Shuru
Apke Nagar Ki App…
पनवाड़ी विकास खंड में आज उस वक्त हलचल मच गई जब बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एकजुट होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
पनवाड़ी विकास खंड में आज उस वक्त हलचल मच गई जब बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एकजुट होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवगनपुरा में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, बस्ती से हटाने की मांग तेज रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी से सटे ग्राम पंचायत देवगनपुरा में स्थित देसी शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बस्ती के बेहद नजदीक संचालित इस ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके के कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि शराबखोरी ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। भारत अहिरवार ने बताया कि “दारू की वजह से हमारा लड़का खत्म हो गया, और उसकी की बहू घर छोड़कर चली गई। ठेका पास होने से आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।” ग्रामीणों के अनुसार, ब्लॉक बाईपास के आगे देवगनपुरा बस्ती के बिल्कुल पास स्थित यह ठेका घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा है, जहां आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है और पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेके से लगभग 200 मीटर की दूरी पर जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थित हैं, जबकि करीब 500 मीटर दूर नेहरू इंटर कॉलेज है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को स्कूल आते-जाते समय असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने इसे बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेका नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरजीएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आसपास किसी मंदिर या घनी बस्ती की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है, जबकि महिलाओं ने साफ कर दिया है कि ठेका हटने तक उनका विरोध जारी रहेगा।1
- हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है ¹ ²। report-Nirdosh Rajpoot1
- विजय के ड्राइवर का बेटा जीत की ओर! TVK ने चुनाव में मचाया बड़ा उलटफेर | Tamil Nadu Election 20261
- टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा निवासी 4 साल 6 माह के कबीर पिता संतोष अहिरवार ने आज 04 मई दोपहर करीब 4 बजे खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे की आहार नली में फंस गया, जिससे वह रोने लगा।परिजनों ने जब बच्चे से कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सिक्का निगल लिया है। घबराए परिजन तत्काल निजी वाहन से उसे नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले। अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर बद्री पटेल ने तत्परता दिखाते हुए कैथेटर पद्धति से मात्र 5 मिनट में बिना ऑपरेशन के बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल दिया।परिजनों के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और इसी दौरान उसने सिक्के को मुंह में डाल लिया, जो निगल गया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।1
- मौदहा/हमीरपुर। सोमवार को नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए अवैध मोरम से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव के पास पकड़ लिया। ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर का चालक रोहित पुत्र सरदार निवासी अछरौड़ (बांदा) बताया गया है, जबकि वाहन मालिक ज्ञान सिंह निवासी अछरौड़ है। क्षेत्र में लंबे समय से केन नदी के विभिन्न घाटों से बिना रॉयल्टी मोरम खनन का खेल जारी है, जिस पर प्रशासन की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- आँधी तूफ़ान आने से झोपड़ी गिरी1
- छत से एंट्री, ताले तोड़कर नगदी सहित 22 लाख के माल पर हाथ साफ1
- छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदुआ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत पर पेड़ की कटाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई।मृतक प्रेमचंद्र कुशवाहा (32 वर्ष) पिता हल्के कुशवाहा निवासी बदुआ, आज 04 मई दोपहर करीब 1:30 बजे अपने खेत में पेड़ काट रहे थे। परिजनों के अनुसार पेड़ कटने के बाद पास में लगी बिजली की तार युवक के पैर में फंस गई, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।खेत पर मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनुरुद्ध चतुर्वेदी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।1
- मौदहा (हमीरपुर)। सिजनौडा के पास बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम घटकना निवासी शिरोमणि सिंह (45), उनकी पत्नी रोशनी (40) और दो वर्षीय बेटा ऋषि बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी को गंभीर चोटें आई हैं।1