Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” 🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”
Akhilesh sahu
मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” 🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” 🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”1
- डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मवई में बीते दिनों भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आज अजाक्स संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचकर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश ललितपुर। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुल अहिरवार उर्फ टिंकुल पुत्र लालाराम (करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम छिल्ला, थाना महरौनी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मु.अ.सं. 367/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ग्राम मवई, जिला टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएँ यह दर्शाती हैं कि आज भी संकीर्ण मानसिकता रखने वाले लोग मौजूद हैं, जो सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं। माननीय CM Madhya Pradesh महोदय, मध्यप्रदेश शासन एवं माननीय SP टीकमगढ़ से मांग है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति महापुरुषों के सम्मान और सामाजिक भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके। बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #जयभीम #डॉ_भीमराव_अंबेडकर #टीकमगढ़ #मवई #सामाजिक_सौहार्द मध्यप्रदेश Chandra Shekhar Aazad1
- रजिस्ट्री कार्यालय के सामने भिड़े दो पक्ष, विवाद के दौरान जमकर चले लात - घूंसे बीते सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय महरौनी में स्थित सब -रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दो पक्षों में किसी बैनामे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के महिला पुरुषों में जमकर लात घूंसे चले। कार्य के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसे देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। विवाद किसी जमीन के बैनामे को करने और न करने की बात को लेकर शुरू होना बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान एक पक्ष के हाथ में हॉकी स्टिक भी दिखाई दे रही है।1
- ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को किये वापिस। ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को वापिस किये हैं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद में खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानो पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें साइबर क्राइम थाना ललितपुर एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।1
- रक्षाबंधन के अवसर पर गाईयाघाट के श्री श्री 1008 वैष्णव गाय धाम श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हुआ बुंदेली सेरा का आयोजन, पुरानी परंपरा निभाने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, उत्साह के साथ खेला सेरा, दिखी बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की शानदार झलक रक्षाबंधन के अवसर पर गाईयाघाट के श्री श्री 1008 वैष्णव गाय धाम श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हुआ बुंदेली सेरा का आयोजन, पुरानी परंपरा निभाने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, उत्साह के साथ खेला सेरा, दिखी बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की शानदार झलक1
- 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी गया माल बरामद पलेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ताला तोड़कर मकान में की गई थी चोरी; आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा जेल टीकमगढ़। जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पलेरा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फरियादी भगवत सुनकर, पिता पूरनलाल सुनकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कठेरा, थाना पलेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की रात करीब 10 बजे से 29 अगस्त की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात चोर ने उसके बड़े भाई लक्ष्मी सुनकर के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 295/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेही पुष्पेंद्र उर्फ खड़ी आदिवासी, निवासी कठेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जतारा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव, सउनि फूलचन्द्र बौद्ध, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, प्रवेंद्र पटेल सहित पुलिस टीम के आरक्षक बजरंगी, बलवीर सिंह, रमाशंकर कुशवाहा, ललित, प्रबन्ध, लोकेन्द्र रावत, बृजेश कुमार लोधी, संतोष कुमार, रामकृष्ण कुर्मी, बुजेंद्र, अजय, ज्ञान सिंह, कुलदीप एवं सुनील की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।1