logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा वंदेमातरम्, युवाओं ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प* *विहिप-बजरंग दल ने आयोजित किया ‘रन फॉर वंदेमातरम्’ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्स *अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा वंदेमातरम्, युवाओं ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प* *विहिप-बजरंग दल ने आयोजित किया ‘रन फॉर वंदेमातरम्’ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा* पाली, 11 अगस्त। अखंड भारत संकल्प दिवस एवं वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, पाली की ओर से मंगलवार को ‘रन फॉर वंदेमातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बांगड़ स्कूल बास्केटबॉल मैदान से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने देशभक्ति के नारों और वंदेमातरम् के जयघोष के साथ सहभागिता की। *कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीप पप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।* प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने कहा कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की मातृभूमि के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अखण्ड भारत : केवल सपना नहीं, श्रद्धा और संकल्प है अखण्ड भारत केवल भू-भाग की एकता का विचार नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय अस्मिता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का संकल्प है। 1947 का विभाजन देश के इतिहास का गहरा घाव है। अखण्ड भारत का लक्ष्य किसी सैन्य कार्रवाई या आक्रमण से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और सशक्त राष्ट्रजीवन के निर्माण से प्राप्त किया जा सकता है। भारत की अखंडता का आधार भूगोल से अधिक उसकी संस्कृति, इतिहास और साझा विरासत में निहित है। सशक्त, एकजुट और संस्कारित भारत का निर्माण ही अखण्ड भारत की दिशा में पहला कदम है। कार्यक्रम में उद्बोधन के पश्चात सामूहिक वन्देमातरम गीत हुआ उसके बाद रैली के रूप में दौड़ प्रराम्भ हुई जो बांगड़ स्कूल मैदान से कलेक्टर चौराया-सूरजपोल-लोढा स्कूल रॉड- रोटरी क्लब-हिन्दू सेवा मंडल होते हुए पुनः बांगड़ स्कूल बास्केटबॉल मैदान में पहुचकर सम्पन्न हुई ‘रन फॉर वंदेमातरम्’ में शामिल युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर वंदेमातरम् एवं भारत माता के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। हाथों में तिरंगा एवं भगवा ध्वज लिए युवाओं ने जोश के साथ दौड़ में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन में नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त युवा साथियों,प्रसाशन, तन मन से सहयोग करने वाले सभी का का धन्यवाद ज्ञापित किया । *कार्यक्रम में मंच संचालक प्रवीण परिवार ने किया ।* प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत से भीमराज चौधरी, विजयराज सोनी,जगदीश सिंह, नीरज सोनी, पवम पांडे,बाबूदास वैष्णव,दुर्गेश चौहान, गणेशाराम कुमावत,परमेश्वर शर्मा,कैलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा,प्रमोद गॉड, प्रेम लोहानी,रमेश थावानी,मदन परिहार, प्रवीण सोनी,रविन्द्र चौहान, प्रमोद गिरी, प्रताप सिंह,कमलेश मेवाड़ा,दीपक सोनी,भेरूसिंह राजपुरोहित,श्रवण रावल, दिनेश चौहान,गुलाब जांगिड़,सचिन कुमावत,गोविंद मेगवाल,नरेश पांडे,गौरव शर्मा,सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम मे उपस्थित रहे

1 hr ago
user_शरद भाटी
शरद भाटी
पाली, पाली, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली मिल गेट पर जाम शहरवासियों हो रहै परेशान हर महीने की दस तारीख को रहते हैं यही हाल पाली मिल गेट पर जाम शहरवासियों हो रहै है परेशान कल दिन भर यही हाल रहा मिल गेट का बार बार जाम लगे रहै आम आदमी परेशान होते रहे रेल्वे स्टेशन चोराहा से लेकर हाऊसिंग बोर्ड तक जाम दिखता रहा कहीं बार एम्बुलेंस जाम में फंसीं
    1
    पाली मिल गेट पर जाम शहरवासियों हो रहै परेशान हर महीने की दस तारीख को रहते हैं यही हाल

पाली मिल गेट पर जाम शहरवासियों हो रहै है परेशान कल दिन भर यही हाल रहा मिल गेट का बार बार जाम लगे रहै आम आदमी परेशान होते रहे रेल्वे स्टेशन चोराहा से लेकर हाऊसिंग बोर्ड तक जाम दिखता रहा कहीं बार एम्बुलेंस जाम में फंसीं
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जेएनवीयू में बवाल: मीडिया के माध्यम द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष ने रखी अपनी बात
    1
    छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जेएनवीयू में बवाल:
मीडिया के माध्यम द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष ने रखी अपनी बात
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राम-राम दोस्त हो जय श्री राम जय जय श्री राम वीडियो पूरा देखा सरप्राइज करो
    1
    राम-राम दोस्त हो जय श्री राम जय जय श्री राम वीडियो पूरा देखा सरप्राइज करो
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, ‘ज्ञान का पिटारा’ से मजबूत होगी बुनियादी शिक्षा खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, ‘ज्ञान का पिटारा’ से मजबूत होगी बुनियादी शिक्षा रोहित जोशीlखंडप। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लुदराड़ा में सोमवार को विद्या सभा का आयोजन किया गया। सभा में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने तथा पढ़ाई को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान का पिटारा’ किट की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समुदाय के सदस्यों एवं अभिभावकों को बताया गया कि एजुकेट गर्ल्स संस्था की ओर से उपलब्ध कराई गई यह किट बच्चों को हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों की आधारभूत समझ विकसित करने में मददगार साबित होगी सभा में एजुकेट गर्ल्स संस्था की फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रभा कंवर राजपुरोहित बताया कि ज्ञान का पिटारा में उपलब्ध विभिन्न शिक्षण सामग्री एवं टूल्स के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे कठिन अवधारणाओं को भी आसानी से समझ सकें उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव ही उनके भविष्य की सफलता का आधार है। “बच्चों को यदि सीखने के लिए रोचक वातावरण और गतिविधि आधारित सामग्री मिले तो वे बिना किसी दबाव के तेजी से सीखते हैं। ज्ञान का पिटारा इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में उपयोगी पहल है।” प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। अभिभावक और समुदाय नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग करें तो बच्चों के सीखने के परिणाम और बेहतर होंगे। सभा के अंत में बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने तथा उन्हें नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया गया।
    1
    खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, ‘ज्ञान का पिटारा’ से मजबूत होगी बुनियादी शिक्षा

खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, ‘ज्ञान का पिटारा’ से मजबूत होगी बुनियादी शिक्षा
रोहित जोशीlखंडप।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  लुदराड़ा में सोमवार को विद्या सभा का आयोजन किया गया। सभा में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने तथा पढ़ाई को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान का पिटारा’ किट की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समुदाय के सदस्यों एवं अभिभावकों को बताया गया कि एजुकेट गर्ल्स संस्था की ओर से उपलब्ध कराई गई यह किट बच्चों को हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों की आधारभूत समझ विकसित करने में मददगार साबित होगी सभा में एजुकेट गर्ल्स संस्था की फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रभा कंवर राजपुरोहित बताया  कि ज्ञान का पिटारा में उपलब्ध विभिन्न शिक्षण सामग्री एवं टूल्स के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे कठिन अवधारणाओं को भी आसानी से समझ सकें
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव ही उनके भविष्य की सफलता का आधार है। “बच्चों को यदि सीखने के लिए रोचक वातावरण और गतिविधि आधारित सामग्री मिले तो वे बिना किसी दबाव के तेजी से सीखते हैं। ज्ञान का पिटारा इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में उपयोगी पहल है।”
प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। अभिभावक और समुदाय नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग करें तो बच्चों के सीखने के परिणाम और बेहतर होंगे। सभा के अंत में बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने तथा उन्हें नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया गया।
    user_Rohit joshi
    Rohit joshi
    Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चुनाव तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूरा करें—एसडीएम दिव्यांश सिंह सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह (आईएएस) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्र प्रकोष्ठ, रूट चार्ट चैक पोस्ट एवं सेक्टर/जोन संधारण प्रकोष्ठ तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र के चयन एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों के लिए आवश्यकता के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई समय पर पूर्ण कर ली जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान परिवहन व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाला कार्य है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसीईओ धन दान देथा सहित संबंधित प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    चुनाव तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूरा करें—एसडीएम दिव्यांश सिंह
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह (आईएएस) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्र प्रकोष्ठ, रूट चार्ट चैक पोस्ट एवं सेक्टर/जोन संधारण प्रकोष्ठ तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र के चयन एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपखंड अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों के लिए आवश्यकता के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई समय पर पूर्ण कर ली जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान परिवहन व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाला कार्य है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में एसीईओ धन दान देथा सहित संबंधित प्रकोष्ठों के सहायक प्रभारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    1 day ago
  • नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का पीएम श्री विद्यालय में हुआ स्वागत एवं बहुमान बेंगलुरू/बागरा(दलपतसिंह भायल)ग्राम पंचायत बागरा में नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह के पीएम श्री विद्यालय बागरा पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमसिंह माला ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का स्वागत करते हुए उनका बहुमान किया। प्रधानाचार्य ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सहित उपस्थित जनों ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
    1
    नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का पीएम श्री विद्यालय में हुआ स्वागत एवं बहुमान
बेंगलुरू/बागरा(दलपतसिंह भायल)ग्राम पंचायत बागरा में नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह के पीएम श्री विद्यालय बागरा पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमसिंह माला ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का स्वागत करते हुए उनका बहुमान किया। प्रधानाचार्य ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सहित उपस्थित जनों ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जालौर सावन के दूसरे सोमवार को तालाब किनारे स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए आयोजित कार्यक्रम के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना जल अभिषेक महा आरती सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम केदौरान कार्यक्रम के दौरान भजन गायक कमलेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतिदी इस दौरान अशोक संदेश भारत माली गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूदरहे
    2
    जालौर सावन के दूसरे सोमवार को तालाब किनारे स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए आयोजित कार्यक्रम के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना जल अभिषेक महा आरती सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम केदौरान कार्यक्रम के दौरान भजन गायक कमलेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतिदी इस दौरान अशोक संदेश भारत माली गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूदरहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजसमंद केलवा फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने मादा-लेपर्ड को मारी टक्कर, मौत: सड़क पार करते समय हुआ हादसे की आशंका, खोपड़ी की हड्डी टूटने की आशंका
    1
    राजसमंद केलवा फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने मादा-लेपर्ड को मारी टक्कर, मौत: सड़क पार करते समय हुआ हादसे की आशंका, खोपड़ी की हड्डी टूटने की आशंका
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.