घर के बाहर मिला शव, कटा था एक पैर; कमरों में मिले खून के निशान से सनसनी घर के बाहर मिला शव, कटा था एक पैर; कमरों में मिले खून के निशान से सनसनी शिकारपुर : गांव रनाईच में गुरुवार को लालाराम का शव घर के बाहर रास्ते में खड़ंजे पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव का एक पैर कटा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने आशंका जताई कि लालाराम की हत्या कर शव को छत से नीचे फेंका गया है। वहीं, फील्ड यूनिट की जांच में घर के कमरों में खून के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, कमरों को पहले ही धोया जा चुका था। ऐसे में पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर के बाहर मिला शव, कटा था एक पैर; कमरों में मिले खून के निशान से सनसनी घर के बाहर मिला शव, कटा था एक पैर; कमरों में मिले खून के निशान से सनसनी शिकारपुर : गांव रनाईच में गुरुवार को लालाराम का शव घर के बाहर रास्ते में खड़ंजे पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव का एक पैर कटा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने आशंका जताई कि लालाराम की हत्या कर शव को छत से नीचे फेंका गया है। वहीं, फील्ड यूनिट की जांच में घर के कमरों में खून के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार,
कमरों को पहले ही धोया जा चुका था। ऐसे में पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अकरबास मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन, हादसे की आशंका मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन, हादसे की आशंका भाकियू महाशक्ति ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की, आंदोलन की चेतावनी शिकारपुर। क्षेत्र के गांव अकरवास कनेनी में दर्जनों मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने वीडियो प्रसारित कर बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विभाग को ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह गांव के ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर विद्युत लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।1
- कल्याण सिंह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नम्बर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार बुलन्दशहर : कल्याण सिंह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नम्बर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार पत्रकार हितेश शर्मा अपने भाई का मेडिकल बनवाने पहुंचे जहां नहीं मिले सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टर ने किसी मीटिंग में जाने का दिया हवाला जूनियर डॉक्टर द्वारा मेडिकल नहीं बनाने व गार्ड द्वारा भागने की दी धमकी हितेश शर्मा द्वारा अन्य पत्रकारों के साथ मिलकर प्राचार्य कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज को जूनियर डॉक्टर के विरुद्ध दिया शिकायती पत्र प्राचार्य द्वारा जांच कर कार्यीवाही का दिया आश्वासन ।3
- बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में वन विभाग की टीम को मिली सफलता, 20 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद विशालकाय मगरमच्छ पकड़ा बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में लगभग 20 दिनो बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम को विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी मिली है, लगभग 20 दिन पहले ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग की टीम को मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना दी गई थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया था, लगभग 20 दिन तक मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा, मगरमच्छ पकडे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मगरमच्छ की लंबाई करीब 8 फुट बताई जा रही है 8 फुट बताई जा रही है।2
- यूपी दिनभर 15 बड़ी खबरें मोदी के बर्थडे पर योगी ने साड़ियां बाटी यूपी दिनभर 15 बड़ी खबरें मोदी के बर्थडे पर योगी ने साड़ियां बाटी,एप्पल मैनेजर की सिपाही ने हत्या की थी,सपाइयों पुलिस ने गिरकर पीटा1
- एक गरीब परिवार को झेलनी पड़ी, ग्राम प्रधान और प्रसाशन की मार सिकंद्राबाद: लाडलाबांस गाँव के प्रधान को 1 लाख की रंगदारी ना देने पर, नहीं बनने दिया गया गरीब ग्रामीण का मकान शिकायत होने के वावजूद भी - दबंग ग्राम प्रधान पर नहीं हुई कार्यवाही1
- विधायक मीनाक्षी सिंह ने जटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी बुलंदशहर। खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में विधायक मीनाक्षी सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई। सिटी स्कैन केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने सीएमओ बुलंदशहर से फोन पर वार्ता कर कमियों की जानकारी दी तथा एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।1
- *मनचलों ने की फौजी कीभतीजी से छेड़छाड़ पत्रकार अभिषेक प्रजापति औरंगाबाद बुलंदशहर: थाना खानपुर क्षेत्र के ढकरोली प्याऊ का मामला बताया जा रहा है की फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ की फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है4
- शिक्षक की हैवानियत कक्षा सात के छात्र को बेरहमी से पीटा गुप्तांग पर मारी लात हालत गम्भीर शिकारपुर : नगर के मौहल्ला अंबेडकर नगर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्कूल शिक्षक पर कक्षा सात के एक नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गम्भीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा है आरोपी शिक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर लात मारने का भी आरोप है जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला अंबेडकर नगर के निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के ही शम्भूनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है घटना के दिन रितिक अपनी कक्षा में पढ़ रहा था और उस समय अध्यापक गणित पढ़ा रहे थे पीड़ित परिवार का आरोप है कि अध्यापक द्वारा पढ़ाया जा रहा विषय बच्चे की समझ में नहीं आया मासूम रितिक ने इस बात का जिक्र स्कूल के ही किसी अन्य अध्यापक से कर दिया यह बात जब सम्बन्धित शिक्षक को पता चली तो आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर छात्र के साथ मारपीट की गम्भीर रूप से चोटिल होने के कारण बच्चे को असहनीय पीड़ा हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरन्त स्कूल पहुंचे और बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर आरोपी शिक्षक की शिकायत की आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पीड़ित पक्ष को सहयोग देने के बजाय शिक्षक का पक्ष लिया और कहीं भी शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी ।1