logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल छीपाबडौद - बारां छीपाबड़ौद कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर परंपरागत डोलयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छीपाबड़ौद में कई वर्षों से जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोलयात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है, जिसमें इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कुशवाह समाज, फूल मालियान और एरवाल समाज मंदिर छीपाबड़ौद से कृत्रिम हाथी पर देव विमान रखकर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर भजनों पर नाचते-गाते हुए पूरे कस्बे में भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मारुति व्यायाम शाला द्वारा अखाड़े का प्रदर्शन किया गया, जिसमें युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। डोलयात्रा में करीब दर्जनभर मंदिरों के विमान एक साथ चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग हाट चौक होते हुए ल्हासी नदी के तट पर सरकारी पुल पर पहुंची, जहां सभी विमानों की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

6 hrs ago
user_JITENDRA KUSHWAH
JITENDRA KUSHWAH
छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
6 hrs ago

जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल छीपाबडौद - बारां छीपाबड़ौद कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर परंपरागत डोलयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

छीपाबड़ौद में कई वर्षों से जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोलयात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है, जिसमें इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कुशवाह समाज, फूल मालियान और एरवाल समाज मंदिर छीपाबड़ौद से कृत्रिम हाथी पर देव विमान रखकर

श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर भजनों पर नाचते-गाते हुए पूरे कस्बे में भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मारुति व्यायाम शाला द्वारा अखाड़े का प्रदर्शन किया गया, जिसमें युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। डोलयात्रा में करीब दर्जनभर मंदिरों के विमान एक साथ चल रहे

थे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग हाट चौक होते हुए ल्हासी नदी के तट पर सरकारी पुल पर पहुंची, जहां सभी विमानों की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

More news from Jhalawar and nearby areas
  • झालरापाटन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किया नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान का बहिष्कार। झालरापाटन 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेता व पार्षद नदीम मंसूरी ने बताया कि झालरापाटन नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर हुए मतदान में काँग्रेस पार्टी के दो पार्षदों द्वारा भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर यह साबित कर दिया कि आपसी साँठ गांठ है जिससे झालरापाटन के मतदाताओं में निराशा व मायूसी है तथा आमजन व मतदाता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है l मंसूरी ने बताया कि नगर की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो जनादेश दिया है वह उसे स्वीकार कर पार्टी नगर के विकास व आमजन के हितों की रक्षा के लिए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी l मंसूरी नें आगे कहा कि हमारी पार्टी नें अपने पूरे चुनाव अभियान में नगर की आम जनता व मतदाताओं को भाजपा कांग्रेस के गठजोड़ से पूर्व बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार व धांधलीयों के लिए जागरूक किया था जिसका सबूत कल हुए क्रॉस वोटिंग से साबित हो गया है, इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पार्षद गण नेता व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे l
    1
    झालरापाटन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किया नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान का बहिष्कार।

झालरापाटन 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेता व पार्षद नदीम मंसूरी ने बताया कि झालरापाटन नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर हुए मतदान में काँग्रेस पार्टी के दो पार्षदों द्वारा भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर यह साबित कर दिया कि आपसी साँठ गांठ है जिससे झालरापाटन के मतदाताओं में निराशा व मायूसी है तथा आमजन व मतदाता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है l
मंसूरी ने बताया कि नगर की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो जनादेश दिया है वह उसे स्वीकार कर पार्टी नगर के विकास व आमजन के हितों की रक्षा के लिए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी  l
मंसूरी नें आगे कहा कि हमारी पार्टी नें अपने पूरे चुनाव अभियान में नगर की आम जनता व मतदाताओं को भाजपा कांग्रेस के गठजोड़ से पूर्व बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार व धांधलीयों के लिए जागरूक किया था जिसका सबूत कल हुए क्रॉस वोटिंग से साबित हो गया है, इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पार्षद गण नेता व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे l
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    11 hrs ago
  • खानपुर के इतिहास में दर्ज हुआ नया अध्याय, कांता साहू बनीं पहली महिला चेयरमैन पहली बार हुए नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने रचा इतिहास, 11 मतों से जीत दर्ज कर बनीं पहली निर्वाचित अध्यक्ष खानपुर। खानपुर नगर पालिका के इतिहास में सोमवार का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने जीत दर्ज की। वह खानपुर नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष, पहली महिला चेयरमैन और पहली कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। कांता साहू ने भाजपा प्रत्याशी प्रिया सुमन को 11 मतों से हराया। कांता साहू को 18 मत मिले, जबकि प्रिया सुमन को 7 मत मिले। पहले ही अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज कर कांता साहू ने नगर पालिका के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
    1
    खानपुर के इतिहास में दर्ज हुआ नया अध्याय, कांता साहू बनीं पहली महिला चेयरमैन
पहली बार हुए नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने रचा इतिहास, 11 मतों से जीत दर्ज कर बनीं पहली निर्वाचित अध्यक्ष
खानपुर। खानपुर नगर पालिका के इतिहास में सोमवार का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने जीत दर्ज की। वह खानपुर नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष, पहली महिला चेयरमैन और पहली कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। कांता साहू ने भाजपा प्रत्याशी प्रिया सुमन को 11 मतों से हराया। कांता साहू को 18 मत मिले, जबकि प्रिया सुमन को 7 मत मिले।
पहले ही अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज कर कांता साहू ने नगर पालिका के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मंगरोड़ा के सरकारी स्कूल में फिर चोरी, प्राचार्य बोले- पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात; स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल। 🔥 Hashtags #मंगरोड़ा #गुना #बमौरी #स्कूलचोरी #चोरी #स्कूलसमाचार #गुना_न्यूज #मध्यप्रदेश #MPNews #BreakingNews #LocalNews #Mongrauda #GunaNews #NewsUpdate #DesiNews मंगरोड़ा। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल मंगरोड़ा में चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार 20 सितंबर 2026 की रात अज्ञात लोगों ने स्कूल परिसर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर स्कूल प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद गॉड ने फतेहगढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, रात के समय अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में दाखिल हुए और विद्यालय की आवश्यक सामग्री को चुराकर ले गए। सुबह स्कूल खुलने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की घटना की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना स्कूल प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद गॉड ने बताया कि मंगरोड़ा स्कूल में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। बार-बार स्कूल परिसर में चोरी की घटनाएं सामने आने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूल में रखी सामग्री विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालय के संचालन से जुड़ी होती है, ऐसे में चोरी की घटनाओं से स्कूल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों का पता लगाया जाए और स्कूल से चोरी हुई सामग्री बरामद की जाए। स्कूल की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल लगातार चोरी की घटनाओं के चलते अब स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में रात के समय सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका बनी रहती है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी हुआ सामान कब तक बरामद होता है।
    4
    मंगरोड़ा के सरकारी स्कूल में फिर चोरी, प्राचार्य बोले- पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात; स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल।
🔥 Hashtags
#मंगरोड़ा #गुना #बमौरी #स्कूलचोरी #चोरी #स्कूलसमाचार #गुना_न्यूज #मध्यप्रदेश #MPNews #BreakingNews #LocalNews #Mongrauda #GunaNews #NewsUpdate #DesiNews
मंगरोड़ा। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल मंगरोड़ा में चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार 20 सितंबर 2026 की रात अज्ञात लोगों ने स्कूल परिसर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर स्कूल प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद गॉड ने फतेहगढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राचार्य द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, रात के समय अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में दाखिल हुए और विद्यालय की आवश्यक सामग्री को चुराकर ले गए। सुबह स्कूल खुलने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की घटना की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना
स्कूल प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद गॉड ने बताया कि मंगरोड़ा स्कूल में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। बार-बार स्कूल परिसर में चोरी की घटनाएं सामने आने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूल में रखी सामग्री विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालय के संचालन से जुड़ी होती है, ऐसे में चोरी की घटनाओं से स्कूल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राचार्य ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों का पता लगाया जाए और स्कूल से चोरी हुई सामग्री बरामद की जाए।
स्कूल की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
लगातार चोरी की घटनाओं के चलते अब स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में रात के समय सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका बनी रहती है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
फिलहाल स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी हुआ सामान कब तक बरामद होता है।
    user_Pankaj Boudh
    Pankaj Boudh
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बामौरी बागेरी डबल लॉक गोदाम में 2 हजार कट्टे डीएपी, पोर्टल पर अपडेट नहीं; किसान कांग्रेस का आरोप गुना। जिले के तहसील बमौरी पर बागेरी स्थित डबल लॉक खाद गोदाम पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह यादव (सारेठा) ने किसानों के दल के साथ अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जिससे गोदाम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर जो सच सामने आया, उसने अधिकारियों के दावों की हवा निकाल दी। गोदाम की भौतिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जहां कागजी रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत में भारी अंतर पाया गया। गोदाम में वास्तविक रूप से 2000 कट्टा डीएपी और 26 हजार कट्टा यूरिया का विशाल स्टॉक मौजूद मिला, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि गोदाम प्रबंधन द्वारा एक भी बैग ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान जब किसान नेताओं ने कागजी दस्तावेजों की पड़ताल की, तो गोदाम अधिकारियों ने डीएपी का स्टॉक महज 1618 कट्टा दर्शाया था। लेकिन, जब किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वयं एक-एक कट्टे की गिनती की, तो वास्तविक स्टॉक 2 हजार कट्टा निकला। कागजों और हकीकत में सीधे तौर पर 400 कट्टों की यह भारी गड़बड़ी देख किसान भड़क उठे। किसान नेताओं ने तीखा सवाल उठाया कि जब गोदाम में खाद बड़ी मात्रा में उपलब्ध है, तो उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड क्यों नहीं किया जा रहा है? इसके पीछे कौन सा बड़ा खेल चल रहा है? स्थिति यह थी कि जहां एक ओर स्थानीय किसानों को खाद के लिए गुना तक के चक्कर काटने पड़ रहे थे, वहीं गोदाम के भीतर हजारों बोरियां पोर्टल पर अपलोड ही नहीं की गई थीं। मामले की गंभीरता को भांपते हुए किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने मौके से ही जिला विपणन अधिकारी को फोन पर स्थिति से अवगत कराया और भारी नाराजगी जताई। उन्होंने दोटूक चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर सही और वास्तविक डेटा अपलोड नहीं किया गया, तो किसानों को मजबूरन गोदाम के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ेगा। यादव ने स्पष्ट किया कि यह मामला जिले के हजारों किसानों के भविष्य और उनकी फसलों से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बढ़ते दबाव के बाद जिला विपणन अधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि अगले दिन सुबह 10 बजे तक शेष 2 हजार कट्टा डीएपी का स्टॉक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। हंगामे के दौरान यह भी गंभीर आरोप लगाया गया कि गोदाम में पुराने ब्रांड का खाद रखा हुआ है, जबकि नए लॉट वाला खाद गायब है। किसान नेताओं ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि खाद के एक-एक कट्टे का हिसाब लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो किसानों के घर-घर जाकर इसकी जांच की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के समय बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष तिलविंदर सिंह और पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नंदराज मीना भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
    1
    बामौरी बागेरी डबल लॉक गोदाम में 2 हजार कट्टे डीएपी, पोर्टल पर अपडेट नहीं; किसान कांग्रेस का आरोप

गुना। जिले के तहसील बमौरी पर बागेरी स्थित डबल लॉक खाद गोदाम पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह यादव (सारेठा) ने किसानों के दल के साथ अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जिससे गोदाम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर जो सच सामने आया, उसने अधिकारियों के दावों की हवा निकाल दी। गोदाम की भौतिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जहां कागजी रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत में भारी अंतर पाया गया। गोदाम में वास्तविक रूप से 2000 कट्टा डीएपी और 26 हजार कट्टा यूरिया का विशाल स्टॉक मौजूद मिला, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि गोदाम प्रबंधन द्वारा एक भी बैग ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया था।
निरीक्षण के दौरान जब किसान नेताओं ने कागजी दस्तावेजों की पड़ताल की, तो गोदाम अधिकारियों ने डीएपी का स्टॉक महज 1618 कट्टा दर्शाया था। लेकिन, जब किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वयं एक-एक कट्टे की गिनती की, तो वास्तविक स्टॉक 2 हजार कट्टा निकला। कागजों और हकीकत में सीधे तौर पर 400 कट्टों की यह भारी गड़बड़ी देख किसान भड़क उठे। किसान नेताओं ने तीखा सवाल उठाया कि जब गोदाम में खाद बड़ी मात्रा में उपलब्ध है, तो उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड क्यों नहीं किया जा रहा है? इसके पीछे कौन सा बड़ा खेल चल रहा है? स्थिति यह थी कि जहां एक ओर स्थानीय किसानों को खाद के लिए गुना तक के चक्कर काटने पड़ रहे थे, वहीं गोदाम के भीतर हजारों बोरियां पोर्टल पर अपलोड ही नहीं की गई थीं।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने मौके से ही जिला विपणन अधिकारी को फोन पर स्थिति से अवगत कराया और भारी नाराजगी जताई। उन्होंने दोटूक चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर सही और वास्तविक डेटा अपलोड नहीं किया गया, तो किसानों को मजबूरन गोदाम के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ेगा। यादव ने स्पष्ट किया कि यह मामला जिले के हजारों किसानों के भविष्य और उनकी फसलों से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बढ़ते दबाव के बाद जिला विपणन अधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि अगले दिन सुबह 10 बजे तक शेष 2 हजार कट्टा डीएपी का स्टॉक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।
हंगामे के दौरान यह भी गंभीर आरोप लगाया गया कि गोदाम में पुराने ब्रांड का खाद रखा हुआ है, जबकि नए लॉट वाला खाद गायब है। किसान नेताओं ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि खाद के एक-एक कट्टे का हिसाब लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो किसानों के घर-घर जाकर इसकी जांच की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के समय बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष तिलविंदर सिंह और पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नंदराज मीना भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
    user_Bamori Times News
    Bamori Times News
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। रात्रि में मंदिर परिसर में विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना ,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यतीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच शांति बाई ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।
    4
    तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन
लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती
तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया।
रात्रि में मंदिर परिसर में विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे।
राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। 
इस मौके पर  मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना ,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  यतीश अग्रवाल, पूर्व  अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच  शांति बाई ठेकेदार 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लटेरी में धूमधाम से मनी डोल ग्यारस* त्रिभुवन नाथ के डोले के दर्शन को उमड़ी भीड़ जलवा पूजन और जयकारों से गूंजा नगर लटेरी में धूमधाम से मनी डोल ग्यारस* त्रिभुवन नाथ के डोले के दर्शन को उमड़ी भीड़ जलवा पूजन और जयकारों से गूंजा नगर
    1
    लटेरी में धूमधाम से मनी डोल ग्यारस*
 त्रिभुवन नाथ के डोले के दर्शन को उमड़ी भीड़
 जलवा पूजन और जयकारों से गूंजा नगर
लटेरी में धूमधाम से मनी डोल ग्यारस*
त्रिभुवन नाथ के डोले के दर्शन को उमड़ी भीड़
जलवा पूजन और जयकारों से गूंजा नगर
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाजपा की विष्णु कुमारी बनी अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष, कार्यकर्त्ता ने किया स्वागत
    1
    भाजपा की विष्णु कुमारी बनी अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष, कार्यकर्त्ता ने किया स्वागत
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • लटेरी में गुर्जर समाज का ऐतिहासिक जुलूस देवनारायण जयंती पर उमड़ा जनसैलाब लटेरी में टूटे भीड़ के सारे रिकॉर्ड लटेरी में गुर्जर समाज का ऐतिहासिक जुलूस देवनारायण जयंती पर उमड़ा जनसैलाब लटेरी में टूटे भीड़ के सारे रिकॉर्ड
    1
    लटेरी में गुर्जर समाज का ऐतिहासिक जुलूस
 देवनारायण जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
लटेरी में टूटे भीड़ के सारे रिकॉर्ड
लटेरी में गुर्जर समाज का ऐतिहासिक जुलूस
देवनारायण जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
लटेरी में टूटे भीड़ के सारे रिकॉर्ड
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚨जमुई से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, युवती से छेड़छाड़ का आरोप युवती से छेड़छाड़ और जबरन ले जाने की कोशिश का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि रात के समय स्कूटी के पास मौजूद युवक-युवती को कुछ लोगों ने घेर लिया। वीडियो में युवती मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो की लोकेशन और घटना की सत्यता की जांच कर आरोपियों की पहचान एवं कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 📍 जमुई, बिहार 🎙️ रिपोर्टर — सौरभ विरथरे
    1
    🚨जमुई से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, युवती से छेड़छाड़ का आरोप
युवती से छेड़छाड़ और जबरन ले जाने की कोशिश का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि रात के समय स्कूटी के पास मौजूद युवक-युवती को कुछ लोगों ने घेर लिया। वीडियो में युवती मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो की लोकेशन और घटना की सत्यता की जांच कर आरोपियों की पहचान एवं कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
📍 जमुई, बिहार
🎙️ रिपोर्टर — सौरभ विरथरे
    user_Sourav Birthare
    Sourav Birthare
    Local News Reporter आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.