एडीओ पंचायत का दावा“स्पेशल क्लोज जिला स्तर से होता है” • शिकायतकर्ताओं का आरोप—“निस्तारण सिर्फ ब्लॉक तक सीमित बसखारी ब्लॉक में शिकायतों पर ‘स्पेशल क्लोज’ का खेल? एडीओ पंचायत और विभाग आमने-सामने एडीओ बोले—“हमारे यहां से नहीं होता स्पेशल क्लोज”, शिकायतकर्ताओं का आरोप—“ऑफिस तक ही सीमित निस्तारण, 4 महीने से जांच अधूरी” बसखारी/अंबेडकरनगर। विकासखंड बसखारी में शिकायत निस्तारण को लेकर अब प्रशासनिक दावे और जमीनी हकीकत आमने-सामने नजर आ रही है। एडीओ पंचायत का कहना है कि IGRS पर ‘स्पेशल क्लोज’ उनके कार्यालय से नहीं बल्कि जिला स्तर यानी डीपीआरओ ऑफिस से किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चाहे शिकायत लिखित हो, IGRS के माध्यम से हो या सामूहिक—ज्यादातर मामलों का निस्तारण सिर्फ एडीओ पंचायत कार्यालय तक सीमित रह जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार “जिला स्तरीय जांच” का हवाला दिया जाता है, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं होती, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। IGRS को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शिकायतों को “स्पेशल क्लोज” कर दिया जाता है, जिससे शिकायतकर्ता को फीडबैक देने का मौका नहीं मिलता, जबकि शासन स्तर पर पारदर्शिता और फीडबैक अनिवार्य बताया गया है। कुछ लोगों ने इसे सीधे तौर पर शिकायतकर्ताओं को भ्रमित करने और समस्याओं को दबाने की कोशिश बताया है। वहीं एडीओ पंचायत के बयान के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी—ब्लॉक या जिला? • एडीओ पंचायत का दावा“स्पेशल क्लोज जिला स्तर से होता है” • शिकायतकर्ताओं का आरोप—“निस्तारण सिर्फ ब्लॉक तक सीमित” • 4 महीने बाद भी जांच अधूरी • IGRS में फीडबैक का विकल्प नहीं मिल रहा बसखारी ब्लॉक में शिकायत निस्तारण अब गंभीर विवाद बनता जा रहा है। ब्लॉक और जिला स्तर के दावों के बीच फंसे शिकायतकर्ताओं को अब निष्पक्ष और समयबद्ध जांच का इंतजार है।

- अंबेडकरनगर में बढ़ती गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगे। IMD के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।1
- *अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर पलई रामनगर के पास ऑटो और बाइक में हुई जोरदार टक्कर ,, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- बसखारी रोड पर जलजीवन मिशन गोदाम में लगी भीषण आग1
- Post by Bp News Hanswar1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर - बसखारी मार्ग पर स्थित जल जीवन मिशन के गोदाम में भीषण आग लगी जिसमें पाइप और केवल जल करके राख में तब्दील हो गया ।1
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कादीपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पड़ेला स्कूल से लेकर कादीपुर चौराहे पर पटेल चौक से लेकर पुरानी बाजार से होकर सुल्तानपुर रोड से कादीपुर चौराहा पटेल चौक से होते हुए पड़ेला स्कूल में समापन हुआ। इसके उपरांत भव्य सात फिट लंबी भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा नील कंठ महाकालेश्वर मंदिर धाम पर किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम , दिलीप चौधरी ब्लॉक प्रमुख,विपिन तिवारी,मदन तिवारी शौनक मिश्र ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर के साथ साथ अनेकानेक लोगों की उपस्थिति रही।2
- Post by BALRAM1
- अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नौतरिया बाईपास के पास रविवार दोपहर एक पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम जल जीवन मिशन के तहत रखा गया था, जिसमें भारी मात्रा में पाइप मौजूद थीं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी ईओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें #AmbedkarNagar #FireNews #UPNews #BreakingNews #Akbarpur #HindiNews #UP45News1