Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर क्षेत्र के गांव गांवसोयली मैं हेलीकॉप्टर से बारात आई
सचिन
रायपुर क्षेत्र के गांव गांवसोयली मैं हेलीकॉप्टर से बारात आई
More news from राजस्थान and nearby areas
- बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर डिस्कॉम की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान डिस्कॉम टीम ने अमजार और कुकड़ा की ढाणी गांव में विशेष अभियान चलाकर कटे हुए बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान आंकड़े डालकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के करीब 20 से 25 कनेक्शन हटवाए गए और मौके से अवैध तार भी जब्त किए गए। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता श्याम मोहन और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं टीम की कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। डिस्कॉम अधिकारियों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है और जिनकी वीसीआर लंबित है, उन्हें 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर बकाया राशि जमा कराने की समझाइश दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी गांवों में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- गरोठ क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा लोया में युवक रोहित सेन के साथ हुई मारपीट के बाद सेन समाज में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में समाजजन गरोठ के सत्यनारायण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालकर गरोठ थाने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने आरोपी सरपंच सत्यनारायण पाटीदार और उसके पुत्र पंकज पाटीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर कालाखेत में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग घायल वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों के संचालक अस्पताल में भर्ती मंदसौर शहर के कालाखेत क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल ज्वेलर्स और डलवानी बाजार के संचालकों के बीच यह विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वहां वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस दौरान एक वाहन को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई थी। बताया जाता है कि डलवानी बाजार के संचालक की ओर से अनमोल ज्वेलर्स पक्ष को मोटरसाइकिल ठीक कराने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में डलवानी बाजार के संचालक हनी डलवानी और शंकर डलवानी घायल हुए हैं। वहीं अनमोल ज्वेलर्स के संचालक अक्षत और राजेश को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की तफ़्तीश में जुटी है।1
- Post by News A2Z1
- नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण – थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा आवेदक नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़ लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है तथा वह वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये। आरोपी पीड़ितों को कई बार भोपाल के वल्लभ भवन लेकर जाता था और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये गये। बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना– विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। lमहंगे शौक व लग्ज़री लाइफ के लिए करता था ठगी – विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था। पुलिस कार्यवाही – मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्ती / बरामदगी– पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया – नगद राशि **90,000 रुपये ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया। अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये, ज्वैलरी के बिल, आरोपी द्वारा ठगी के पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान – 02 ए.सी.,02 एलईडी टीवी, 01 वाशिंग मशीन,01 कुलर, 01 फ्रिज। उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था। पुलिस की अपील – जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है। जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।10
- Post by पत्रकार आयुष गुप्ता1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला पीली मिट्टी खोदते समय मिट्टी के ढेर में दब गई। अंतरी बाई (35 वर्ष), जो श्यामलाल मैहर की पत्नी हैं, दक्षा पूजन के लिए मिट्टी निकालने गई थीं, तभी अचानक टीला खिसक गया। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला को कोई चोट नहीं आई। उस महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाई और महिला को बाहर निकाला। बचाव के बाद अंतरी बाई को गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, महिला होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से महिला की जान बचाई जा सकी। ऐसे हादसे अक्सर तब होते हैं जब लोग घरेलू उपयोग या पूजा-पाठ के लिए पीली मिट्टी खोदते समय ढीली मिट्टी के टीले के ढहने का शिकार हो जाते हैं।1