logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ नेशनल हाईवे 34 बड़े चौराहा पर भीषण सड़क हादसा एक की दर्दनाक मौत मौदहा: नेशनल हाईवे 34 स्थित बड़ा चौराहा पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गन्ने का जूस बेच रहे दुकानदार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

2 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ नेशनल हाईवे 34 बड़े चौराहा पर भीषण सड़क हादसा एक की दर्दनाक मौत मौदहा: नेशनल हाईवे 34 स्थित बड़ा चौराहा पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गन्ने का जूस बेच रहे दुकानदार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। गाजियाबाद में साथियों ने विवाद के बाद युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। तीन दिन तक अस्पताल में मौत से लड़ने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शव के सुमेरपुर कस्बे में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में कस्बे के मोक्षधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 9 इमिलिया थोक के निवासी धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र बाबी सोनकर 25 वर्ष गाजियाबाद के सेक्टर A4 ट्रॉनिका सिटी में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। गत 15 मार्च की रात किसी बात पर विवाद होने पर साथी मजदूर रवि ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक जीवन मृत्यु के मध्य संघर्ष करने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात युवक का शव कस्बे में लाया गया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पिता धर्मेंद्र सोनकर, मां कुसुमा, भाई अंकित सोनकर, वीरेंद्र, गोविंद सोनकर को रोता बिलखता छोड़ गया है।
    2
    हमीरपुर। गाजियाबाद में साथियों ने विवाद के बाद युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। तीन दिन तक अस्पताल में मौत से लड़ने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शव के सुमेरपुर कस्बे में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में कस्बे के मोक्षधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था।
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 9 इमिलिया थोक के निवासी धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र बाबी सोनकर 25 वर्ष गाजियाबाद के सेक्टर A4 ट्रॉनिका सिटी में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। गत 15 मार्च की रात किसी बात पर विवाद होने पर साथी मजदूर रवि ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक जीवन मृत्यु के मध्य संघर्ष करने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात युवक का शव कस्बे में लाया गया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पिता धर्मेंद्र सोनकर, मां कुसुमा, भाई अंकित सोनकर, वीरेंद्र, गोविंद सोनकर को रोता बिलखता छोड़ गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by आशीष शुक्ला
    1
    Post by आशीष शुक्ला
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
    4
    ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​दिनांक: शनिवार, 21 मार्च 2026 स्थान: कोसीकलां (मथुरा) ​मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें श्रद्धालु “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की वाहन से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर फैलते ही गौ रक्षकों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। ​हाईवे पर प्रदर्शन और भारी तनाव ​घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता और बाबा के अनुयायी कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना देकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ​मुख्य घटनाक्रम: ​आक्रोश: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा को जानबूझकर वाहन से कुचला गया है, जो एक सुनियोजित हत्या है। ​प्रशासनिक सक्रियता: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। ​मांग: गौ रक्षक दल के नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​"फरसा वाले बाबा क्षेत्र में गौ सेवा और संरक्षण के लिए एक बड़ा चेहरा थे। उनकी इस तरह आकस्मिक मृत्यु ने पूरे ब्रज क्षेत्र के गौ रक्षकों को स्तब्ध कर दिया है।" — एक स्थानीय प्रदर्शनकारी ​वर्तमान स्थिति: पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण है।
    1
    #Apkiawajdigital
​दिनांक: शनिवार, 21 मार्च 2026
स्थान: कोसीकलां (मथुरा)
​मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें श्रद्धालु “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की वाहन से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर फैलते ही गौ रक्षकों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।
​हाईवे पर प्रदर्शन और भारी तनाव
​घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता और बाबा के अनुयायी कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना देकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
​मुख्य घटनाक्रम:
​आक्रोश: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा को जानबूझकर वाहन से कुचला गया है, जो एक सुनियोजित हत्या है।
​प्रशासनिक सक्रियता: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं।
​मांग: गौ रक्षक दल के नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​"फरसा वाले बाबा क्षेत्र में गौ सेवा और संरक्षण के लिए एक बड़ा चेहरा थे। उनकी इस तरह आकस्मिक मृत्यु ने पूरे ब्रज क्षेत्र के गौ रक्षकों को स्तब्ध कर दिया है।" — एक स्थानीय प्रदर्शनकारी
​वर्तमान स्थिति: पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • DM जे रिभा पुलिस अधीक्षक तथा डीआईजी राजेश एस सहित सभी आल्हा अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च किया तथा नवरात्रि एवं ईद में सद्भावना एवं शांति सहित समापन हेतु नगर में एक उद्देश्य दिया
    1
    DM जे रिभा पुलिस अधीक्षक तथा डीआईजी राजेश एस सहित सभी आल्हा अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च किया तथा नवरात्रि एवं ईद में सद्भावना एवं शांति सहित समापन हेतु नगर में एक उद्देश्य दिया
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद बांदा में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न । व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस.,जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    4
    जनपद बांदा में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न ।
व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा  राजेश एस.,जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पूरे भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ये मामला हम महिलाओं से शीधे जुड़ा है. पहले कमरतोड महगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है !! आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनमानस एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़काने के समान है । अतः समाजवादी महिला सभा बांदा यह मांग करती है कि संपूर्ण भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में इस गैस की किल्लत से निजात दिलाए जाने हेतु जल्द ही गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए।
    1
    पूरे भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की  किल्लत है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
ये मामला हम महिलाओं से शीधे जुड़ा है. पहले कमरतोड महगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है !!
आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनमानस एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़काने के समान है ।
अतः समाजवादी महिला सभा बांदा
यह मांग करती है कि संपूर्ण भारत समेत खासकर उत्तर प्रदेश में इस गैस की किल्लत से निजात दिलाए जाने हेतु जल्द ही गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिम में नाला निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। आधिकारिक दस्तावेज़ों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्रीचंद्र ने मे० उर्मिला गुप्ता को निर्देश दिए थे कि कमलेश हजारिया के मकान से राजेश पंडा के मकान तक नाला निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराया जाए। लेकिन जब स्थल का निरीक्षण किया गया, तो नाला केवल कमलेश हजारिया के मकान से बबली बुंदेला (सफाई नायक) के मकान तक ही बना मिला।इस संबंध में नगर पालिका के सहायक अभियंता (AE) जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वीकृत नाला निर्माण की लंबाई 60 मीटर थी। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश हजारिया से राजेश पंडा के मकान तक की दूरी लगभग 100 मीटर है।ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— जब आदेश पूरे मार्ग (करीब 100 मीटर) के लिए था, तो निर्माण केवल 60 मीटर तक ही क्यों सीमित रहा? नाप-जोख किस आधार पर की गई और इसमें अंतर क्यों है?यदि कार्य अधूरा है, तो कागज़ों में इसे पूर्ण कैसे दर्शाया गया?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह प्रकरण नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही कैसे तय होती है।
    1
    बांदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिम में नाला निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। आधिकारिक दस्तावेज़ों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्रीचंद्र ने मे० उर्मिला गुप्ता को निर्देश दिए थे कि कमलेश हजारिया के मकान से राजेश पंडा के मकान तक नाला निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराया जाए। लेकिन जब स्थल का निरीक्षण किया गया, तो नाला केवल कमलेश हजारिया के मकान से बबली बुंदेला (सफाई नायक) के मकान तक ही बना मिला।इस संबंध में नगर पालिका के सहायक अभियंता (AE) जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वीकृत नाला निर्माण की लंबाई 60 मीटर थी। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश हजारिया से राजेश पंडा के मकान तक की दूरी लगभग 100 मीटर है।ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं—
जब आदेश पूरे मार्ग (करीब 100 मीटर) के लिए था, तो निर्माण केवल 60 मीटर तक ही क्यों सीमित रहा?
नाप-जोख किस आधार पर की गई और इसमें अंतर क्यों है?यदि कार्य अधूरा है, तो कागज़ों में इसे पूर्ण कैसे दर्शाया गया?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह प्रकरण नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही कैसे तय होती है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी बाँदा के मर्दन्नाका इलाके में भू-माफियाओं का कहर सामने आया है। पीड़ित मुन्ना यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। आरोप—सपा नेता समेत कई दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया जबरन कब्जा। जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का भी आरोप, लगातार मिल रही धमकियां। पीड़ित ने जताया जान का खतरा, कहा—कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात। सवाल—योगी सरकार में आखिर कब टूटेगा भू-माफियाओं का नेटवर्क? स्थानीय पुलिस पर भी उठे गंभीर सवाल, अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई? #BandaNews #UPNews #LandMafia #BreakingNews #CrimeNews #YogiGovernment #JusticeForVictim
    1
    बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी
बाँदा के मर्दन्नाका इलाके में भू-माफियाओं का कहर सामने आया है।
पीड़ित मुन्ना यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
आरोप—सपा नेता समेत कई दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया जबरन कब्जा।
जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का भी आरोप, लगातार मिल रही धमकियां।
पीड़ित ने जताया जान का खतरा, कहा—कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात।
सवाल—योगी सरकार में आखिर कब टूटेगा भू-माफियाओं का नेटवर्क?
स्थानीय पुलिस पर भी उठे गंभीर सवाल, अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
#BandaNews #UPNews #LandMafia #BreakingNews #CrimeNews #YogiGovernment #JusticeForVictim
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.