बस्ती में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रावस्ती के दो पैरा लीगल वालंटियर सम्मानित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम संवादाता अरविन्द कुमार यादव - श्रावस्ती / बस्ती, 19 अप्रैल 2026 (रविवार) :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा द्वितीय चरण के अंतर्गत क्लस्टर जनपद- गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं बस्ती के पैरा लीगल वालंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई परीक्षा ग्रह, बस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती शमशुल हक, नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि तथा सचिव (पूर्णकालिक ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती देवेंद्र कुमार - 1 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रमोद कुमार गिरि ने अपने संबोधन में विधिक सेवाओं, आमजन के अधिकारों एवं न्याय तक आसान पहुंच के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पैरा लीगल वालंटियर्स को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक कानूनी सहायता पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया और उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी सरकारी योजनाओं, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा उनमें पैरा लीगल वालंटियर्स की सहभागिता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकार मित्रों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रक्रिया, जनसंपर्क के तरीके एवं समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैरा लीगल वालंटियर्स को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में श्रावस्ती जनपद के दो पैरा लीगल वालंटियर्स - हामिद हुसैन खां एवं माला शर्मा को "बेस्ट पीएलवी" प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से श्रावस्ती जनपद में हर्ष का माहौल है तथा अन्य वालंटियर्स को भी प्रेरणा मिली है।कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर हजरत हुसैन खान, आदित्य गुप्ता, अरविंद यादव, ज्योति गुप्ता, किरण चौरसिया, गायत्री देवी, व विभिन्न जनपदों से आए पैरा लीगल वालंटियर्स, न्यायिक अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बस्ती में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रावस्ती के दो पैरा लीगल वालंटियर सम्मानित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम संवादाता अरविन्द कुमार यादव - श्रावस्ती / बस्ती, 19 अप्रैल 2026 (रविवार) :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा द्वितीय चरण के अंतर्गत क्लस्टर जनपद- गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं बस्ती के पैरा लीगल वालंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई परीक्षा ग्रह, बस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती शमशुल हक, नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि तथा सचिव (पूर्णकालिक ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती देवेंद्र कुमार - 1 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रमोद कुमार गिरि ने अपने संबोधन में विधिक सेवाओं, आमजन के अधिकारों एवं न्याय तक आसान पहुंच के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पैरा लीगल वालंटियर्स को
समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक कानूनी सहायता पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया और उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी सरकारी योजनाओं, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा उनमें पैरा लीगल वालंटियर्स की सहभागिता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकार मित्रों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रक्रिया, जनसंपर्क के तरीके एवं समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैरा लीगल वालंटियर्स को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में श्रावस्ती जनपद के दो पैरा लीगल वालंटियर्स - हामिद हुसैन खां एवं माला शर्मा को "बेस्ट पीएलवी" प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से श्रावस्ती जनपद में हर्ष का माहौल है तथा अन्य वालंटियर्स को भी प्रेरणा मिली है।कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर हजरत हुसैन खान, आदित्य गुप्ता, अरविंद यादव, ज्योति गुप्ता, किरण चौरसिया, गायत्री देवी, व विभिन्न जनपदों से आए पैरा लीगल वालंटियर्स, न्यायिक अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- आज माननीय विधायक जी की अध्यक्षता में रैली निकाली गई और पूरे बाजार में घुमाई गई यह सनातन धर्म के प्रचार के लिए सर्वोपरि हमें अपने धर्म के प्रचार के लिए सजग रहना चाहिए तथा समय-समय पर रेलिया को निकालना चाहिए2
- जनपद में हीट वेव का खतरा, तापमान 47°C तक जाने की चेतावनी, भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी, लू का प्रकोप बढ़ा, दोपहर में घर से निकलने से बचें—प्रशासन, 45-47°C तक पहुंचेगा पारा, लोगों से सतर्क रहने की अपील,गर्म हवाओं का कहर, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह, हीट वेव अलर्ट जारी, पानी ज्यादा पीने और धूप से बचने की अपील1
- बहराइच सीतापुर रोड पर चल रही पेट्रोल पम्प पर सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, पेट्रोल पम्प पर अधिक तर लोग जरीकेन,पीपा में ले रहे हैं पेट्रोल व डीजल, वहीं दूसरी तरफ जिलापूर्ती अधिकारी का आदेश भी। जारी हो चुका है कि जैरीकेन,व,पीपा मे ,तेल ना देने की हिदायत की,गई है मगर सब हवा हवाई में चल रहा है मोगलहा, पेट्रोल पम्प पर,कुछ इस तरह लगे हैं जैरीकेन पेट्रोल पम्प पर,जो फोटो,में व,वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है1
- इटियाथोक ब्लाक के मोहनपुर असधा गांव में पानी की तलाश में आये हिरन को कुत्तो ने किया घायल, बबलू दुबे के घर के पास लोगो ने उसे बचाया, वन विभाग को हुई सूचना #gonda #HindiNews #balrampurnews1
- उत्तर प्रदेश बहराइच नानपारा के इमामगंज बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से ना चलने के कारण बार-बार लगता है जाम l जागरूक नागरिकों ने ज़ाम से निजात की मांग प्रशासन से की है l1
- बहराइच के रामगांव इलाके में गन्ने के जूस के पैसे को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। लक्खाबौंडी गांव के फड़ चौराहे पर कल्लू और उनके बेटे नफीस गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और जूस पिलाने के लिए कहा। जूस पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंग नाराज हो गए और पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी3
- नेपाल के जमुनाहा नाके पर सुरक्षा सख्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में नेपाली पुलिस एक व्यक्ति को ₹100 से अधिक मूल्य का सामान ले जाने से रोकती नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से सामान लाने पर निर्धारित सीमा के कारण रोजमर्रा के यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया है और प्रशासन से नियमों में राहत की मांग की है।1
- पूर्व विधायक जगराम पासवान का सीधा वादा 2027 में जीत दिलाइए बलरामपुर में स्टेडियम बनकर रहेगा,1
- Post by Janta ki awaz 6471