मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी बापर्दा मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमले का मामला गांधीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार एक को रखा बापर्दा मुख्य आरोपी ने दी थी जानलेवा हमले के लिए 8 लाख की सुपारी मार्बल एरिये में 22 जुलाई को खुशी मार्बल हैंडीक्राफ्ट के मालिक गोवर्धन बलाई पर स्कॉर्पियो सवार 7-8 बदमाशों ने लाठी-सरियों से किया था जानलेवा हमला जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आया था सामने पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले का किया खुलासा मुख्य आरोपी हरेंद्र डूडी उर्फ सुरेंद्र, मुकेश जाट उर्फ सेंटी और राजेंद्र घासल को किया गिरफ्तार जांच में सामने आया कि करीब एक साल पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर किसी अन्य व्यापारी पर किया जाना था हमला लेकिन गफलत में गोवर्धन बलाई बने निशाना एस पी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन, डी वाई एस पी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में गांधीनगर थाना एस एच ओ अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई मामले के खुलासे मे पुलिसकर्मी राजूराम, प्रेमचंद मीणा और गजानंद का रहा विशेष योगदान अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी बापर्दा मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमले का मामला गांधीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार एक को रखा बापर्दा मुख्य आरोपी ने दी थी जानलेवा हमले के लिए 8 लाख की सुपारी मार्बल एरिये में 22 जुलाई को खुशी मार्बल हैंडीक्राफ्ट के मालिक गोवर्धन बलाई पर स्कॉर्पियो सवार 7-8 बदमाशों ने लाठी-सरियों से किया था जानलेवा हमला जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आया था सामने पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले का किया खुलासा मुख्य आरोपी हरेंद्र डूडी उर्फ सुरेंद्र, मुकेश जाट उर्फ सेंटी और राजेंद्र घासल को किया गिरफ्तार जांच में सामने आया कि करीब एक साल पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर किसी अन्य व्यापारी पर किया जाना था हमला लेकिन गफलत में गोवर्धन बलाई बने निशाना एस पी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन, डी वाई एस पी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में गांधीनगर थाना एस एच ओ अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई मामले के खुलासे मे पुलिसकर्मी राजूराम, प्रेमचंद मीणा और गजानंद का रहा विशेष योगदान अन्य आरोपियों की तलाश जारी
- रियान बड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे, जबकि कई खेतों में फसल अभी पककर तैयार हुई थी। अचानक तेज बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई और कई जगह पानी भर गया। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दाने खराब होने की आशंका है। लंबे समय तक पानी में रहने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं फसल के भीगने से पशुओं के लिए रखा जाने वाला चारा भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें खेतों से फसल समेटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। किसान चेना राम पांडर ने बताया कि इस बार पहले से ही फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी। बची-कुची फसल से किसानों को उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा और बारिश ने पककर तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। अब सरकार को खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। किसान नोरत राम माली ने बताया कि क्षेत्र में लगभग सभी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में पड़ी हुई हैं। अचानक मौसम खराब होने से किसानों को फसल इकट्ठी करने का मौका नहीं मिला। बारिश से उनकी पूरी फसल खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की अब सरकार से ही उम्मीद है कि फसल खराबे का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। रियान बड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे, जबकि कई खेतों में फसल अभी पककर तैयार हुई थी। अचानक तेज बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई और कई जगह पानी भर गया। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दाने खराब होने की आशंका है। लंबे समय तक पानी में रहने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं फसल के भीगने से पशुओं के लिए रखा जाने वाला चारा भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें खेतों से फसल समेटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। किसान चेना राम पांडर ने बताया कि इस बार पहले से ही फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी। बची-कुची फसल से किसानों को उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा और बारिश ने पककर तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। अब सरकार को खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। किसान नोरत राम माली ने बताया कि क्षेत्र में लगभग सभी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में पड़ी हुई हैं। अचानक मौसम खराब होने से किसानों को फसल इकट्ठी करने का मौका नहीं मिला। बारिश से उनकी पूरी फसल खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की अब सरकार से ही उम्मीद है कि फसल खराबे का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- तेज तूफान-बारिश का कहर:किसानों पर फिर टूटी मौसम की मार उपखंड रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम, तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्राम जाटावास सहित आसपास के गांवों में तेज हवाओं के कारण खेतों में ग्वार और बाजरे की कटी हुई फसलो पर बारिस हुई, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक नुकसान का खतरा खड़ा हो गया है। केवल खड़ी फसल ही नहीं, बल्कि जिन किसानों ने बाजरे की कटाई कर खेतों में ढेर लगाकर रखा था, उनका पशुओं के लिए तैयार किया गया चारा भी बारिश में भीग गया। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर अनाज के उत्पादन में नुकसान की आशंका है, तो दूसरी ओर पशुधन के लिए चारे की समस्या भी बढ़ सकती है। लगातार बदलते मौसम ने इस पूरे खरीफ सीजन में किसानों की मुश्किलें कम नहीं होने दी हैं। कभी कम बारिश, कभी अधिक वर्षा और अब तेज तूफान ने किसानों की उम्मीदों पर फिर से चोट पहुंचाई है4
- श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 27 सितम्बर 2026🌸 🌷🌹दिन रविवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा श्रद्धा 🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी र🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️1
- मेड़ता सिटी प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन चेयरमैन कंचन देवी सांखला व वाइस चेयरमैन अशोक भाटी का स्वागत, शहर के विकास और सकारात्मक पत्रकारिता पर हुई चर्चा मेड़ता सिटी 27 सितंबर : प्रेस क्लब मेड़ता सिटी कार्यालय में रविवार को अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन कंचन देवी सांखला, वाइस चेयरमैन अशोक भाटी, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला, पार्षद राहुल भाटी तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वार्ड 34 के नवनिर्वाचित पार्षद नंदू श्रीमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा, संदीप बोहरा और सुशील दिवाकर ने चेयरमैन कंचन देवी सांखला को माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं प्रेस क्लब सचिव मोहन मेहरिया, कोषाध्यक्ष एम टेलर उपाध्यक्ष सुनील पुरी और लक्ष्मीनारायण वैष्णव ने वाइस चेयरमैन अशोक भाटी का अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मेड़ता सिटी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। लक्ष्मीनारायण वैष्णव, सीपी पुजारी, अभिमन्यु शर्मा और इलियास खान आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित चेयरमैन कंचन देवी सांखला और वाइस चेयरमैन अशोक भाटी ने कहा कि मेड़ता सिटी के सभी 40 वार्डों में चहुंमुखी विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का नगर पालिका बोर्ड मेड़ता सिटी के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला ने कहा कि मेड़ता की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर भाजपा का बोर्ड खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा। शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पार्षद नंदू श्रीमंत्री ने कहा कि मेड़ता सिटी के मीडिया ने हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी भूमिका निभाई है। नगर पालिका की ओर से शहर में किए जाने वाले विकास एवं जनहित के सकारात्मक कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा और संदीप बोहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुनील पुरी, लक्ष्मी नारायण वैष्णव ,सीपी पुजारी, अरविंद गोलियां ,लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा,प्रकाश मारवाड़, रामरतन जांगिड़ अमित टाक, गोपाल जाजू, महेश सेन , अखिल मंत्री , सहित ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैपसन: नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष पंचांग कला वह प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदू मंत्री का अभिनंदन करते हुए । फोटो एम टेलर4
- 🙏 राम-राम सा 🙏 🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐 सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏1
- नागौर जिले में शाम को बड़का मौसम का मिज़ाज - तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल, आपको बता दे कि यह चक्रवात बंगाल खाड़ी से उठा हे।1
- कालेसरा में आंधी-बारिश से तबाही, हवा में उड़े टीन-चद्दर तो कही विद्युत पोल गिरे...... पीसांगन के कालेसरा गांव में कल शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कई घरों, बाड़ों और छप्परों के टीन-चद्दर हवा में उड़ गए। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह पेड़ गिरने और कच्ची दीवारें ढहने की भी खबर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। साथ ही कालेसरा में कई जगह विद्युत पोल धराशायी हो गए।बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में अंधेरा पसरा रहा।2
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिसा-रियांबड़ी में 70वीं नागौर जिला स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। यह प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक चली, जिसमें नागौर जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 17 वर्षीय और 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने खेल कौशल और अनुशासन का अच्छा प्रदर्शन किया। इस आयोजन की व्यवस्थाएं प्रधानाचार्य ज्योति तामोर और पीटीआई शीमा आर्य के निर्देशन में की गईं। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन अवसर पर संपतराज बिड़ला, गोपाल राम बिड़ला, शिवजी माली, चौथाराम पिंडल, बालूराम सैनी, घनश्याम शर्मा, सातूराम माली, तेज सिंह, जितेंद्र टाक, रामपाल सोमरवाल, चेनाराम पिंडल, राजू गौड़, सुवादास, रामप्रसाद टाक, रामकुंवर सोमरवाल, हुकमीचंद कालाणी, लक्ष्मण कुमार, मदन कलवा, श्रीनिवास शर्मा, बंटी टाक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिसा-रियांबड़ी में 70वीं नागौर जिला स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। यह प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक चली, जिसमें नागौर जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 17 वर्षीय और 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने खेल कौशल और अनुशासन का अच्छा प्रदर्शन किया। इस आयोजन की व्यवस्थाएं प्रधानाचार्य ज्योति तामोर और पीटीआई शीमा आर्य के निर्देशन में की गईं। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन अवसर पर संपतराज बिड़ला, गोपाल राम बिड़ला, शिवजी माली, चौथाराम पिंडल, बालूराम सैनी, घनश्याम शर्मा, सातूराम माली, तेज सिंह, जितेंद्र टाक, रामपाल सोमरवाल, चेनाराम पिंडल, राजू गौड़, सुवादास, रामप्रसाद टाक, रामकुंवर सोमरवाल, हुकमीचंद कालाणी, लक्ष्मण कुमार, मदन कलवा, श्रीनिवास शर्मा, बंटी टाक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- 🙏 राम-राम सा 🙏 🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐 सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏1