Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ : दो शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढस आजमगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे और भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद डिप्टी सीएम अवधेश कुमार मौर्य के आवास पहुंचे। उनके पिता राम समुझ मौर्य के निधन पर उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दोनों परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
Arun Pandey
आजमगढ़ : दो शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढस आजमगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे और भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद डिप्टी सीएम अवधेश कुमार मौर्य के आवास पहुंचे। उनके पिता राम समुझ मौर्य के निधन पर उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दोनों परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ : पंचायत सहायकों की मांगों पर बड़ा ऐलान, डीबीटी से मिलेगा मानदेय ₹6 हजार से ₹9 हजार करने का प्रस्ताव सीएम को भेजने की तैयारी हटाने का अधिकार डीएम को, मातृत्व अवकाश और मुकदमे वापसी की घोषणा; आजमगढ़/लखनऊ। पंचायत सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में पंचायत सहायकों को कई बड़ी राहत देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि अब पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए किया जाएगा। पंचायत सहायकों को रखने और हटाने का अंतिम अधिकार जिलाधिकारी के पास रहेगा। महिला पंचायत सहायकों को नियमानुसार मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा धरना-प्रदर्शन में शामिल पंचायत सहायकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर समाप्त किए जाएंगे। फैसलों का प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत करते हुए मंत्री का आभार जताया।1
- अब मोबाइल से UPI पेमेंट करने पर लगेगा टैक्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने लगाया 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 20 रुपये से लेकर 300 तक का टैक्स। दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साफ किया है कि यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। अगर आप भी रोजाना सामान खरीदने या पेमेंट करने के लिए फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (PSS) एक्ट 2007' में बदलाव करते हुए 2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यानी किसी दुकानदार या व्यापारी को किए जाने वाले UPI ट्रांसफर पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने को मंजूरी दे दी है।1
- आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, चेन बरामद...आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व पर पूजा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ कर चोरी की चेन बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को तीज के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और तलाशी में चेन बरामद हुई।इस मामले में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 233/2026 धारा 304/317(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़ी गई अभियुक्ता की पहचान रीमा कुमारी पत्नी बीनो निवासी बसखरी, जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। उसे उ0नि0 संतोष कुमार पाठक की टीम ने 14 सितंबर रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।1
- श्री राम जानकी मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन लोगों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण आजमगढ़ जिले के ईश्वरपुर पवनी बाजार में श्री कृष्ण बरही के अवसर पर जहां भंडाररे का आयोजन किया गया दूर-दूर से आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया हर वर्ष इसी बात भंडारे का आयोजन किया जाता है इस मौके पर देवी प्रसाद बरनवाल अंकुर गुप्ता, विनोद सेठ, रामचंद्र यादव,गुडलक सिंह1
- "अखिलेश को शिवपाल पर भरोसा ही नहीं!" - ओमप्रकाश राजभर.1
- "अखिलेश को शिवपाल पर भरोसा ही नहीं!" - ओमप्रकाश राजभर #OPRajbhar #ShivpalYadav #AkhileshYadav #LohiaTrust #UPPolitics #SamajwadiParty #OmPrakashRajbhar #BreakingNewsUP #HindiNews #UttarPradesh #YogiCabinet #SBSP #ChachaBhatija #NewsUpdateUPUK #UPPoliticalWar1
- ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- “मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं” भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में बताए जा रहे बयान के जवाब में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा पर तीखी टिप्पणी की। ओवैसी ने कहा—“माई के लाल हो तो गिराओ मिसाइल… मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं।” इस वीडियो में दोनों नेताओं के कथित बयानों को संदर्भ सहित दिखाया गया है। संबंधित बयान और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हो सकी है।#Owaisi #AsaduddinOwaisi #RameshwarSharma #PoliticalNews #PoliticalStatement #ViralVideo #ViralNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #MadhyaPradesh #Bhopal #AIMIM #BJP #NewsUpdate #BreakingNews #VandeTimes1
- आजमगढ़ : कटोही ग्राम पंचायत में कोटे के प्रस्ताव पर घमासान, अधिकारी पर रिश्तेदार के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने नामित अधिकारी एडीओआरडी कृष्ण कुमार उपाध्याय पर कथित रूप से अपने रिश्तेदार के पक्ष में प्रस्ताव कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के साथ पुलिस सुरक्षा में खुली बैठक कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक कोटे की दुकान निरस्त होने के बाद नए सिरे से ग्रामसभा की खुली बैठक होनी थी। 27 अगस्त को कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित हुई थी। दो सितंबर को प्रस्तावित बैठक में प्रत्याशी सोनी तिवारी के ससुर शिव प्रकाश तिवारी पर बाहरी लोगों के साथ पहुंचकर हंगामा करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर डंडा छीनने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद खड़ा कर ग्रामीणों को हटाने और बाद में अपने पक्ष में प्रस्ताव कराने की कोशिश की गई। विरोध बढ़ने पर बैठक स्थगित कर दी गई। ग्रामीणों ने अधिकारी और प्रत्याशी के बीच रिश्तेदारी का दावा करते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही शिव प्रकाश तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगली बैठक किसी अन्य अधिकारी की निगरानी में हो और अतरौलिया के साथ अन्य थानों की पुलिस भी तैनात की जाए। हालांकि लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित पक्ष का बयान मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1