logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंघिया में मंगलवार को सहयोग शिविर होगा,BDO ने किया स्थल निरीक्षण! समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के सिंघिया प्रखंड में पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण का सहयोग शिविर के संबंध में सिंधिया प्रखंड अंतर्गत सालेपुर पंचायत में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दिनांक 15.09.2026 (मंगलवार) को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक पैक्स गोदाम सालेपुर,ग्राम मूसेपुर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।जहां आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा । बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि सरकार के सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार,पटना के पत्रांक 13989 दिनांक 01.08.2026 एवं जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक 4065/ सी. जी.,समस्तीपुर, दिनांक 20.08.2026 के आलोक में चक्रानुसार पुनः सहयोग शिविर का आयोजन माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को किया जाता रहेगा।बीडीओ विवेक रंजन ने यह भी बताया कि द्वितीय चरण का रोस्टर निर्गत हो जाने के उपरांत सालेपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे, जो सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन, आवेदन प्राप्त करना, आवश्यक मार्गदर्शन देना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सालेपुर पंचायत के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं, शिकायतें तथा सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निराकरण करना है। सहयोग शिविर को लेकर पंचायत में आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

1 hr ago
user_Pankaj Baba
Pankaj Baba
सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago

सिंघिया में मंगलवार को सहयोग शिविर होगा,BDO ने किया स्थल निरीक्षण! समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के सिंघिया प्रखंड में पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण का सहयोग शिविर के संबंध में सिंधिया प्रखंड अंतर्गत सालेपुर पंचायत में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दिनांक 15.09.2026 (मंगलवार) को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक पैक्स गोदाम सालेपुर,ग्राम मूसेपुर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।जहां आम नागरिकों को

1bded63d-c178-45a7-847d-51d85193d257

अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा । बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि सरकार के सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार,पटना के पत्रांक 13989 दिनांक 01.08.2026 एवं जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक 4065/ सी. जी.,समस्तीपुर, दिनांक 20.08.2026 के आलोक में चक्रानुसार पुनः सहयोग शिविर का आयोजन माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को किया जाता रहेगा।बीडीओ विवेक रंजन ने यह भी बताया कि द्वितीय चरण का रोस्टर निर्गत हो जाने के

728d15fd-c9d8-478f-afdf-bc45733db126

उपरांत सालेपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे, जो सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन, आवेदन प्राप्त करना, आवश्यक मार्गदर्शन देना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सालेपुर पंचायत के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं, शिकायतें तथा सुझाव

c5e55283-0f21-4a38-8877-5f38581f5f13

प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निराकरण करना है। सहयोग शिविर को लेकर पंचायत में आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

More news from बिहार and nearby areas
  • 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम आयोजित होने से पहले 151कुंवारी कन्याओं ने कलश स्थापित किया बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुंम्भा नवटोलिया स्थित भागवत कथा संपन्न
    1
    7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम आयोजित होने से पहले 151कुंवारी कन्याओं ने कलश स्थापित किया 
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुंम्भा नवटोलिया स्थित भागवत कथा संपन्न
    user_Janta Star News
    Janta Star News
    Local News Reporter सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    1 day ago
  • समस्तीपुर के माता चंद्रकला अस्पताल पर मरीज के परिजनों का बवाल , लाखों का बिल भरने के बाद भी नहीं सुधरा पैर! हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, अस्पताल की कार्यशैली पर उठे सवाल
    1
    समस्तीपुर के माता चंद्रकला अस्पताल पर मरीज के परिजनों का बवाल , लाखों का बिल भरने के बाद भी नहीं सुधरा पैर! हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, अस्पताल की कार्यशैली पर उठे सवाल
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में संपन्न! समस्तीपुर जिले के पूसा मे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की महत्वपूर्ण बैठक माननीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सह-अध्यक्ष एवं सांसद समस्तीपुर श्रीमती शांभवी, माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार, माननीय विधायक रोसड़ा श्री वीरेंद्र कुमार, माननीय विधायक हसनपुर श्री राजकुमार राय, माननीय विधायक वारिसनगर श्री मांजरिक मृणाल, माननीय मेयर नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, माननीय कुलपति पूसा विश्वविद्यालय, जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी प्रखंड प्रमुख एवं DISHA के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों के भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ छात्र-शिक्षक अनुपात एवं वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां शिक्षकों की कमी है, वहां आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष फोकस किया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा आम लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए विशेष तैयारी बैठक में वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आश्रय स्थल, दवा, पशु चारा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की पूर्व व्यवस्था करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया गया। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर विशेष जोर दिया गया। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ वर्तमान आपदा की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास एवं जनकल्याण को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बैठक में प्राप्त निर्देशों एवं सुझावों के अनुरूप सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
    1
    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में संपन्न!



समस्तीपुर जिले के पूसा मे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की महत्वपूर्ण बैठक माननीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में सह-अध्यक्ष एवं सांसद समस्तीपुर श्रीमती शांभवी, माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार, माननीय विधायक रोसड़ा श्री वीरेंद्र कुमार, माननीय विधायक हसनपुर श्री राजकुमार राय, माननीय विधायक वारिसनगर श्री मांजरिक मृणाल, माननीय मेयर नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, माननीय कुलपति पूसा विश्वविद्यालय, जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी प्रखंड प्रमुख एवं DISHA के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर
बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों के भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ छात्र-शिक्षक अनुपात एवं वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां शिक्षकों की कमी है, वहां आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष फोकस किया गया।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा आम लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए विशेष तैयारी
बैठक में वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आश्रय स्थल, दवा, पशु चारा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की पूर्व व्यवस्था करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया गया। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर विशेष जोर दिया गया।
माननीय अध्यक्ष ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ वर्तमान आपदा की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास एवं जनकल्याण को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बैठक में प्राप्त निर्देशों एवं सुझावों के अनुरूप सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन, ब्लैक थीम, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई नई एक्सटर अगर आप नई और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो समस्तीपुर से ये खबर आपके लिए है! हुंडई मोटर्स ने समस्तीपुर में अपनी नई एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। हरपुर एलौथ स्थित बालाजी हुंडई शोरूम में हुए लॉन्च समारोह में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मेयर अनीता राम, कंपनी के सीईओ विकास कुमार, जीएम कुणाल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यवस्थापक लव कुमार, सेल्स मैनेजर शिव प्रकाश तिवारी और अन्य कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हुंडई इंडिया की लोकप्रिय एक्सटर का नाइट एडिशन अपने खास डिजाइन और प्रीमियम लुक के लिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब बात करते हैं इस कार की खासियतों की... हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में मिलता है खास ब्लैक थीम वाला स्पोर्टी लुक। ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, ब्रॉन्ज इंसर्ट, फुल-वेल लाइटिंग और डी-कट ब्लैक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह एसयूवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। यानी स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक—सब एक साथ!लॉन्च के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक्सटर नाइट एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को एक साथ चाहते हैं। तो अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। समस्तीपुर में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन, ब्लैक थीम, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई नई एक्सटर अगर आप नई और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो समस्तीपुर से ये खबर आपके लिए है! हुंडई मोटर्स ने समस्तीपुर में अपनी नई एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। हरपुर एलौथ स्थित बालाजी हुंडई शोरूम में हुए लॉन्च समारोह में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मेयर अनीता राम, कंपनी के सीईओ विकास कुमार, जीएम कुणाल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यवस्थापक लव कुमार, सेल्स मैनेजर शिव प्रकाश तिवारी और अन्य कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हुंडई इंडिया की लोकप्रिय एक्सटर का नाइट एडिशन अपने खास डिजाइन और प्रीमियम लुक के लिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब बात करते हैं इस कार की खासियतों की... हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में मिलता है खास ब्लैक थीम वाला स्पोर्टी लुक। ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, ब्रॉन्ज इंसर्ट, फुल-वेल लाइटिंग और डी-कट ब्लैक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह एसयूवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। यानी स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक—सब एक साथ!लॉन्च के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक्सटर नाइट एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को एक साथ चाहते हैं। तो अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।
    1
    समस्तीपुर में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन, ब्लैक थीम, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई नई एक्सटर



अगर आप नई और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो समस्तीपुर से ये खबर आपके लिए है! हुंडई मोटर्स ने समस्तीपुर में अपनी नई एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है।
हरपुर एलौथ स्थित बालाजी हुंडई शोरूम में हुए लॉन्च समारोह में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मेयर अनीता राम, कंपनी के सीईओ विकास कुमार, जीएम कुणाल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यवस्थापक लव कुमार, सेल्स मैनेजर शिव प्रकाश तिवारी और अन्य कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हुंडई इंडिया की लोकप्रिय एक्सटर का नाइट एडिशन अपने खास डिजाइन और प्रीमियम लुक के लिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब बात करते हैं इस कार की खासियतों की... हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में मिलता है खास ब्लैक थीम वाला स्पोर्टी लुक। ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, ब्रॉन्ज इंसर्ट, फुल-वेल लाइटिंग और डी-कट ब्लैक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह एसयूवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। यानी स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक—सब एक साथ!लॉन्च के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक्सटर नाइट एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को एक साथ चाहते हैं। तो अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।
समस्तीपुर में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन, ब्लैक थीम, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई नई एक्सटर
अगर आप नई और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो समस्तीपुर से ये खबर आपके लिए है! हुंडई मोटर्स ने समस्तीपुर में अपनी नई एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है।
हरपुर एलौथ स्थित बालाजी हुंडई शोरूम में हुए लॉन्च समारोह में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मेयर अनीता राम, कंपनी के सीईओ विकास कुमार, जीएम कुणाल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यवस्थापक लव कुमार, सेल्स मैनेजर शिव प्रकाश तिवारी और अन्य कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हुंडई इंडिया की लोकप्रिय एक्सटर का नाइट एडिशन अपने खास डिजाइन और प्रीमियम लुक के लिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब बात करते हैं इस कार की खासियतों की... हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में मिलता है खास ब्लैक थीम वाला स्पोर्टी लुक। ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, ब्रॉन्ज इंसर्ट, फुल-वेल लाइटिंग और डी-कट ब्लैक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह एसयूवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। यानी स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक—सब एक साथ!लॉन्च के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक्सटर नाइट एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को एक साथ चाहते हैं। तो अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • डैनी चौक पर SH-88 की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए। #NewsUpdate #Update #newpost ##newstoday #Dalsinghsarai #bihar #BiharNews #RoadSafety
    1
    डैनी चौक पर SH-88 की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए।
#NewsUpdate #Update #newpost ##newstoday #Dalsinghsarai #bihar #BiharNews #RoadSafety
    user_Monazeer hassan
    Monazeer hassan
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • लोक अदालत में बिना उपस्थित हुए कम राशि में ट्रैफिक चालान का निपटारा के संबंध में समस्तीपुर ट्रेफिक DSP ने दि जानकारी.
    1
    लोक अदालत में बिना उपस्थित हुए कम राशि में ट्रैफिक चालान का निपटारा के संबंध में समस्तीपुर ट्रेफिक DSP ने दि जानकारी.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस समस्तीपुर के द्वारा 90 दिन या उससे अधिक पुरानी ट्रैफिक चालान का सुल्क जमा करें। 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस समस्तीपुर के द्वारा 90 दिन या उससे अधिक पुरानी ट्रैफिक चालान का सुल्क जमा करें।
    1
    12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस समस्तीपुर के द्वारा 90 दिन या उससे अधिक पुरानी ट्रैफिक चालान का सुल्क जमा करें।
12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस समस्तीपुर के द्वारा 90 दिन या उससे अधिक पुरानी ट्रैफिक चालान का सुल्क जमा करें।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • *मकान पर कब्जा और सामान नहीं लौटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग* समस्तीपुर, 7 सितंबर 2026 समस्तीपुर जिले के आदर्शनगर मोहल्ले की रहने वाली कामिनी कुमारी ने एक मकान पर कब्जा करने तथा घर में रखे सामान को नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि जब वह आदर्शनगर स्थित मकान पर पहुंचीं तो पाया कि उनके द्वारा लगाए गए ताले की जगह नया ताला लगा दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उदय कुमार एवं कुछ अन्य लोगों ने घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त मकान के निर्माण और साज-सज्जा पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा घर में रखे सामान की कीमत भी करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता का कहना है कि मकान और जमीन को अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। आरोप है कि बाद में उन्हें मकान और उसमें रखे सामान से भी वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मकान और सामान वापस मांगने पर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने उक्त आशय से संबंधित शिकायती आवेदन 3 सितंबर को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को लेकर उचित कार्रवाई का संकेत नहीं मिला। पीड़ित कामिनी कुमारी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पक्ष को मकान और घर में रखे सामान वापस करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र, पुलिस महानिदेशक बिहार, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर को भी भेजी गई है। पीड़िता ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप करे, ताकि उनकी संपत्ति और सामान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    *मकान पर कब्जा और सामान नहीं लौटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग*

समस्तीपुर, 7 सितंबर 2026 

  समस्तीपुर जिले के आदर्शनगर मोहल्ले की रहने वाली कामिनी कुमारी ने एक मकान पर कब्जा करने तथा घर में रखे सामान को नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि जब वह आदर्शनगर स्थित मकान पर पहुंचीं तो पाया कि उनके द्वारा लगाए गए ताले की जगह नया ताला लगा दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उदय कुमार एवं कुछ अन्य लोगों ने घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त मकान के निर्माण और साज-सज्जा पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा घर में रखे सामान की कीमत भी करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
पीड़िता का कहना है कि मकान और जमीन को अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। आरोप है कि बाद में उन्हें मकान और उसमें रखे सामान से भी वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मकान और सामान वापस मांगने पर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने उक्त आशय से संबंधित शिकायती आवेदन 3 सितंबर को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को लेकर उचित कार्रवाई का संकेत नहीं मिला। पीड़ित कामिनी कुमारी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पक्ष को मकान और घर में रखे सामान वापस करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
  इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र, पुलिस महानिदेशक बिहार, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर को भी भेजी गई है।
पीड़िता ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप करे, ताकि उनकी संपत्ति और सामान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    21 hrs ago
  • जन्माष्टमी के जागरण में खूनी खेल! चाकूबाजी में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, दूसरा... दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक 19 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर SDPO-2 एसके सुमन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो इसी जागरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। विवाद के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें 19 वर्षीय मजदूर की जान चली गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन में हुई इस खूनी वारदात ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    जन्माष्टमी के जागरण में खूनी खेल! चाकूबाजी में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, दूसरा...
दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक 19 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मामले को लेकर SDPO-2 एसके सुमन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
वहीं, ग्रामीणों की मानें तो इसी जागरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। विवाद के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें 19 वर्षीय मजदूर की जान चली गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन में हुई इस खूनी वारदात ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.