा, ई. अशोक कुमार नंद, एडवोकेट निर्मल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🎤 अब सुनिए डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने मेधावी छात्रों और शिक्षा को लेकर क्या कुछ कहा... आपको क्या लगता है—ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    बलिया में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह; डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने कही बड़ी बात
📍 बलिया
बलिया नगर के कदम चौराहा स्थित गणिनाथ मंदिर के सामने एक लॉज में रविवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद बलिया की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद ने की, जबकि संचालन चंद्रहास नंद ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद श्रेया कुमारी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की।
समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार, अनीस कुमार, वैभव कुमार, प्रियांसु कुमार, प्रिन्स कुमार, विवेक कुमार, प्रीति शर्मा, श्रुति कुमारी, कशिश कुमारी, रवी ठाकुर सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुमन नंदा, ई. अशोक कुमार नंद, एडवोकेट निर्मल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🎤 अब सुनिए डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने मेधावी छात्रों और शिक्षा को लेकर क्या कुछ कहा...
आपको क्या लगता है—ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी नीचे प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी नीचे बड़हरिया: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी को मनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी बहुआरा गांव का रहने वाला है। प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराजगी के बाद युवती उसे मनाने के लिए टावर पर चढ़ गई। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार युवती दोपहर के समय टावर से नीचे उतर आई। युवती के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, युवती आखिर किस वजह से टावर पर चढ़ी थी और प्रेमी के बीच विवाद का वास्तविक कारण क्या था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
    1
    प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी नीचे





प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी नीचे
बड़हरिया: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी को मनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी बहुआरा गांव का रहने वाला है। प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराजगी के बाद युवती उसे मनाने के लिए टावर पर चढ़ गई। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार युवती दोपहर के समय टावर से नीचे उतर आई।
युवती के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, युवती आखिर किस वजह से टावर पर चढ़ी थी और प्रेमी के बीच विवाद का वास्तविक कारण क्या था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
    user_लहर न्यूज़
    लहर न्यूज़
    Local News Reporter सिवान, सीवान, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.