उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर पहुंचे। उनके साथ पार्टी के करीब 40 विधायक, कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों के हॉस्टल का दौरा किया और वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों से बातचीत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना उचित नहीं है और इस मामले में पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हर संभव लड़ाई लड़ेगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की और इसे शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष के इस दौरे को देखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडिशनल एसपी, कई सीओ और थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।

- उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर पहुंचे। उनके साथ पार्टी के करीब 40 विधायक, कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों के हॉस्टल का दौरा किया और वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों से बातचीत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना उचित नहीं है और इस मामले में पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हर संभव लड़ाई लड़ेगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की और इसे शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष के इस दौरे को देखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडिशनल एसपी, कई सीओ और थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।1
- संभल में आयोजित श्री जहरवीर भगत कार्यक्रम के दौरान रात में जहरवीर के संग्राम के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में भगत ने काफी कुछ बातें साझा कीं और जानकारी दी कि किस तरह जहरवीर ने अपना संग्राम किया था।1
- Post by Tazeem Turki1
- जनपद संभल के चंदौसी के रहने वाले आचार्य विनीत शर्मा युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान के लिए जागरूक कर रहे हैं।2
- संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित किसोली गांव के जंगल में चोरों ने किसानों के निजी नलकूपों को अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक किसानों के निजी नलकूपों के दरवाजे उखाड़कर वहां लगे स्टार्टर और केबिल चोरी कर लिए हैं। इस क्षेत्र में चोर लगातार किसानों के नलकूपों को अपना निशाना बना रहे हैं। एक तरफ चोर बेखौफ होकर नलकूपों के दरवाजे उखाड़ते रहे और चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे, वहीं दूसरी तरफ चौकी प्रभारी सोते रहे। चौकी क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।1
- सेबायत संभुनाथ खुंटिया ने भगवान जगन्नाथ की महिमा का बखान करते हुए कहा है कि भगवान जगन्नाथ की हर लीला अत्यंत अद्भुत है।1
- Post by Tazeem Turki2
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पिस्टल निकाल ली।1