Shuru
Apke Nagar Ki App…
छोटी सादडी अफीम तोल केंद्र पर तो ल कार्य हुआ संपन्न सीपीएस के पट्टे वालों का तोल 17 से होगा प्रारंभ छोटी सादडी क्षेत्र के अभी उत्पादकों को अभी राहत मिल गई है आज संपूर्ण ईलाके का अफीम उत्पादकों नारकोटिक विभाग को तोलने के बाद सुकून महसूस कर रहे हैं सीपीएस के पटटो वालों की तुलाई दिनाक 17 से 22 तक चलेगी
Reporter ambalal suthar
छोटी सादडी अफीम तोल केंद्र पर तो ल कार्य हुआ संपन्न सीपीएस के पट्टे वालों का तोल 17 से होगा प्रारंभ छोटी सादडी क्षेत्र के अभी उत्पादकों को अभी राहत मिल गई है आज संपूर्ण ईलाके का अफीम उत्पादकों नारकोटिक विभाग को तोलने के बाद सुकून महसूस कर रहे हैं सीपीएस के पटटो वालों की तुलाई दिनाक 17 से 22 तक चलेगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश में लगातार बढ़ते हादसों के बीच रविवार को भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार ब्लास्ट हो गया।* *ब्लास्ट के बाद आग की लपटों ने पास में खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को अपनी चपेट में ले लिया, जो कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।* *मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड* *घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।* *इलाके में दहशत का माहौल* *बिल्डिंग में धुआं भर गया आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर जान बचाई* *पुलिस कर रही जांच* *फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Alert Nation News1
- जयपुर । भारतीय पत्रकार संघ( AIJ) की एक बैठक राधा कृष्ण मंदिर ,चौड़ा रास्ता में रखी गई ।यह बैठक जिला कार्यकरणी का गठन एवं विस्तार हेतु की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के आदेशों के क्रम में नियुक्त जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी द्वारा पत्रकारों को प्रायः आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर स्वतंत्र रूप से अमल में लाने की शपथ ली गई एवं इस बैठक में पत्रकार सुरक्षा पत्रकारों पर हमले झूठी एफआईआर,पत्रकार व पत्रकार के परिवार जनों को निःशुल्क मेडिकल सुविधा, पत्रकारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, रोडवेज बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा व अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में गोपाल गुप्ता, संतोष अग्रवाल ,दुलीचंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार सोनी ,जाकिर खान, उमर पठान, संदीप अग्रवाल, दुर्गा लाल जी सैनी, गोविंद प्रकाश सैनी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में बुधवार को सूचना में जनसंपर्क आयुक्त से मिलकर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किया गया।1
- Post by My Love1
- Post by Bherulal Damor1
- पुलिस थाना लूणी की बड़ी कार्यवाहीः अवैध बजरी खनन पर प्रहार, 750 टन बजरी जब्त जोधपुर। जिले में पुलिस थाना लूणी ने अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं स्टॉक करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 टन अवैध बजरी जब्त कर खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी, सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली एवं अन्य सहयोगियों द्वारा काकाणी क्षेत्र में पड़त जमीन पर अवैध बजरी का बड़े स्तर पर स्टॉक किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनिज विभाग को सूचित किया। इसके बाद खनिज विभाग जोधपुर के सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी एवं कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश मय टीम मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी के विशाल स्टॉक को जब्त कर जेसीबी एवं डम्परों की सहायता से खनिज विभाग के स्टॉकयार्ड में सुरक्षित रखवाया गया। माप करने पर कुल लगभग 750 टन अवैध बजरी पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण रामपुरा रोहट क्षेत्र की नदी में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन कर बजरी को डम्परों द्वारा काकाणी क्षेत्र में एकत्रित करते थे और बाद में ऊंचे दामों में जोधपुर शहर में सप्लाई करते थे। मामले में आरोपीगण जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी, राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी तथा सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी, कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल अजय तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।3
- Post by Mangal Dev rathore1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।1
- कुशलगढ़ से देवदर्शन एवं नर्मदा स्नान के लिए दो बसों में सवार 111 श्रद्धालुओं का जत्था तारखेड़ी हनुमान मंदिर के दर्शन कर महेश्वर पहुंचा। यहां “नर्मदे हर” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए नर्मदा स्नान किया और मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा क्षेत्र एवं कुशलगढ़ की खुशहाली की कामना की। नर्मदा तट पर रात्रि में आयोजित महा आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु मोनी बाबा आश्रम पहुंचे, जहां स्वामी वात्सल्य प्रसाद का लाभ लिया। उल्लेखनीय है कि कुशलगढ़ से पहली बार 111 श्रद्धालुओं का यह जत्था महेश्वर दर्शन हेतु पहुंचा। यात्रा में नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, एडवोकेट हरेंद्र पाठक, पार्षद ज्योत्सना बेन पंड्या, दिनेश परिहार, राखी फतरोड, विपिन भट्ट, शांति दास बैरागी, पत्रकार सुनील शर्मा, देवेंद्र बैरागी, कमलेश टेलर, प्रवीण त्रिवेदी, आशीष नीमा, कैलाश सोनी, योगेश प्रजापत, दीपक प्रजापत, देवेंद्र टेलर, सज्जन टेलर, मुकेश पंड्या, प्रकाश टेलर, बंटी टेलर, ललित सोनी, रमेश टेलर, भगवती सोनी, गोपाल बारोडिया, अनोखी सोनी, दिनेश धोरा, सूरज भाई, सुरेश बारोडिया, हेमंत लक्षकार, मुकेश बारोडिया, पिंटू फतरोड़, अशोक जोशी, अनोखी पंचाल सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे।4