Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बांदा से बड़ी खबर* बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी बाँदा के मर्दन्नाका इलाके में भू-माफियाओं का कहर सामने आया है। पीड़ित मुन्ना यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। आरोप—सपा नेता समेत कई दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया जबरन कब्जा। जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का भी आरोप, लगातार मिल रही धमकियां। पीड़ित ने जताया जान का खतरा, कहा—कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात। सवाल—योगी सरकार में आखिर कब टूटेगा भू-माफियाओं का नेटवर्क? स्थानीय पुलिस पर भी उठे गंभीर सवाल, अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई? #BandaNews #UPNews #LandMafia #BreakingNews #CrimeNews #YogiGovernment #JusticeForVictim
LK Tiwari Ram G
*बांदा से बड़ी खबर* बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी बाँदा के मर्दन्नाका इलाके में भू-माफियाओं का कहर सामने आया है। पीड़ित मुन्ना यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। आरोप—सपा नेता समेत कई दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया जबरन कब्जा। जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का भी आरोप, लगातार मिल रही धमकियां। पीड़ित ने जताया जान का खतरा, कहा—कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात। सवाल—योगी सरकार में आखिर कब टूटेगा भू-माफियाओं का नेटवर्क? स्थानीय पुलिस पर भी उठे गंभीर सवाल, अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई? #BandaNews #UPNews #LandMafia #BreakingNews #CrimeNews #YogiGovernment #JusticeForVictim
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद बांदा में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न । व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस.,जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।4
- बांदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिम में नाला निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। आधिकारिक दस्तावेज़ों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्रीचंद्र ने मे० उर्मिला गुप्ता को निर्देश दिए थे कि कमलेश हजारिया के मकान से राजेश पंडा के मकान तक नाला निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराया जाए। लेकिन जब स्थल का निरीक्षण किया गया, तो नाला केवल कमलेश हजारिया के मकान से बबली बुंदेला (सफाई नायक) के मकान तक ही बना मिला।इस संबंध में नगर पालिका के सहायक अभियंता (AE) जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वीकृत नाला निर्माण की लंबाई 60 मीटर थी। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश हजारिया से राजेश पंडा के मकान तक की दूरी लगभग 100 मीटर है।ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— जब आदेश पूरे मार्ग (करीब 100 मीटर) के लिए था, तो निर्माण केवल 60 मीटर तक ही क्यों सीमित रहा? नाप-जोख किस आधार पर की गई और इसमें अंतर क्यों है?यदि कार्य अधूरा है, तो कागज़ों में इसे पूर्ण कैसे दर्शाया गया?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह प्रकरण नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही कैसे तय होती है।1
- बाँदा में भू-माफियाओं का आतंक! यादव की जमीन पर कब्जा, जान से मारने की धमकी बाँदा के मर्दन्नाका इलाके में भू-माफियाओं का कहर सामने आया है। पीड़ित मुन्ना यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। आरोप—सपा नेता समेत कई दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया जबरन कब्जा। जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का भी आरोप, लगातार मिल रही धमकियां। पीड़ित ने जताया जान का खतरा, कहा—कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात। सवाल—योगी सरकार में आखिर कब टूटेगा भू-माफियाओं का नेटवर्क? स्थानीय पुलिस पर भी उठे गंभीर सवाल, अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई? #BandaNews #UPNews #LandMafia #BreakingNews #CrimeNews #YogiGovernment #JusticeForVictim1
- बांदा। जिले में हुई बे मौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रबी की तैयार खड़ी फसलें, खासकर गेहूं, चना और सरसों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण कई जगह फसलें गिर गईं, जिससे कटाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि फसल पककर तैयार थी, लेकिन अचानक हुई बारिश से दाने भीग गए हैं, जिससे गुणवत्ता खराब हो गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा है। इस बीच प्रदेश सरकार ने हालात का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कर प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस नुकसान से राहत मिल सके।1
- स्टेशन रोड कांग्रेस कार्यालय पर गांधी सुभाष अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई पूरे भारतवासियों को गर्व होना चाहिए जन्मदिन के उपलक्ष में1
- *माफियाओं ने यादव की जमीन पर किया कब्ज़ा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन्नाका मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना यादव पर भू माफियाओं का कहर देखने का मामला सामने आया है।पीड़ित मुन्ना यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गंछा रोड स्थित मौजा लड़का पुरवा में पैतृक जमीन है तीन भाई हम लोग है।मेरे हिस्से में दो बीघा जमीन है। जिस पर किसानी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है।मेरे हिस्से की जमीन पर भू माफिया सपा के नेता मुन्ना, अलीम, गुफरान अप्पू, निवासी मर्दन नाका ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है। दबंग मुन्ना व अलीम लगातार जमीन नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा नेता मुन्ना व अलीम ने जमीन पर कब्ज़ा करके अवैध प्लॉटिंग भी कर रहे हैं। पीड़ित मुन्ना यादव ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि सपा नेता मुन्ना और अलीम दबंग लोग हैं इनके ऊपर हत्या का प्रयास, हत्या करना, जमीन कब्ज़ा करना, रजिस्ट्री चोरी करना, गैंगेस्टर एक्ट पर कार्यवाही जैसे मुकदमे दर्ज है। मुन्ना व अलीम सज़ा याफ्ता मुलजिम है।कभी भी पीड़ित की हत्या करवा सकते हैं। मुन्ना कहता है कि जमीन का बयनामा कर दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। मुन्ना और अलीम हत्या के आरोप में सज़ा भी काट चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि योगी सरकार में इन माफियाओं के हौसले बुलंद कैसे है।पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय चौकी व नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही क्यो नहीं कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग पर अबतक बुलडोजर क्यो नही चलाया गया।2
- ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है। संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं। समाजवादी महिला सभा बांदा ने मांग की है कि पूरे भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर समाजवादी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।1
- बांदा मंडल कारागार में महिला बंदियों के साथ“शक्ति संवाद” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।1