Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या। अयोध्या में बिक रहा फॉर्चून रिफाइंड का डुप्लीकेट तेल, फॉर्चून रिफाइंड के सेल्स मैनेजर ने पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने वजीरगंज के फॉर्चून रिफाइंड के गोदाम पर मारा छापा, लगभग 500 पेटी से अधिक डुप्लीकेट फॉर्चून रिफाइंड बरामद। जैसा कि रिफाइंड की मार्केट में सबसे बड़ा नाम फॉरच्यून का है। सोचिए, नक्कालों ने इस ब्रांड का भी नकली रिफाइंड बना लिया। कि असली–नकली पैकिंग में आप कोई फर्क नहीं कर सकते। इसलिए सावधान आपके बेहद के साथ हो रहा है बड़ा खिलवाड़।
अयोध्या वार्ता
अयोध्या। अयोध्या में बिक रहा फॉर्चून रिफाइंड का डुप्लीकेट तेल, फॉर्चून रिफाइंड के सेल्स मैनेजर ने पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने वजीरगंज के फॉर्चून रिफाइंड के गोदाम पर मारा छापा, लगभग 500 पेटी से अधिक डुप्लीकेट फॉर्चून रिफाइंड बरामद। जैसा कि रिफाइंड की मार्केट में सबसे बड़ा नाम फॉरच्यून का है। सोचिए, नक्कालों ने इस ब्रांड का भी नकली रिफाइंड बना लिया। कि असली–नकली पैकिंग में आप कोई फर्क नहीं कर सकते। इसलिए सावधान आपके बेहद के साथ हो रहा है बड़ा खिलवाड़।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेफ्टी टैंक में गिरने से दो युवक गंभीर, रेस्क्यू के बाद हायर सेंटर रेफर अयोध्या। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हैदरगंज मोहल्ले में बड़ा हादसा हो गया। सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह टैंक के अंदर गिर गया। उसे बचाने के लिए उतरा दूसरा युवक भी जहरीली गैस और फिसलन के कारण उसी टैंक में फंस गया। मोहल्ले वालों ने दोनों को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर—मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर—रेफर कर दिया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी और नगर कोतवाल अश्वनी पांडे मौजूद रहे।2
- अयोध्या। अयोध्या में बिक रहा फॉर्चून रिफाइंड का डुप्लीकेट तेल, फॉर्चून रिफाइंड के सेल्स मैनेजर ने पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने वजीरगंज के फॉर्चून रिफाइंड के गोदाम पर मारा छापा, लगभग 500 पेटी से अधिक डुप्लीकेट फॉर्चून रिफाइंड बरामद। जैसा कि रिफाइंड की मार्केट में सबसे बड़ा नाम फॉरच्यून का है। सोचिए, नक्कालों ने इस ब्रांड का भी नकली रिफाइंड बना लिया। कि असली–नकली पैकिंग में आप कोई फर्क नहीं कर सकते। इसलिए सावधान आपके बेहद के साथ हो रहा है बड़ा खिलवाड़।1
- फर्जी उम्र, फर्जी जॉब कार्ड, करोड़ों का खेल! सिंघनी का ‘20 साल का प्रधान’ सवालों के घेरे में, कार्रवाई शून्य1
- रुदौली सीएचसी विवाद: पत्रकार को फंसाने की साजिश के आरोप, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप खबरें प्रकाशित होने के बाद लगातार प्रयास किए जाने के दावे अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा में है। एक पत्रकार को कथित रूप से साजिश के तहत फंसाने के आरोप सामने आए हैं। इस बीच सामने आए एक वायरल ऑडियो ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह ऑडियो मार्च 2026 का बताया जा रहा है। इसमें एक नर्स अपने परिजनों से बातचीत के दौरान दबाव और आंतरिक हालात को लेकर गंभीर बातें करती सुनाई दे रही है। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में सीएचसी रुदौली की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी का नाम चर्चा में है। आरोप है कि खबरें प्रकाशित होने के बाद पत्रकार को फंसाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। यह भी कहा जा रहा है कि उनके कार्यकाल में पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। हाल के एक प्रकरण में, एक संविदा एएनएम द्वारा कथित उत्पीड़न से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात सामने आई थी, जिसमें प्रारंभिक जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने की चर्चा है। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उसने पूर्व में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को रुदौली कोतवाली में अधीक्षक की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसे वह सुनियोजित कार्रवाई बता रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज बताई जा रही है, हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी। सभी आरोप संबंधित पक्षों के दावों पर आधारित हैं और मामला जांच के अधीन है।)1
- अयोध्या जिले के नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा रामनगरी में रामलला के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होकर बोले, रामनगरी में कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव की बात है।अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय ख्याति की नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर दिया। देश-विदेश से आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।जनपद में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर बल दिया।सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर टीम भावना से काम करने की बात कही। जनता की समस्याओं की सुनवाई और त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया।1
- भदार (अयोध्या): रिपोर्ट, दुर्गा सिंह तारुन थाना क्षेत्र के भदार खुर्द अंतर्गत दुबे का पूरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचाई। इस अग्निकांड में एक पशुपालक की दो भैंसों की जलकर मौत हो गई, जबकि भूसौले में रखा भारी मात्रा में अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय कुमार प्रजापति के भूसौले में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भूसौले के अंदर दो भैंसें बंधी हुई थीं और वहीं पास में करीब 10 क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, भारी मात्रा में भूसा, उपले और लकड़ियां रखी थीं। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, अथक प्रयासों के बावजूद खूंटे से बंधी भैंसों को बचाया नहीं जा सका और उनकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और अवशेष बची आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम, पुलिस कर्मी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। इस दौरान समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सुजीत यादव, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप फैजाबादी, पूर्व प्रधान राम भारत यादव और ग्राम प्रधान वेद राम निषाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।2
- welcome1
- अज्ञात कारणों से लगी आग में दो भैंसों समेत लाखों का सामान खाक। अयोध्या। जनपद अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र के भदार खुर्द अंतर्गत दुबे का पूरा गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचाई। इस अग्निकांड में एक पशुपालक की दो भैंसों की जलकर मौत हो गई, जबकि भूसौले में रखा भारी मात्रा में अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय कुमार प्रजापति के भूसौले में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भूसौले के अंदर दो भैंसें बंधी हुई थीं और वहीं पास में करीब 10 क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, भारी मात्रा में भूसा, उपले और लकड़ियां रखी थीं। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, अथक प्रयासों के बावजूद खूंटे से बंधी भैंसों को बचाया नहीं जा सका और उनकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और अवशेष बची आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम, पुलिस कर्मी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। इस दौरान समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सुजीत यादव, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप फैजाबादी, पूर्व प्रधान राम भारत यादव और ग्राम प्रधान वेद राम निषाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।2