Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस के 168 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किस्त..... हाथरस। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जनपद के 168 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक से प्रति लाभार्थी 1-1 लाख रुपये की पहली किस्त भेजी। नगर पालिका परिषद हाथरस के 51, मैण्डू के 93, सहपऊ के 10, सादाबाद के 9 और पुरदिलनगर के 5 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला माहौर, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सहित अधिकारियों ने 10 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।
Sunil kumar
हाथरस के 168 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किस्त..... हाथरस। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जनपद के 168 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक से प्रति लाभार्थी 1-1 लाख रुपये की पहली किस्त भेजी। नगर पालिका परिषद हाथरस के 51, मैण्डू के 93, सहपऊ के 10, सादाबाद के 9 और पुरदिलनगर के 5 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला माहौर, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सहित अधिकारियों ने 10 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस। शहर की खाई गली निवासी नंदिनी शर्मा के सिविल जज बनने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने जश्न मनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने उनके आवास पहुंचकर नंदिनी को सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नंदिनी की सफलता पूरे शहर के लिए गर्व की बात है और यह अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।1
- जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के BBCN रॉयल रेस्टोरेंट में ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता की गई। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की दर्जनों झांकियां शामिल रहेंगीं। देश के वीर शहीदों की झांकी की झलक भी शोभायात्रा में दिखाई देगी। पंजाब से आए बैंड, ढोल-नगाड़े शोभायात्रा में शामिल होंगे साथ ही जम्मू कश्मीर की विशेष झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगीं। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने जानकारी में बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी शोभायात्रा का आमंत्रण दिया गया है। शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष जय शर्मा, तरुन शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, गौरव रावत, सौरभ शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- हाथरस के सासनी कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बांके बिहारी मार्केट में एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ देर रात छेड़छाड़ की गई। यह घटना 12 मार्च की रात करीब 11 बजे की है, जब एक जागरूक महिला ने आरोपी को किशोरी के साथ अभद्रता करते देख शोर मचा दिया। महिला की सक्रियता के चलते आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ, लेकिन उसकी पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों द्वारा 16 मार्च को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा इंचार्ज एसआई दीपक शुक्ला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपि की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।2
- अलीगढ़ के कोतवाली इगलास में आज आगामी ईद और नवरात्रि के त्यौहार को लेकर सीओ तहसीलदार और इंस्पेक्टर इगलास द्वारा पीस कमेटी की बैठक की गई और त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने के निर्देश दिए गए। आगामी आने वाले त्योहारों को लेकर अधिकारी द्वारा समय-समय पर सभ्रांत लोगों के साथ बैठक करते हैं इसी को लेकर सीओ इगलास वरुण कुमार सिंह, तहसील सतीश कुमार बघेल, और इंस्पेक्टर इगलास अबधेश कुमार द्वारा एक पीस कमेटी की बैठक कोतवाली सभागार में की गई जिसमें कस्बा के चेयरमैन प्रतिनिधि गौरव शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे जिसमें कोतवाली क्षेत्र के सभी मस्जिदों के मौलाना गणमान्य लोग मौजूद रहे, कुछ समय बाद ईद और नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है जिसको लेकर साफ सफाई और शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर लोगों से सीओ वरुण कुमार सिंह रूबरू हुए और सभी से किसी भी समस्या को लेकर वार्तालाप किया गया और शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही गई।1
- अलीगढ़ में पहली बार अस्पताल में चली गोली दोनों हमलावर पुलिस कर्मी प्रेमी को अस्पताल में घुसकर मारी गोली हालत गंभीर1
- गांव वालों के सहयोग से नंदी महाराज को भूमि गत कराया गौ रक्षा दल रुस्तमपुर गौतना इगलास हरिगढ़ उत्तर प्रदेश हैंड्स फोर हेल्प सामाजिक संस्था हरिगढ़ नर सेवा नारायण सेवा1
- *एटा ब्रेकिंग* *एटा में सड़कों पर लाइसेंसी असलहों से फायरिंग* *भाजपा नेता के दबंग पुत्र की गुंडई, खुलेआम फायरिंग* *फायरिंग करने वाले युवक से रायफल छीनते दिखे भाजपा नेता कौशलेंद्र राठौर* *फायरिंग करने वाला युवक मयंक भाजपा नेता कौशलेंद्र का पुत्र* *फायरिंग करने वाले युवक के नाम नहीं है इस रायफल का शस्त्र लाइसेंस* *जब लाइसेंसी शस्त्र की सुरक्षा नहीं कर सकते धारक, तो क्यों न लाइसेंस निरस्त किया जाए ?* *घटना क्रम में हुआ युवक अंकित पांडेय घायल* *मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल प्रेमपाल सिंह* *भाजपा नेता का पुत्र दबंग और गुस्सैल स्वभाव का, अक्सर करता है लोगों से अभद्रता, सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण लोग नहीं कर पाते गुंडई का विरोध, अगर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो दे सकता है बड़ी घटना को अंजाम- सूत्र* *रायफल जैसे शस्त्र से फायरिंग करने वाले युवक पर क्या कार्यवाही होती है , यह देखना होगा, सत्ता का मिलेगा लाभ या होगी कठोर कार्यवाही* *बड़ा सवाल -लाइसेंसी शस्त्र का अवैध प्रयोग होने पर क्या शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त ?*2
- हाथरस। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जनपद के 168 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक से प्रति लाभार्थी 1-1 लाख रुपये की पहली किस्त भेजी। नगर पालिका परिषद हाथरस के 51, मैण्डू के 93, सहपऊ के 10, सादाबाद के 9 और पुरदिलनगर के 5 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला माहौर, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सहित अधिकारियों ने 10 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।1