अकरबास मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन, हादसे की आशंका मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन, हादसे की आशंका भाकियू महाशक्ति ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की, आंदोलन की चेतावनी शिकारपुर। क्षेत्र के गांव अकरवास कनेनी में दर्जनों मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने वीडियो प्रसारित कर बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विभाग को ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह गांव के ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर विद्युत लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।
अकरबास मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन, हादसे की आशंका मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन, हादसे की आशंका भाकियू महाशक्ति ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की, आंदोलन की चेतावनी शिकारपुर। क्षेत्र के गांव अकरवास कनेनी में दर्जनों मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने वीडियो प्रसारित कर बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विभाग को ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह गांव के ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर विद्युत लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गंगा तट पर प्रज्जवलित किए 3000 दीप अनूपशहर, संवाददाता पतित पावनी मां गंगा के तट पर सेवा संकल्प अभियान के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्गत आशीर्वाद का दिया के रूप में 3000 दीप प्रज्जवलित किए गए। गुरुवार को देर शाम केंद्र सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मस्तराम घाट पर नगर पालिकाकर्मी नीशू ने अत्यंत सुंदर रंगोली बनाई। उस रंगोली के चारों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं, जेपी संस्कृत विद्यालय के बटुकों, पालिका कर्मचारियों ने 3000 दीप जलाए जिससे पूरा गंगा घाट जगमग हो गया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा ने 51 दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किए, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवल भविष्य की प्रार्थना कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पूरा निर्देशन किया। पूरे घाट पर एक साथ दीए जलने से पूरा क्षेत्र जगमग हो गया और अत्यंत सुंदर दृश्य बन गया। जिसके चारों ओर खड़े होकर मौजूद सभी लोगों ने सेल्फी भी खिंचवाई। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मुनेश शर्मा, नायब तहसीलदार मुन्ने खां, पालिका निरीक्षक दीपक कुमार, जेपी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल भारद्वाज, आचार्य संदीप कुमार, विनीत बंसल आदि मौजूद रहे।1
- बुलंदशहर: शिकारपुर क्षेत्र के गाँव रनाईच में एक व्यक्ति लालाराम का शव उसके घर के बाहर खड़ंजे पर पड़ा मिलने से फैली सनसनी लालाराम के परिवार के द्वारा आरंभिक पूछताछ में बताया गया कि किसी के द्वारा हत्या करके छत से नीचे फेंक दिया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा बेन्जामिन टेस्ट में घर के कमरों मे खून पाया गया है जिसे पुलिस के पहुंचने से पहले धोया गया था ऐसी स्थिति मे परिजनो से भी पूछताछ कर सभी पहलुओ पर जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर सहित अन्य अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन की बाइट1
- घर के बाहर मिला लालाराम का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप बुलन्दशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रनाईच में गुरुवार को 45 वर्षीय लालाराम का शव घर के बाहर रास्ते में खड़ंजे पर पड़ा मिला। शव का एक पैर कटा हुआ था। परिजनों ने हत्या के बाद शव को छत से फेंके जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। जांच के दौरान घर के कमरों में खून के निशान मिले, जिन्हें पुलिस के पहुंचने से पहले धोया गया था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।4
- स्वर्गीय मूलचन्द्र ठेकेदार के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए पिन्टू भईया, श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दी सांत्वना जनपद अलीगढ़ स्थित ज्ञान गैस्ट हाउस में स्वर्गीय श्री मूलचन्द्र ठेकेदार जी के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, परिचितों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी क्रम में पिन्टू भईया, जिला कार्यकारिणी सदस्य (भाजपा) भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय मूलचन्द्र ठेकेदार जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्य को पगड़ी पहनाकर अपनी संवेदना प्रकट की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान परिवार, रिश्तेदारों और उपस्थित लोगों के बीच दिवंगत मूलचन्द्र ठेकेदार जी के जीवन और उनके सामाजिक संबंधों को लेकर भी चर्चा होती रही। उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पिन्टू भईया ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें संबल देना ही सच्ची संवेदना है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें। त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय मूलचन्द्र ठेकेदार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरोल में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, नेताओं ने बढ़-चढ़कर कराई कुश्तियां चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरोल में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, नेताओं ने बढ़-चढ़कर कराई कुश्तियां चोला, गांगरोल: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गांव गांगरोल में एक भव्य और रोमांचक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने शिरकत की, और नेताओं ने बढ़-चढ़कर कुश्तियां कराईं, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया। प्रमुख आयोजक एवं योगदान अशोक प्रधान (गांगरोल): स्थानीय स्तर पर कुश्ती के सफल आयोजन में इनका विशेष योगदान रहा, जिन्होंने दंगल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। देवीराम (जिला पंचायत सदस्य): इनके द्वारा भी कुश्ती दंगल का आयोजन कराया गया, जिससे क्षेत्र के उभरते हुए पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिला। नेताओं द्वारा बढ़-चढ़कर कराई गईं कुश्तियां दंगल के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित मेहमानों ने पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर विशेष कुश्तियां कराईं और आर्थिक सहयोग प्रदान किया: सचिन राज (भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह के भाई): इन्होंने दंगल में ₹11,000 की कुश्ती का आयोजन कराकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। नवीन शर्मा (सपा प्रत्याशी): समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवीन शर्मा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर ₹11,000 की कुश्ती कराई। सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी इस विशाल आयोजन के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया: थानाध्यक्ष की मौजूदगी: कार्यक्रम स्थल पर चोला थानाध्यक्ष दिग्विजय नाथ शाही भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों का सहयोग: इस अवसर पर दरोगा सतेन्द्र जी सहित अन्य पुलिस कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए मुस्तैदी से तैनात रहे। निर्माण कार्य संबंधी चर्चा: इस दौरान स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चाएं रहीं, जिसमें ऊपर की मंजिल पर दो कमरा और आगे तीन कमरे बनाए जाने की बात भी सामने आई। दंगल का मुख्य आकर्षण और माहौल इस दंगल को देखने के लिए गांगरोल और आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक पहुंचे। अखाड़े के चारों ओर दर्शकों का भारी जमावड़ा रहा, जो तालियों और नारों के साथ पहलवानों का जोश बढ़ाते दिखे। ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार के कुश्ती आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि पारंपरिक खेल कुश्ती को भी नया जीवन और प्रोत्साहन मिलता है।4
- सीएचसी में अनियमिताएं पर चिकित्सा अधीक्षक पर भड़के विधायक अनूपशहर, संवाददाता विधायक संजय शर्मा ने सीएचसी में अनियमिताएं होने की शिकायत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी प्रभारी से वार्ता कर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सकों के व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी। गुरुवार को विधायक संजय शर्मा सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीएचसी प्रभारी डा. पीके मिश्रा पर नियमित रूप से सीएचसी ना आने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने उनकी उपेक्षा का आरोप भी लगाया और बताया कि विधायक की प्रतीक्षा में वह सभी चिकित्सालय आए, किंतु वहां पंखे भी नहीं चल रहे थे। इस बात को लेकर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर गले में पहनाई माला उतारकर चि कित्साधिकारी को पकड़ा दी। एक कार्यकर्ता द्वारा कुछ दिन पूर्व चिकित्सालय में पर्याप्त गंदगी को लेकर वीडियो बनाया गया था। उस वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया गया। डिलीट ना करने पर कोतवाली में कार्यकर्ता के खिलाफ तहरीर देने का आरोप भी लगाया। इस संदर्भ में डा. पीके मिश्रा, डा. हिमेश मित्तल ने आरोप का खंडन किया और इस प्रकार की अनजान में किसी भी भूल को लेकर गलती न होने का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही सीएमओ को फोन मिलाकर चिकित्सालय में व्याप्त अनियमितता की शिकायत की और सुधार ना होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट की तैनाती तत्काल करने और अनूपशहर नगर में मोबिलाइजर का कार्य कर रही नेहा शर्मा, उषा शर्मा, संगीता देवी, काजल, प्रीति यादव, रौनक का अगस्त 2025 से मानदेय ना आने की शिकायत पर तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया। इस मौके पर चिकित्सालय में तैनात चंद मरीजों को केला वितरण कर औपचारिकता पूरी की गई। इस अवसर पर मुनेश शर्मा, पराग गर्ग, सीपी सिंह, बुंदू खान सैफी, मनोज गोल्डी, राहुल वाल्मीकि, नीनू शर्मा, ठा. मोहर सिंह, दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।1
- शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, गुप्तांग पर मारी लात कक्षा सात के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से की पिटाई, गुप्तांग पर लात मारने का आरोप - हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर शिकारपुर : शिकारपुर नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर से एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा सात के छात्र ने शिक्षक पर बेरहमी से मारपीट करने और गुप्तांग पर लात मारने का आरोप लगाया है। चोट लगने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकारपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय रितिक अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उस दौरान चरण सिंह नाम के शिक्षक गणित पढ़ा रहे थे। आरोप है कि पढ़ाया जा रहा विषय समझ में नहीं आने पर छात्र ने स्कूल के ही किसी अन्य शिक्षक से इसका जिक्र कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इसकी जानकारी संबंधित शिक्षक को होने पर वह नाराज हो गए और छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा और गुप्तांग पर भी लात मारी। गंभीर चोट लगने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे तेज दर्द होने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और छात्र को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी मामले की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसका पक्ष लिया तथा शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।2
- धारदार हथियार से 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या घर के बाहर रास्ते में खडंजे पर पडा मिला शव एक पैर कटा मिलने से इलाके में मचा हड़कम्प एसएसपी, एसपी देहात, सीओ, कोतवाल, समेत भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में उस समय सनसनी फैल गई जब धारदार हथियार से 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या घर के बाहर रास्ते में खडंजे पर लालाराम पड़ा मिला शव मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान बताए जा रहे है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई मृतक की एक टांग भी कटी हुई मिली जिससे वारदात की गम्भीरता और बढ़ गई घर के बाहर रास्ते में खडंजे पर पडा मिला शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद शिकारपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची वारदात की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी गई एसएसपी, एसपी देहात, सीओ, कोतवाल, समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कराते हुए मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और वारदात से जुड़े बिन्दुओं की जांच शुरू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सम्भावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात में कौन-कौन शामिल था इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, ने बताया की ग्राम रनाईच में एक व्यक्ति लालाराम का शव उसके घर के बाहर रास्ते में खडंजे पर पडा मिला है जिसका एक पैर कटा हुआ है परिवार के द्वारा आरम्भिक पूछताछ में बताया गया कि किसी के द्वारा हत्या करके छत से नीचे फैंक दिया गया है फील्ड यूनिट द्वारा बेन्जामिन टेस्ट में घर के कमरों मे खून पाया गया है जिसे पुलिस के पहुंचने से पहले धोया गया था ऐसी स्थिति मे परिजनो से भी पूछताछ की जा रही है सभी पहलुओ पर जांच की जा रही है एसएसपी सहित अन्य अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम को शव भेजा गया है प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया जा रहा है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- घर के बाहर मिला शव, कटा था एक पैर; कमरों में मिले खून के निशान से सनसनी घर के बाहर मिला शव, कटा था एक पैर; कमरों में मिले खून के निशान से सनसनी शिकारपुर : गांव रनाईच में गुरुवार को लालाराम का शव घर के बाहर रास्ते में खड़ंजे पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव का एक पैर कटा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने आशंका जताई कि लालाराम की हत्या कर शव को छत से नीचे फेंका गया है। वहीं, फील्ड यूनिट की जांच में घर के कमरों में खून के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, कमरों को पहले ही धोया जा चुका था। ऐसे में पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2