logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झुंझुनूं पुलिस का विशेष अभियान: 307 स्थानों पर दबिश, 51 संदिग्ध डिटेन, अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार झुंझुनूं, जिले में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष एक दिवसीय अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन में 4 अप्रैल 2026 को पूरे झुंझुनूं जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 56 पुलिस टीमों के 243 पुलिसकर्मियों ने चिन्हित 307 स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 51 संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया गया, जबकि 16 सक्रिय अपराधियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। साथ ही 2 वांछित गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा गया। पुलिस थाना बगड़ द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी सत्यवीर सिंह निवासी भडून्दा खुर्द को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस थाना गोठड़ा में आरएनसी एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। अभियान के दौरान 49 व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर उनके डोजियर भी तैयार किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना तथा संभावित अपराधों एवं गैंगवार की घटनाओं को रोकना है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है।

7 hrs ago
user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
Jjn good news ( Rakesh Agrawal
Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
7 hrs ago

झुंझुनूं पुलिस का विशेष अभियान: 307 स्थानों पर दबिश, 51 संदिग्ध डिटेन, अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार झुंझुनूं, जिले में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष एक दिवसीय अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन में 4 अप्रैल 2026 को पूरे झुंझुनूं जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 56 पुलिस टीमों के 243 पुलिसकर्मियों ने चिन्हित 307 स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 51 संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया गया, जबकि 16 सक्रिय अपराधियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। साथ ही 2 वांछित गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा गया। पुलिस थाना बगड़ द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी सत्यवीर सिंह निवासी भडून्दा खुर्द को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस थाना गोठड़ा में आरएनसी एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। अभियान के दौरान 49 व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर उनके डोजियर भी तैयार किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना तथा संभावित अपराधों एवं गैंगवार की घटनाओं को रोकना है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनू जिले के पुलिस थाना सूरजगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे गांजा सप्लाई के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना सूरजगढ़ के थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2024 को थाना पिलानी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान आरोपी सोहिल अली निवासी सुल्ताना को ग्राम देवरोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो अवैध गांजा तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। इस संबंध में थाना पिलानी में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी आगे की जांच थाना सूरजगढ़ द्वारा की जा रही थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सोहिल अली ने बताया कि वह गांजा मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल से खरीदकर सप्लाई करता था। इसके बाद मुख्य सप्लायर मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल की तलाश शुरू की गई, जो पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसे जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल (33) निवासी वार्ड नंबर 8, सुल्ताना थाना सुल्ताना का रहने वाला है। कार्रवाई में पुलिस थाना सूरजगढ़ की टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    झुंझुनू जिले के पुलिस थाना सूरजगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे गांजा सप्लाई के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना सूरजगढ़ के थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2024 को थाना पिलानी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान आरोपी सोहिल अली निवासी सुल्ताना को ग्राम देवरोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो अवैध गांजा तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। इस संबंध में थाना पिलानी में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी आगे की जांच थाना सूरजगढ़ द्वारा की जा रही थी।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सोहिल अली ने बताया कि वह गांजा मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल से खरीदकर सप्लाई करता था। इसके बाद मुख्य सप्लायर मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल की तलाश शुरू की गई, जो पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसे जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल (33) निवासी वार्ड नंबर 8, सुल्ताना थाना सुल्ताना का रहने वाला है। कार्रवाई में पुलिस थाना सूरजगढ़ की टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 min ago
  • झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र के कोलिंडा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय सबीना उर्फ सोनू पुत्री सलेमुद्दीन का निकाह करीब ढाई वर्ष पहले कोलिंडा निवासी इकरार खान के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतका का पति इकरार खान भारतीय सेना की 16 ग्रेनेडियर्स यूनिट में तैनात है और हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलसीसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब 10 बजजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
    1
    झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र के कोलिंडा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय सबीना उर्फ सोनू पुत्री सलेमुद्दीन का निकाह करीब ढाई वर्ष पहले कोलिंडा निवासी इकरार खान के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
बताया जा रहा है कि मृतका का पति इकरार खान भारतीय सेना की 16 ग्रेनेडियर्स यूनिट में तैनात है और हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलसीसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब 10 बजजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सांसद धर्मवीर सिंह जी आदर्श प्ले स्कूल में बच्चों के एक कार्यक्रम से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए बोले बच्चों मोबाइल दूर रखना ही असल विकास हैं
    1
    सांसद धर्मवीर सिंह जी आदर्श प्ले स्कूल में  बच्चों के एक कार्यक्रम से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए बोले बच्चों मोबाइल दूर रखना ही असल विकास हैं
    user_Jagdish Jailwal
    Jagdish Jailwal
    लोहारू, भिवानी, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    22 min ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    2 hrs ago
  • Post by शादी राम
    1
    Post by शादी राम
    user_शादी राम
    शादी राम
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास है, भोजन का सहयोग देकर पुण्य के भागी बने : के के गुप्ता, गौ ग्रास वाहन का लोकार्पण किया, शहर में घूम कर एकत्र किया जाएगा गाय के लिए रोटी एवं पक्षियों के लिए दाना, डूंगरपुर। स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश ब्रांड एंबेसडर और पूर्व सभापति श्री के के गुप्ता की प्रेरणा से और रोटी बैंक के तत्वाधान में डूंगरपुर नगर में घूम कर गौ माता और पक्षियों के लिए दाना, चारा, भोजन आदि एकत्र करने हेतु एक गौ ग्रास वाहन का लोकार्पण किया गया। पं. गीतेश पंड्या द्वारा वाहन का पूजन किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि गौ माता में 33 हजार देवी देवताओं का वास होता है और गाय के लिए भोजन का सहयोग देकर हम पुण्य के भागीदार बन सकते हैं पिछले 8 सालों से रोटी बैंक निरंतर गरीब को निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है तथा कॉविड जैसी महामारी में रोटी बैंक ने निरंतर सेवाएं देकर आमजन को भोजन उपलब्ध कराया जाता है जहां पर आज भी ₹3100 में रोटी बैंक में जमा करा उस दिन का भोजन उस व्यक्ति के नाम से भी भोजन कराया जाता है उसी के निमित्त यह प्रयास किया जा रहा है कि हर व्यक्ति धर्म के नाम रोटी एवं पक्षियों के लिए दाना निकाले जिसे घर-घर जाकर एकत्रित किया जाएगा यह सेवा शहर के लोगों द्वारा पुण्य कमाने के लिए प्रारंभ की गई है आप सभी इसमें बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करें। इस वाहन में गौ माता के लिए हरा चारा, ताजा सब्जियां और रोटियां और पक्षियों के लिए दाना का सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर यह गौ ग्रास वाहन आजाद नगर का आंशिक भाग, सिंधी कॉलोनी, बैंकर्स स्ट्रीट, ब्रह्मस्थली कॉलोनी, प्रताप नगर का आंशिक भाग, पत्रकार कॉलोनी, शिवाजी नगर और शास्त्री कॉलोनी होते हुए भंडारिया क्षेत्र में स्थित गौशाला पहुंचेगा। इसके पश्चात आने वाले समय में वाहनों की संख्या में वृद्धि की जाएगी जो पूरे डूंगरपुर नगर में भ्रमण करेगा और गौ माता के लिए भोजन संग्रहण किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी रमेश वरियानी, प्रभु लाल पटेल, मुकेश श्रीमाल, प्रवीण श्रीमाल, चिराग व्यास, विजय जोशी, अमित टेलर आदि उपस्थित रहे।
    1
    गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास है, भोजन का सहयोग देकर पुण्य के भागी बने : के के गुप्ता,
गौ ग्रास वाहन का लोकार्पण किया, शहर में घूम कर एकत्र किया जाएगा गाय के लिए रोटी एवं पक्षियों के लिए दाना,
डूंगरपुर। स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश ब्रांड एंबेसडर और पूर्व सभापति श्री के के गुप्ता की प्रेरणा से और रोटी बैंक के तत्वाधान में डूंगरपुर नगर में घूम कर गौ माता और पक्षियों के लिए दाना, चारा, भोजन आदि एकत्र करने हेतु एक गौ ग्रास वाहन का लोकार्पण किया गया। पं. गीतेश पंड्या द्वारा वाहन का पूजन किया गया।
श्री गुप्ता ने बताया कि गौ माता में 33 हजार देवी देवताओं का वास होता है और गाय के लिए भोजन का सहयोग देकर हम पुण्य के भागीदार बन सकते हैं पिछले 8 सालों से रोटी बैंक निरंतर गरीब को निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है तथा कॉविड जैसी महामारी में रोटी बैंक ने निरंतर सेवाएं देकर आमजन को भोजन उपलब्ध कराया जाता है जहां पर आज भी ₹3100 में रोटी बैंक में जमा करा उस दिन का भोजन उस व्यक्ति के नाम से भी भोजन कराया जाता है उसी के निमित्त  यह प्रयास किया जा रहा है कि हर व्यक्ति धर्म के नाम रोटी एवं पक्षियों के लिए दाना निकाले जिसे घर-घर जाकर एकत्रित किया जाएगा यह सेवा शहर के लोगों द्वारा पुण्य कमाने के लिए प्रारंभ की गई है आप सभी इसमें बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करें। इस वाहन में गौ माता के लिए हरा चारा, ताजा सब्जियां और रोटियां और पक्षियों के लिए दाना का सहयोग दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर यह गौ ग्रास वाहन आजाद नगर का आंशिक भाग, सिंधी कॉलोनी, बैंकर्स स्ट्रीट, ब्रह्मस्थली कॉलोनी, प्रताप नगर का आंशिक भाग, पत्रकार कॉलोनी, शिवाजी नगर और शास्त्री कॉलोनी होते हुए भंडारिया क्षेत्र में स्थित गौशाला पहुंचेगा। इसके पश्चात आने वाले समय में वाहनों की संख्या में वृद्धि की जाएगी जो पूरे डूंगरपुर नगर में भ्रमण करेगा और गौ माता के लिए भोजन संग्रहण किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी रमेश वरियानी, प्रभु लाल पटेल, मुकेश श्रीमाल, प्रवीण श्रीमाल, चिराग व्यास, विजय जोशी, अमित टेलर आदि उपस्थित रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.