logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं मौदहा नगर में ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत दो दर्जन मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई और लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी गईं। हालांकि ईद की पूर्व संध्या से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

3 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं मौदहा नगर में ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत दो दर्जन मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई और लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी गईं। हालांकि ईद की पूर्व संध्या से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईद पर बांदा हाई अलर्ट: सड़कों पर अफसर, आसमान से ड्रोन निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा! बांदा में ईद-उल-फितर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम डीआईजी, डीएम और एसपी खुद उतरे सड़कों पर संवेदनशील इलाकों का किया गया निरीक्षण ड्रोन कैमरों से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगरानी अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की #Banda #EidSecurity #UPPolice #HighAlert #DroneSurveillance #LawAndOrder #BreakingNews
    1
    ईद पर बांदा हाई अलर्ट: सड़कों पर अफसर, आसमान से ड्रोन निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा!
बांदा में ईद-उल-फितर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डीआईजी, डीएम और एसपी खुद उतरे सड़कों पर
संवेदनशील इलाकों का किया गया निरीक्षण
ड्रोन कैमरों से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर
चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगरानी
अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की
#Banda #EidSecurity #UPPolice #HighAlert #DroneSurveillance #LawAndOrder #BreakingNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज सुबह समय पर संपन्न हुई। सभी स्थानों पर देश-प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की दुआ की गई। सभी जगहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कस्बे की ईदगाह, आयशा मस्जिद, इंगोहटा की ईदगाह के साथ बिदोखर, छानी, नदेहरा, पलरा, कलौली जार, चंद्रपुरवा, मुंडेरा, टेढा, पत्योरा आदि गांवों में ईद की नमाज में देश प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की गई। कस्बे में पेश इमाम हाजी सैफुल्लाह ने नमाज अदा कराई। यहां पर सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, अजय उर्फ कल्लू यादव, कुलदीप शुक्ला, बसपा नेता डा. जीतेन्द्र सागर, भाजपा के दृगपाल चंदेल आदि ने मौजूद रहकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पर मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुनीर खान, ठेकेदार सगीर खान, डॉक्टर इमामुद्दीन, हबीब खान, रफीक खान, वसीम सिद्दीकी, सिद्दीक अहमद, सभासद हबीब खान, राफिस सिद्दीकी आदि सैकड़ो लोगों ने मौजूद रहकर नमाज अदा की।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज सुबह समय पर संपन्न हुई। सभी स्थानों पर देश-प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की दुआ की गई। सभी जगहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
कस्बे की ईदगाह, आयशा मस्जिद, इंगोहटा की ईदगाह के साथ बिदोखर, छानी, नदेहरा, पलरा, कलौली जार, चंद्रपुरवा, मुंडेरा, टेढा, पत्योरा आदि गांवों में ईद की नमाज में देश प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की गई। कस्बे में पेश इमाम हाजी सैफुल्लाह ने नमाज अदा कराई। यहां पर सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, अजय उर्फ कल्लू यादव, कुलदीप शुक्ला, बसपा नेता डा. जीतेन्द्र सागर, भाजपा के दृगपाल चंदेल आदि ने मौजूद रहकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पर मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुनीर खान, ठेकेदार सगीर खान, डॉक्टर इमामुद्दीन, हबीब खान, रफीक खान, वसीम सिद्दीकी, सिद्दीक अहमद, सभासद हबीब खान, राफिस सिद्दीकी आदि सैकड़ो लोगों ने मौजूद रहकर नमाज अदा की।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by आशीष शुक्ला
    1
    Post by आशीष शुक्ला
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
    4
    ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​दिनांक: शनिवार, 21 मार्च 2026 स्थान: कोसीकलां (मथुरा) ​मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें श्रद्धालु “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की वाहन से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर फैलते ही गौ रक्षकों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। ​हाईवे पर प्रदर्शन और भारी तनाव ​घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता और बाबा के अनुयायी कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना देकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ​मुख्य घटनाक्रम: ​आक्रोश: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा को जानबूझकर वाहन से कुचला गया है, जो एक सुनियोजित हत्या है। ​प्रशासनिक सक्रियता: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। ​मांग: गौ रक्षक दल के नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​"फरसा वाले बाबा क्षेत्र में गौ सेवा और संरक्षण के लिए एक बड़ा चेहरा थे। उनकी इस तरह आकस्मिक मृत्यु ने पूरे ब्रज क्षेत्र के गौ रक्षकों को स्तब्ध कर दिया है।" — एक स्थानीय प्रदर्शनकारी ​वर्तमान स्थिति: पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण है।
    1
    #Apkiawajdigital
​दिनांक: शनिवार, 21 मार्च 2026
स्थान: कोसीकलां (मथुरा)
​मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें श्रद्धालु “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की वाहन से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर फैलते ही गौ रक्षकों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।
​हाईवे पर प्रदर्शन और भारी तनाव
​घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता और बाबा के अनुयायी कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना देकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
​मुख्य घटनाक्रम:
​आक्रोश: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा को जानबूझकर वाहन से कुचला गया है, जो एक सुनियोजित हत्या है।
​प्रशासनिक सक्रियता: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं।
​मांग: गौ रक्षक दल के नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​"फरसा वाले बाबा क्षेत्र में गौ सेवा और संरक्षण के लिए एक बड़ा चेहरा थे। उनकी इस तरह आकस्मिक मृत्यु ने पूरे ब्रज क्षेत्र के गौ रक्षकों को स्तब्ध कर दिया है।" — एक स्थानीय प्रदर्शनकारी
​वर्तमान स्थिति: पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • DM जे रिभा पुलिस अधीक्षक तथा डीआईजी राजेश एस सहित सभी आल्हा अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च किया तथा नवरात्रि एवं ईद में सद्भावना एवं शांति सहित समापन हेतु नगर में एक उद्देश्य दिया
    1
    DM जे रिभा पुलिस अधीक्षक तथा डीआईजी राजेश एस सहित सभी आल्हा अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च किया तथा नवरात्रि एवं ईद में सद्भावना एवं शांति सहित समापन हेतु नगर में एक उद्देश्य दिया
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौदहा: नेशनल हाईवे 34 स्थित बड़ा चौराहा पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गन्ने का जूस बेच रहे दुकानदार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    मौदहा: नेशनल हाईवे 34 स्थित बड़ा चौराहा पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 
गन्ने का जूस बेच रहे दुकानदार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर। गाजियाबाद में साथियों ने विवाद के बाद युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। तीन दिन तक अस्पताल में मौत से लड़ने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शव के सुमेरपुर कस्बे में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में कस्बे के मोक्षधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 9 इमिलिया थोक के निवासी धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र बाबी सोनकर 25 वर्ष गाजियाबाद के सेक्टर A4 ट्रॉनिका सिटी में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। गत 15 मार्च की रात किसी बात पर विवाद होने पर साथी मजदूर रवि ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक जीवन मृत्यु के मध्य संघर्ष करने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात युवक का शव कस्बे में लाया गया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पिता धर्मेंद्र सोनकर, मां कुसुमा, भाई अंकित सोनकर, वीरेंद्र, गोविंद सोनकर को रोता बिलखता छोड़ गया है।
    2
    हमीरपुर। गाजियाबाद में साथियों ने विवाद के बाद युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। तीन दिन तक अस्पताल में मौत से लड़ने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शव के सुमेरपुर कस्बे में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में कस्बे के मोक्षधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था।
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 9 इमिलिया थोक के निवासी धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र बाबी सोनकर 25 वर्ष गाजियाबाद के सेक्टर A4 ट्रॉनिका सिटी में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। गत 15 मार्च की रात किसी बात पर विवाद होने पर साथी मजदूर रवि ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक जीवन मृत्यु के मध्य संघर्ष करने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात युवक का शव कस्बे में लाया गया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पिता धर्मेंद्र सोनकर, मां कुसुमा, भाई अंकित सोनकर, वीरेंद्र, गोविंद सोनकर को रोता बिलखता छोड़ गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूरे भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ये मामला हम महिलाओं से शीधे जुड़ा है. पहले कमरतोड महगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है !! आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनमानस एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़काने के समान है । अतः समाजवादी महिला सभा बांदा यह मांग करती है कि संपूर्ण भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में इस गैस की किल्लत से निजात दिलाए जाने हेतु जल्द ही गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए।
    1
    पूरे भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की  किल्लत है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
ये मामला हम महिलाओं से शीधे जुड़ा है. पहले कमरतोड महगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है !!
आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनमानस एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़काने के समान है ।
अतः समाजवादी महिला सभा बांदा
यह मांग करती है कि संपूर्ण भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में इस गैस की किल्लत से निजात दिलाए जाने हेतु जल्द ही गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.