logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हरदोई के राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता देर रात अचानक बुद्ध चौक पर धरने पर बैठ गए। आधी रात को हुए इस अचानक प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और धरने पर बैठे नेताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बुद्ध चौक पर जमा कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, वहीं पुलिस अधिकारी हालात को नियंत्रित करने और नेताओं को शांत कराने में जुटे रहे। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा और खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

12 hrs ago
user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हरदोई के राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता देर रात अचानक बुद्ध चौक पर धरने पर बैठ गए। आधी रात को हुए इस अचानक प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और धरने पर बैठे नेताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बुद्ध चौक पर जमा कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, वहीं पुलिस अधिकारी हालात को नियंत्रित करने और नेताओं को शांत कराने में जुटे रहे। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा और खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दिल्ली पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में पूर्व सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों वरिष्ठ सपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हरदोई के सिनेमा चौराहे पर पहुंच गए। सपा नेता सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिनेमा चौराहे जैसे संवेदनशील इलाके में धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने धरने पर बैठे सपा नेताओं को बल पूर्वक वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।
    1
    दिल्ली पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में पूर्व सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों वरिष्ठ सपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हरदोई के सिनेमा चौराहे पर पहुंच गए। सपा नेता सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए।

सपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिनेमा चौराहे जैसे संवेदनशील इलाके में धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने धरने पर बैठे सपा नेताओं को बल पूर्वक वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।
    user_Sonu Kanaujiya
    Sonu Kanaujiya
    Newsagent Hardoi, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • Post by Anuj Kumar
    1
    Post by Anuj Kumar
    user_Anuj Kumar
    Anuj Kumar
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदोई पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने बुधवार 22 जुलाई 2026 को बिलग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजघाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।
    1
    आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदोई पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने बुधवार 22 जुलाई 2026 को बिलग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजघाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदोई के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर करीब दोपहर 12:30 बजे दो बसों के बीच फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत ग्राम खेतुई निवासी सर्वेश की पत्नी नेहा के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा बयान जारी कर घटना की जानकारी दी गई है।
    1
    हरदोई के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर करीब दोपहर 12:30 बजे दो बसों के बीच फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत ग्राम खेतुई निवासी सर्वेश की पत्नी नेहा के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा बयान जारी कर घटना की जानकारी दी गई है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    7 hrs ago
  • राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हरदोई के राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता देर रात अचानक बुद्ध चौक पर धरने पर बैठ गए। आधी रात को हुए इस अचानक प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और धरने पर बैठे नेताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बुद्ध चौक पर जमा कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, वहीं पुलिस अधिकारी हालात को नियंत्रित करने और नेताओं को शांत कराने में जुटे रहे। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा और खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
    1
    राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हरदोई के राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता देर रात अचानक बुद्ध चौक पर धरने पर बैठ गए। आधी रात को हुए इस अचानक प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और धरने पर बैठे नेताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बुद्ध चौक पर जमा कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, वहीं पुलिस अधिकारी हालात को नियंत्रित करने और नेताओं को शांत कराने में जुटे रहे। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा और खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में दो बसों के बीच फंसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हरदोई के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित ग्राम खेतुई निवासी नेहा, पत्नी सर्वेश के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    1
    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में दो बसों के बीच फंसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हरदोई के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित ग्राम खेतुई निवासी नेहा, पत्नी सर्वेश के रूप में हुई है।

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ बस अड्डे के निकट 21 जुलाई 2026 को शिवम जायसवाल पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। वारदात में गंभीर रूप से घायल शिवम को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। इस मामले में पीड़ित के भाई ऋषभ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सूरज, शिवा, पवन, मांशू और साहिल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
    1
    हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ बस अड्डे के निकट 21 जुलाई 2026 को शिवम जायसवाल पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। वारदात में गंभीर रूप से घायल शिवम को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

इस मामले में पीड़ित के भाई ऋषभ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सूरज, शिवा, पवन, मांशू और साहिल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    10 hrs ago
  • हरदोई के पिहानी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला लगातार जारी है। दिन-रात मिट्टी से भरे डंपर और अन्य भारी वाहन सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही खुदाई से धरती का सीना चीरा जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इस कथित अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध खनन में शामिल जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हरदोई के पिहानी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले भी प्रशासनिक कार्रवाई और विवाद सामने आ चुके हैं, जिससे यह विषय लंबे समय से संवेदनशील बना हुआ है।
    3
    हरदोई के पिहानी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला लगातार जारी है। दिन-रात मिट्टी से भरे डंपर और अन्य भारी वाहन सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही खुदाई से धरती का सीना चीरा जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इस कथित अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध खनन में शामिल जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हरदोई के पिहानी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले भी प्रशासनिक कार्रवाई और विवाद सामने आ चुके हैं, जिससे यह विषय लंबे समय से संवेदनशील बना हुआ है।
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.