logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में सिपाही विवेक यादव की हुई मौत ............. कौशाम्बी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही विवेक यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विवेक कुमार फतेहपुर जनपद में तैनात थे और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय NH-19 पर हुई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जौनपुर के माड़ीआहू के थे विवेक यादव।

5 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
62d3f5c0-d28e-4352-8322-6fdb80a7eb96

सड़क हादसे में सिपाही विवेक यादव की हुई मौत ............. कौशाम्बी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही विवेक यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विवेक कुमार फतेहपुर जनपद में तैनात थे और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय NH-19 पर हुई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जौनपुर के माड़ीआहू के थे विवेक यादव।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Mishra
    2
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।
    1
    बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के  पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर  निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेहिया में अंबेडकर झंडा विवाद से बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट | BSP नेताओं का विरोध डी.सी.पी.लिपि याचनन ने दिया बयान 📍 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को फाड़ने और उसे शंकर जी के त्रिशूल में बांधने की घटना सामने आई।झंडा उतारकर जलाने की बात सामने आई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, नवीन भारत, अर्चना पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सैकड़ों समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसीपी, एडिशनल एसपी और चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 👉 प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है
    1
    नेहिया में अंबेडकर झंडा विवाद से बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट | BSP नेताओं का विरोध डी.सी.पी.लिपि याचनन ने दिया बयान 
📍 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को फाड़ने और उसे शंकर जी के त्रिशूल में बांधने की घटना सामने आई।झंडा उतारकर जलाने की बात सामने आई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, नवीन भारत, अर्चना पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सैकड़ों समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसीपी, एडिशनल एसपी और चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
👉 प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    11 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खबर जनपद कासगंज से थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बड़े धूम धाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती बताते चले आपको ग्राम पूरनपुर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का बड़े ही धूम धाम व फूल मालाओं से सभी लोगों ने किया भव्य स्वागत इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप विद्यायक हरिओम बर्मा और ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत और कर्म वीर सोलंकी शिवम् सोलंकी ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब की 135 बी जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामप्रसाद महिपाल सिंह गेंदा लाल मानसिंह रामप्रकाश जी कुंवर नेतराम बघेल विष्णु मौर्य पी डी यादव पाल सिंह भगवान सिंह राम भरोसे लाल रघुनाथ सिंह तेजपाल सिंह लीलाधर पप्पू सिंह गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे रिपोर्टर
    1
    खबर जनपद कासगंज से
थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बड़े धूम धाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती 
बताते चले आपको ग्राम पूरनपुर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का बड़े ही धूम धाम व फूल मालाओं से सभी लोगों ने किया भव्य स्वागत   इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप विद्यायक हरिओम बर्मा और ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत  और कर्म वीर सोलंकी शिवम् सोलंकी  ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब की  135  बी जयंती मनाई  गई इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामप्रसाद  महिपाल सिंह गेंदा लाल मानसिंह रामप्रकाश जी कुंवर नेतराम बघेल विष्णु मौर्य पी डी यादव 
पाल सिंह भगवान सिंह राम भरोसे लाल रघुनाथ सिंह तेजपाल सिंह लीलाधर पप्पू सिंह गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे 
रिपोर्टर
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    44 min ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • **गोरखपुर।** नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए **स्व. सीता देवी एवं स्व. विद्यानंद सिंह सेवा संस्थान** द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास रह रहे असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और मानवता का संदेश फैलाना है। **प्रमुख उपस्थिति:** इस पुनीत कार्य के दौरान संस्थान के सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: * **शैलेन्द्र सिंह** * **सूरज मौर्या** * **संपूर्णानंद तिवारी** **सेवा का संकल्प:** भोजन वितरण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सेवाभावी कार्यों को जारी रखेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की काफी सराहना की।
    3
    **गोरखपुर।** नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए **स्व. सीता देवी एवं स्व. विद्यानंद सिंह सेवा संस्थान** द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास रह रहे असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और मानवता का संदेश फैलाना है।
**प्रमुख उपस्थिति:**
इस पुनीत कार्य के दौरान संस्थान के सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
* **शैलेन्द्र सिंह**
* **सूरज मौर्या**
* **संपूर्णानंद तिवारी**
**सेवा का संकल्प:**
भोजन वितरण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सेवाभावी कार्यों को जारी रखेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की काफी सराहना की।
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.