logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रसंघ चुनाव को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त बल और सघन गश्त के निर्देश अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्त और सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक निरोधात्मक और वैधानिक कार्रवाई करने, कस्बा क्षेत्रों में गश्त, पिकेट और रात्रि गश्त बढ़ाने तथा थाना प्रभारियों को सायंकाल अपने क्षेत्रों में सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। रात्रि में अनावश्यक रूप से समूह बनाकर घूमने वाले युवाओं से पूछताछ करने तथा हुड़दंग या नशे में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता के लिए चौपाल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में थानेवार पंजीकृत अभियोगों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों और एसओजी को निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थानों में एमआरएम पोर्टल पर एक-एक कार्मिक नियुक्त करने और एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने तथा आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गोष्ठी में उत्कृष्ट पुलिसिंग, गुडवर्क और मानवीय कार्यों के लिए 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक अनिल जोशी को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये के ऋण प्रकरण में वांछित अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी के बाद गिरफ्तार करने में किए गए कार्य के लिए 'एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ' चुना गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, थाना प्रभारी, एसओजी, साइबर सेल और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार चम्पावत से हरियाणा तक नशे की तस्करी की योजना नाकाम, कार और नकदी भी बरामद चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 24 सितंबर को थाना पाटी पुलिस ने कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास एक FRONX कार को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान रवि पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 23 वर्ष और सोनू पुत्र सत्यनारायण, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में पुलिस ने 3.955 किलोग्राम चरस के अलावा FRONX कार संख्या DL2CBG-4970, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में थाना पाटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे। चम्पावत पुलिस का कहना है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से नशे की तस्करी से संबंधित सूचना 1933 पर देने की अपील की है और बताया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
चम्पावत से हरियाणा तक नशे की तस्करी की योजना नाकाम, कार और नकदी भी बरामद
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 24 सितंबर को थाना पाटी पुलिस ने कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास एक FRONX कार को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान रवि पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 23 वर्ष और सोनू पुत्र सत्यनारायण, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई में पुलिस ने 3.955 किलोग्राम चरस के अलावा FRONX कार संख्या DL2CBG-4970, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस मामले में थाना पाटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस का कहना है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से नशे की तस्करी से संबंधित सूचना 1933 पर देने की अपील की है और बताया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matterपुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter
    1
    पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matterपुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter
पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • इलाज नहीं, तो वोट नहीं! “अब पहाड़ की जनता का साफ फैसला— गैरसैंण में AIIMS चाहिए” 📢 “जो जीवन बचाएगा, वही वोट पाएगा!” #Gairsain #karanprayag #Gairsain_AIIMS #viralreelsシ #PostViral #postoftheday #GenZ
    1
    इलाज नहीं, तो वोट नहीं!

“अब पहाड़ की जनता का साफ फैसला—
गैरसैंण में AIIMS चाहिए”

📢 “जो जीवन बचाएगा, वही वोट पाएगा!”

#Gairsain #karanprayag 
#Gairsain_AIIMS #viralreelsシ 
#PostViral #postoftheday #GenZ
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • Kashipur mein lagatar barish ho rahi hai Mausam kharab Uttrakhand Kashipur mein lagatar barish hi barish
    1
    Kashipur mein lagatar barish ho rahi hai Mausam kharab 
Uttrakhand Kashipur mein lagatar barish hi barish
    user_Himmat Singh
    Himmat Singh
    Local Politician काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    26 min ago
  • अमरिया में डुगडुगी बजाकर हुई मुनादी, असगर अली 6 महीने के लिए जिला बदर
    1
    अमरिया में डुगडुगी बजाकर हुई मुनादी, असगर अली 6 महीने के लिए जिला बदर
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तराखंड:चंपावत जिले के पाटी में 4 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार
    1
    उत्तराखंड:चंपावत जिले के पाटी में 4 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • “एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”“एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें” “एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”
    1
    “एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”“एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”
“एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    1
    अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • यूपी : बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस सिपाही पर चढ़ने की कोशिश कि बताया जा रहा है कि सिपाही वीडियो बना रहा था कैमरे में अपनी हरकत कैद हो गई सिपाही की तरफ बढ़ा दिया सिपाही ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई
    1
    यूपी : बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने ड्यूटी पर तैनात 
पुलिस सिपाही पर चढ़ने की कोशिश कि बताया जा रहा है कि सिपाही वीडियो बना रहा था कैमरे में अपनी हरकत कैद हो गई 
सिपाही की तरफ बढ़ा दिया सिपाही ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.